चीज़ फोन्ड्यु रेसिपी - Cheese Fondue, Indian Style Cheese Fondue
द्वारा

 
This recipe has been viewed 9230 times
5/5 stars  100% LIKED IT   
10 REVIEWS ALL GOOD


चीज़ फोन्ड्यु रेसिपी | भारतीय स्टाइल चीज़ फोंड्यू | झटपट चीज़ फॉन्ड्यू वाइन के बिना | cheese fondue recipe in Hindi | with 12 amazing images.

चीज़ फोन्ड्यु रेसिपी एक भारतीय स्टाइल चीज़ फोंड्यू है।

चीज़ फोन्ड्यु एक ऐसी धारणा है जिसका उत्पादन स्विस, फ्रेंच और इटॅलियन समुदाय में हुआ था, लेकिन यह विश्व भर में इतना मशहुर हो गया है कि कुछ देश राष्ट्रिय चीज़ फोन्ड्यु दिवस भी मनात हैं! भारतीय स्टाइल चीज़ फोंड्यू एक ऐसी रेसिपी है जो निश्चित रूप से आपके मेहमानों को मदहोश कर देगी और आपका फैन बना देगी! यह एक परफेक्ट पार्टी स्टार्टर रेसिपी है।

देखा गया तो, यह कहावत, 'मेल्टिंग पोट ऑफ कल्चर्स' का उत्पादन चीज़ फोन्ड्यु की प्रथा से हुआ था क्योंकि यह एक ऐसा पॉट है जो सबको साथ लाता है।

चीज़ फोन्ड्यु एक बहुत ही आसान और झटपट बनने वाला डिप है। वाइन के बिना झटपट पनीर फोंड्यू बनाने के लिए आपको केवल 4 सामग्रियों की आवश्यकता है। भारतीय स्टाइल चीज़ फोंड्यू को प्रोसेस्ड चीज़, मक्खन, लहसुन और मैदा से बनाया जाता है।

वाइन, दूध और लहसुन की एक खास सॉस, चीज़ फोन्ड्यु पारंपरिक रूप से एक पॉट में परोसा जाता है, जिसमें लोग ब्रेड के टुकड़े डुबोकर मज़ा लेते हैं! लेकिन इसके बाद भी, आप इसे डिप के रुप में छोटे बाउल में भी परोस सकते हैं और किसी भी प्रकार के खाने के साथ परोस सकते हैं।

आनंद लें चीज़ फोन्ड्यु रेसिपी | भारतीय स्टाइल चीज़ फोंड्यू | झटपट चीज़ फॉन्ड्यू वाइन के बिना | cheese fondue recipe in Hindi | स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ।

Cheese Fondue, Indian Style Cheese Fondue recipe - How to make Cheese Fondue, Indian Style Cheese Fondue in hindi

तैयारी का समय:    पकाने का समय:    कुल समय:     १ कप के लिये

सामग्री


चीज़ फोन्ड्यु के लिए
१/२ कप कसा हुआ प्रोसेस्ड चीज़
१ टेबल-स्पून मक्ख़न
१/२ टी-स्पून क्रश किया हुआ लहसुन
१ टेबल-स्पून मैदा
१ कप दूध
१ टेबल-स्पून सफेद वाईन (ऐच्छिक)
नमक और ताज़ी पीसी काली मिर्च , स्वादअनुसार

परोसने के लिए
हर्ब ब्रेड
ब्रुन पाव के टुकड़े

विधि
चीज़ फोन्ड्यु के लिए

    चीज़ फोन्ड्यु के लिए
  1. चीज़ फोन्ड्यु बनाने के लिए, एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में मक्ख़न गरम करें, लहसुन डालकर मध्यम आँच पर 30 सेकन्ड के लिए भुन लें।
  2. मैदा डालकर अच्छी तरह मिला लें और लगातार हिलाते हुए, मध्यम आँच पर 30 सेकन्ड के लिए पका लें।
  3. दूध डालकर अच्छी तरह मिला लें और लगातार हिलाते हुए, मध्यम आँच पर 1 से 2 मिनट या मिश्रण के गाढ़ा और मुलायम होने तक पका लें।
  4. आँच धिमी कर, सफेद वाईन और चीज़ डालकर अच्छी तरह मिला लें और लगातार हिलाते हुए, धिमी आँच पर 3 मिनट के लिए या मिश्रण के गाढ़ा होने तक पका लें।
  5. नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  6. चीज़ फोन्ड्यु हर्ब ब्रेड और ब्रुन पाव के टुकड़ो के साथ तुरंत परोसें।
विस्तृत फोटो के साथ चीज़ फोन्ड्यु रेसिपी

चीज़ फ़ॉन्ड्यू बनाने के लिए

  1. चीज़ फ़ॉन्ड्यू बनाने के लिए | क्विक चीज़ फोन्ड्यु | cheese fondue recipe in hindi | एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में मक्खन गरम करें।
  2. लहसुन डालें, जो आपके चीज़ फ़ॉन्ड्यू के स्वाद को बढ़ा देगा।
  3. मध्यम आंच पर ३० सेकंड के लिए भून लें।
  4. मैदा डालें जो फ़ॉन्ड्यू को गाढ़ा करने में मदद करेगा।
  5. अच्छी तरह से मिलाएं और मध्यम आंच पर लगातार हिलाते हुए ३० सेकंड के लिए  पकाएं।
  6. दूध डालें।
  7. अच्छी तरह मिलाएं और मध्यम आंच पर लगातार हिलाते हुए १ से २ मिनट तक या मिश्रण के गाढ़ा और मुलायम होने तक पका लें।
  8. आंच कम करें, सफेद वाईन और चीज़ डालें।
  9. अच्छी तरह मिलाएं और धीमी आंच पर ३ मिनट तक पकाएं। लगातार हिलाते हुए इसे तब तक पकाएं, जब तक कि मिश्रण गाढ़ा न हो जाए।
  10. नमक और काली मिर्च डालें।
  11. चीज़ फ़ॉन्ड्यू को | क्विक चीज़ फोन्ड्यु | cheese fondue recipe in hindi | अच्छी तरह मिलाएं।
  12. चीज़ फ़ॉन्ड्यू को हर्ब ब्रेड और ब्रुन पाव के टुकड़ो के साथ तुरंत परोसें।
Outbrain

Reviews