गार्लिक हम्मस सैंडविच रेसिपी | लेबनानी हम्मस सैंडविच | लहसुनी टोस्टेड हम्मस सैंडविच - Lebanese Toasted Sandwich with Spicy Garlic Hummus
द्वारा

गार्लिक हम्मस सैंडविच रेसिपी | लेबनानी हम्मस सैंडविच | लहसुनी टोस्टेड हम्मस सैंडविच | spicy garlic hummus sandwich in hindi | with 31 amazing images.

Lebanese Toasted Sandwich with Spicy Garlic Hummus recipe - How to make Lebanese Toasted Sandwich with Spicy Garlic Hummus in hindi

तैयारी का समय:    पकाने का समय:    कुल समय:     ५ सैंडविच के लिये

सामग्री


गार्लिक हम्मस सैंडविच के लिए सामग्री
१० टोस्टेड गेहूं की ब्रेड स्लाइस
५ टी-स्पून कटा हुआ ऐलपीनो
५ टी-स्पून स्लाइस्ड काले जैतून
२० टमाटर के स्लाइस
३० ककड़ी के स्लाइस
नमक और ताजी पिसी काली मिर्च , स्वादअनुसार

गार्लिक हम्मस के लिए सामग्री
१ टेबल-स्पून लाल मिर्च की पेस्ट
१/२ टेबल-स्पून कटा हुआ लहसुन
१ कप भिगोया हुआ और उबला हुआ काबुली चना
१/४ कप ताजा दही
२ टेबल-स्पून जैतून का तेल
नमक , स्वादअनुसार

विधि
गार्लिक हम्मस बनाने की विधि

    गार्लिक हम्मस बनाने की विधि
  1. काबुली चना, दही, लाल मिर्च की पेस्ट, लहसुन, जैतून का तेल और लगभग 2 टेबल-स्पून पानी एक मिक्सर में मिलाकर स्मूद होने तक पीस लें। एक तरफ रख दें।

गार्लिक हम्मस सैंडविच बनाने के लिए आगे की विधि

    गार्लिक हम्मस सैंडविच बनाने के लिए आगे की विधि
  1. एक साफ सूखी सतह पर 2 टोस्टेड ब्रेड स्लाइस रखें।
  2. प्रत्येक टोस्टेड ब्रेड स्लाइस पर 1 टेबल-स्पून गार्लिक हम्मस डालें और इसे समान रूप से फैलाएं।
  3. 1 टोस्ट पर 1 टी-स्पून ऐलपीनो और 1 टी-स्पून काले जैतून छिड़कें।
  4. 4 टमाटर के स्लाइस, 6 ककड़ी के स्लाइस रखें और इसके ऊपर थोड़ा नमक और काली मिर्च पाउडर छिड़कें।
  5. दूसरी ब्रेड स्लाइस का उपयोग करके कवर करें, जिसकी हम्मस वाली साइड नीचे की ओर हो और हल्के से दबाएं।
  6. 4 अधिक सैंडविच बनाने के लिए विधि क्रमांक 2 से 5 दोहराएं।
  7. प्रत्येक लेबनानी टोस्टेड सैंडविच को तिरछे 2 हिस्सों में काटें।
  8. गार्लिक हम्मस के साथ लेबनानी टोस्टेड सैंडविच तुरंत परोसें।
Outbrain

Reviews