चीज़ पेने पास्ता रेसिपी | चीज़ पास्ता | झटपट चीज़ पास्ता | चीज़ व्हाइट सॉस पास्ता - Cheesy Penne Pasta
द्वारा

चीज़ पेने पास्ता रेसिपी | चीज़ पास्ता | झटपट चीज़ पास्ता | चीज़ व्हाइट सॉस पास्ता | cheesy penne pasta in hindi | with 33 amazing images.

Cheesy Penne Pasta recipe - How to make Cheesy Penne Pasta in hindi

तैयारी का समय:    पकाने का समय:    कुल समय:     ४ मात्रा के लिये

सामग्री


व्हाइट सॉस के लिए सामग्री
३ टेबल-स्पून मक्खन
३ टेबल-स्पून मैदा
२ १/४ कप दूध
नमक और ताजी पिसी काली मिर्च , स्वादअनुसार

चीज़ पेने पास्ता के लिए सामग्री
१/४ कप मोज़रैला चीज़
१/४ कप प्रोसेस्ड चीज़
१ १/२ कप पका हुआ पेने , आसान टिप देखें
१ कप व्हाइट सॉस
४ टेबल-स्पून कटी हुई पार्सले
१/२ टी-स्पून सूखा ओरेगानो
१ टी-स्पून सूखी लाल मिर्च के फ्लैकस्
नमक और ताजी पिसी काली मिर्च , स्वादअनुसार
२ १/४ टी-स्पून मक्खन

विधि
व्हाइट सॉस बनाने की विधि

    व्हाइट सॉस बनाने की विधि
  1. एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में मक्खन डालें, जब गर्म हो तब मैदा डालें और मध्यम आँच पर 1 मिनट तक पकाएँ।
  2. दूध डालें, स्मूद होने तक और गठ्ठे न रहें तब तक वहीस्क करें और मध्यम आंच पर 3 से 4 मिनट तक पकाएं।
  3. नमक और काली मिर्च डालें और स्मूद होने तक अच्छी तरह मिलाएं। आवश्यकतानुसार प्रयोग करें।

चीज़ पेने पास्ता बनाने के लिए आगे की विधि

    चीज़ पेने पास्ता बनाने के लिए आगे की विधि
  1. मोज़रेला चीज़ और प्रोसेस्ड चीज़ मिलाकर एक तरफ रख दें।
  2. पेने, व्हाइट सॉस, पार्सले, सूखा ओरेगानो, सूखी लाल मिर्च के फ्लैकस्, नमक और काली मिर्च पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
  3. एक शैलो डीश (shallow dish) को 1/2 टी-स्पून मक्खन का उपयोग करके चुपड लें और इसमें पेने का मिश्रण फैलाएं।
  4. ऊपर चीज़ फैलाएं।
  5. ऊपर बचा हुआ 2 टीस्पून मक्खन फैलाएं और माइक्रोवेव में इसे 3 मिनट के लिए या प्री-हीटेड ओवन में २००°से (४००°फ) पर 10 मिनट के लिए बेक करें।
  6. चीज़ पेने पास्ता को तुरंत परोसें।
Outbrain

Reviews