वेजिटेबल मैगी नूडल्स रेसिपी | वेजिटेबल मसाला मैगी | मसाला मैगी | मुंबई की स्ट्रीट स्टाइल मसाला मैगी - Vegetable Masala Maggi, Masala Maggi Noodle
द्वारा

वेजिटेबल मैगी नूडल्स रेसिपी | वेजिटेबल मसाला मैगी | मसाला मैगी | मुंबई की स्ट्रीट स्टाइल मसाला मैगी | vegetable masala maggie noodles in hindi | with 20 amazing images.

सभी को मसाला मैगी बहुत पसंद है और हमने इसमें वेजिटेबल मैगी नूडल्स बनाने के लिए सब्जियों को शामिल किया है जो कि मुंबई की स्ट्रीट स्टाइल मसाला मैगी मैगी नूडल्स है।

कभी-कभी, सादी मैगी आपको उबाऊ लग सकती है, इसलिए हमने आपको एक अलग रेसिपी दी है, जो मसाला मैगी है और इसे मुंबई की स्ट्रीट पर बेचा जाता है। मुझे याद है कि लेह की यात्रा पर इसी तरह की वेजिटेबल मैगी नूडल्स मिलती है। ठंड के मौसम में एक कप चाय के साथ गर्म मैगी स्वर्गीय थी।

यह वेजिटेबल मैगी नूडल्स रेसिपी इस ऑल टाइम फेवरेट को सबजीयों और मसालों के साथ और अधिक जैज बनाती है। यहां हमने पैन में गर्म तेल लिया है, आप चाहें तो मक्खन का उपयोग भी कर सकते हैं। इसके अलावा, हमने अदरक और हरी मिर्च को डाला है, साथ ही आप अदरक को छोड़ लहसुन को भी डाल सकते हैं। हमने सबजीयों को जोड़ा है जिसमें प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च शामिल हैं। हालांकि, आप हरी मटर, गाजर, मक्का, ब्रोकोली आदि जोड़ सकते हैं, यह आपकी वेजिटेबल मैगी नूडल्स को जीवंत और रंगीन बना देगा! अपने बच्चे के आहार में सबजीयों को जोड़ने का भी एक अद्भुत तरीका है। इसके बाद, हमने हल्दी और गरम मसाला मिलाया है। आप गरम मसाला छोड़ सकते हैं और अतिरिक्त मैगी मसाला पैकेट जोड़ सकते हैं जो बाजार में उपलब्ध हैं। इसे पकाए और मुंबई की स्ट्रीट स्टाइल मसाला मैगी नूडल्स गर्म परोसें!

मैगी सभी पीढ़ियों कि पसंदिदा है, आपको दिन में किसी भी समय मैगी परोसने से पहले सोचना भी नहीं पड़ेगा! मैगी बच्चे के दिलों में एक अलग स्थान रखता है! वेजिटेबल मैगी नूडल्स को स्नैक के रूप में या अचानक भूख लगने पर परोसें! आप इसे और भी रोमांचक बनाने के लिए कसा हुआ पनीर या चीज़ छिड़क सकते हैं !!

नीचे दिया गया है वेजिटेबल मैगी नूडल्स रेसिपी | वेजिटेबल मसाला मैगी | मसाला मैगी | मुंबई की स्ट्रीट स्टाइल मसाला मैगी | vegetable masala maggie noodles in hindi | स्टेप बाय स्टेप फोटो और वीडियो के साथ।

Vegetable Masala Maggi, Masala Maggi Noodle recipe - How to make Vegetable Masala Maggi, Masala Maggi Noodle in hindi

तैयारी का समय:    पकाने का समय:    कुल समय:     ३ मात्रा के लिये

सामग्री


वेजिटेबल मसाला मैगी नूडल्स के लिए सामग्री
2 पैकेट मैगी नूडल्स , टुकड़ों में तोडे हुए
मसाला मैगी पाउडर के पाउच
१ १/२ टी-स्पून तेल
१/२ टी-स्पून बारीक कटा हुआ अदरक
हरी मिर्च , चीर दी हुई
१/२ कप कटे हुए प्याज
१/४ कप कटा हुआ टमाटर
१/२ कप कटी हुई शिमला मिर्च
१/४ टी-स्पून हल्दी पाउडर
१/२ टी-स्पून गरम मसाला
नमक , स्वादअनुसार

विधि
वेजिटेबल मसाला मैगी नूडल्स बनाने की विधि

    वेजिटेबल मसाला मैगी नूडल्स बनाने की विधि
  1. वेजिटेबल मसाला मैगी नूडल्स बनाने के लिए, एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें, उसमे अदरक और हरी मिर्च डालें और मध्यम आँच पर कुछ सेकंड के लिए भूनें।
  2. 1 से 2 मिनट के लिए प्याज को मध्यम आंच पर सेकें।
  3. टमाटर डालें और मध्यम आँच पर 1 मिनट के लिए भूनें।
  4. शिमला मिर्च डालें और मध्यम आँच पर 1 मिनट के लिए भूनें।
  5. हल्दी पाउडर, गरम मसाला और 2 मसाला मैगी पाउडर के पाउच डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और 30 सेकंड के लिए मध्यम आँच पर पकाएँ।
  6. 2 कप पानी और नमक डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर 2 मिनट तक बीच-बीच में हिलाते हुए पकाएँ।
  7. मैगी नूडल्स डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर 2 से 3 मिनट तक या जब तक पानी पूरी तरह से सोख जाए तब तक बीच-बीच में हिलाते हुए पकाएँ।
  8. हरी मिर्च को निकाल दें।
  9. वेजिटेबल मसाला मैगी नूडल्स को तुरंत परोसें।
विस्तृत फोटो के साथ वेजिटेबल मैगी नूडल्स रेसिपी | वेजिटेबल मसाला मैगी | मसाला मैगी | मुंबई की स्ट्रीट स्टाइल मसाला मैगी

अन्य मैगी रेसिपी

  1. मैगी हमारे देश में सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट नूडल्स में से एक है। यह कुछ लोगो के लिए एक मनपसंद रेसिपी है जबकि यह कुछ लोगो के लिए भोजन है (यदि आप अविवाहित आदमी हैं)। इसे बनाना आसान है और इसे किसी की पसंद के अनुसार अनुकूलित किया जा सकता है। वेजिटेबल मसाला मैगी रेसिपी की | वेजिटेबल मैगी नूडल्स रेसिपी | मसाला मैगी | मुंबई की स्ट्रीट स्टाइल मसाला मैगी | vegetable masala maggie noodles in hindi | तरह आप भी स्वाद को गुदगुदाने के लिए मैगी नूडल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे:

वेजिटेबल मसाला मैगी बनाने के लिए

  1. वेजिटेबल मैगी नूडल्स रेसिपी बनाने के लिए | वेजिटेबल मसाला मैगी | मसाला मैगी | मुंबई की स्ट्रीट स्टाइल मसाला मैगी | vegetable masala maggie noodles in hindi | सबसे महत्वपूर्ण २ मसाला मैगी के पैकेट लें। उन्हें एक गहरे कटोरे में रखें और अपने हाथों का उपयोग करके उन्हें थोड़ा तोड़ दें। एक तरफ रख दें।
  2. एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें। वेजिटेबल मैगी तैयार करने के लिए आप मक्खन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
  3. तेल गरम होने के बाद अदरक डालें। इसके अलावा, अगर आप चाहें तो लहसुन भी जोड़ सकते हैं।
  4. हरी मिर्च डालें और मध्यम आंच पर कुछ सेकंड के लिए भून लें।
  5. प्याज़ डालें। यदि आप जैन हैं, तो प्याज जोड़ना छोड़ दें।
  6. मध्यम आंच पर १ से २ मिनट तक या प्याज के नरम और पारदर्शी होने तक भून लें।
  7. एक अच्छे चटपटे स्वाद के लिए टमाटर डालें। अपनी पसंद की कोई भी सब्जी जैसे हरे मटर, गाजर, मक्का, ब्रोकली को मसाला मैगी में मिला सकते हैं।
  8. मध्यम आंच पर १ मिनट के लिए भून लें।
  9. शिमला मिर्च डालें। मसाला मैगी को रंगीन बनाने के लिए आप रंगीन शिमला मिर्च का उपयोग भी कर सकते हैं।
  10. मध्यम आंच पर १ मिनट के लिए भून लें।
  11. हल्दी पाउडर डालें।
  12. गरम मसाला डालें। आजकल बाजार में मैगी मसाला के पैकेट उपलब्ध होता हैं, इसलिए गरम मसाले के बजाय, आप अतिरिक्त मैगी मसाला खरीद सकते हैं और इसे मैगी नूडल्स रेसिपी में शामिल कर सकते हैं।
  13. २ मैगी मसाला पाउच डालें।
  14. अच्छी तरह से मिलाएं और मध्यम आंच पर ३० सेकंड के लिए भून लें।
  15. २ कप पानी और नमक डालें। यदि आप एक पतली मैगी का आनंद लेते हैं तो अधिक पानी जोड़ें। मसाले को अपने मसाला स्तर के अनुसार समायोजित करें।
  16. अच्छी तरह से मिलाएं और मध्यम आंच पर बीच-बीच में हिलाते हुए २ मिनट के लिए पकाएं।
  17. मैगी को दो टुकड़ों में तोड़ें और पैन में मैगी नूडल्स डालें। आप अपनी पसंद के किसी भी नूडल्स का उपयोग कर सकते हैं।
  18. अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर २ से ३ मिनट तक या जब तक पानी पूरी तरह से सोख जाए तब तक बीच-बीच में हिलाते हुए पकाएँ।

  19. हरी मिर्च को निकाल दें, अगर बच्चों को परोस रहे है।
  20. वेजिटेबल मैगी नूडल्स को | वेजिटेबल मसाला मैगी | मसाला मैगी | मुंबई की स्ट्रीट स्टाइल मसाला मैगी | vegetable masala maggie noodles in hindi | तुरंत परोसें। मैगी मसाला के स्वाद को बढ़ाने के लिए आप थोड़ा चीज़ या धनिया छिड़क सकते हैं।
Outbrain

Reviews