जैन व्हाइट सॉस रेसिपी | जैन वाइट सॉस | जैन सफेद सॉस | जैन वाइट सॉस बनाने की विधि - Jain White Sauce
द्वारा

जैन व्हाइट सॉस रेसिपी | जैन वाइट सॉस | जैन सफेद सॉस | जैन वाइट सॉस बनाने की विधि | jain white sauce in hindi | with 8 amazing images.

Jain White Sauce recipe - How to make Jain White Sauce in hindi

तैयारी का समय:    पकाने का समय:    कुल समय:     १.५० कप के लिये

सामग्री


जैन व्हाइट सॉस के लिए सामग्री
२ टेबल-स्पून मक्खन
२ टेबल-स्पून मैदा
२ कप दूध
नमक , स्वादअनुसार
१/२ टी-स्पून ताज़ी पिसी हुई काली मिर्च

विधि
जैन व्हाइट सॉस बनाने की विधि

    जैन व्हाइट सॉस बनाने की विधि
  1. जैन व्हाइट सॉस बनाने के लिए, एक पैन गरम करें और उसमें मक्खन पिघलाएं।
  2. मैदा डालकर धीमी आंच पर लगातार हिलाते हुए झागदार होने तक पकाएं।
  3. धीरे-धीरे दूध डालें और सॉस के गाढ़ा होने तक लगातार हिलाएं।
  4. नमक और काली मिर्च डालें। अच्छी तरह मिलाएं और एक मिनट के लिए पकाएं।
  5. आप जैन व्हाइट सॉस को फ्रिज में एयर-टाइट कंटेनर में 4-5 दिनों के लिए स्टोर कर सकते हैं।
विस्तृत फोटो के साथ जैन व्हाइट सॉस रेसिपी | जैन वाइट सॉस | जैन सफेद सॉस | जैन वाइट सॉस बनाने की विधि

जैन व्हाइट सॉस बनाने के लिए

  1. जैन व्हाइट सॉस बनाने के लिए, एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में मक्खन गरम करें। परंपरागत रूप से, सफेद सॉस को दूध के साथ उबला हुआ प्याज से बनाया जाता है, लेकिन यहां हमने प्याज का उपयोग नहीं किया है क्योंकी हम एक जैन रेसिपी बना रहे है।
  2. मक्खन के पिघलने के बाद मैदा डालें।
  3. धीमी आंच पर लगातार हिलाते हुए ह्विस्क की मदद से १ से २ मिनट के लिए पकाएं। इसे रूक्स के रूप में जाना जाता है जो व्हाइट सॉस को गाढ़ा करने के एजेंट का काम करता है। लगातार हिलाने से आटे को पकाने में भी मदद मिलती है और इसे गांठ बनाने से रोकता है।
  4. एक बार जब आप देखते हैं कि आटा थोड़ा झागदार और सुनहरा हो गया है, तो आंच को कम कर दें और दूध डालें। एक हाथ से दूध डालो और दूसरे हाथ का उपयोग करके व्हिस्क करें। यदि आप वीगन है या डेयरी उत्पादों से एलर्जी हैं, तो बादाम दूध का उपयोग करें।
  5. अच्छी तरह से फेंटें और मध्यम आंच पर लगातार हिलाते हुए ३ से ४ मिनट तक या जैन वाइट सॉस को गाढ़ा होने तक पकाएं। जब तक आटा और दूध अच्छी तरह से सम्मिलित नहीं हो जाते, तब तक उसे व्हिस्क की मदद से लगातार मिलाते रहना बहुत जरूरी है। यदि अच्छी तरह से इसे फेंटा नहीं, तो आप अपने जैन व्हाइट सॉस में गांठ पा सकते हैं।
  6. नमक और काली मिर्च डालें।
  7. अच्छी तरह से मिलाएं और मध्यम आंच पर १ मिनट तक पकाएं। आप अपने जैन व्हाइट सॉस के स्वाद को बढ़ाने के लिए थोड़ा जायफल पाउडर भी डाल सकते हैं।
  8. जैन व्हाइट सॉस को पूरी तरह से ठंडा करें, एक एयर-टाइट कंटेनर में डालें और फ्रिज में / फ्रीजर में रखें। याद रखें, सफेद सॉस को ठंडा करने पर यह अधिक गाढ़ा हो जाएगा। आप व्हाइट सॉस को माइक्रोवेव में भी तैयार कर सकते है। यदि सॉस को बाद में इस्तेमाल किया जाना है, तो थोड़ा दूध डालें, अच्छी तरह से मिलाएं और इसे फिर से गरम करें। मक्खन : आटा: दूध की मात्रा हमेशा 1: 1: 10 रह जाएगी ताकि एक सही स्थिरता वाला पतला सफेद सॉस मिल सके।
Outbrain

Reviews