मैंगो एप्पल स्मूदी रेसिपी | टेस्टी मैंगो एप्पल शेक | आम और सेब का स्मूदी - Mango Apple Smoothie ( Burgers and Smoothies Recipe)
द्वारा

मैंगो एप्पल स्मूदी रेसिपी | टेस्टी मैंगो एप्पल शेक | आम और सेब का स्मूदी | गर्मियों के लिए मैंगो एप्पल स्मूदी | mango apple smoothie in hindi.

Mango Apple Smoothie ( Burgers and Smoothies Recipe) recipe - How to make Mango Apple Smoothie ( Burgers and Smoothies Recipe) in hindi

तैयारी का समय:    पकाने का समय:    कुल समय:     २ बडे ग्लास के लिये

सामग्री


मैंगो एप्पल स्मूदी के लिए सामग्री
१ कप ठंडे आम के क्यूब्स
१/२ कप ठंडे और छिले हुए सेब के क्यूब्स
१/४ कप ठंडा फुल-फैट दूध
१/२ कप ठंडा ताजा दही
१ १/२ टेबल-स्पून चीनी
१ कप आइस-क्यूब्स

गार्निश के लिए सामग्री
पतले सेब के वेज

विधि
मैंगो एप्पल स्मूदी बनाने की विधि

    मैंगो एप्पल स्मूदी बनाने की विधि
  1. मैंगो एप्पल स्मूदी बनाने के लिए, दूध, 1/4 कप पानी, दही, आम, सेब, चीनी और आइस-क्यूब्स एक जूसर में मिलाएं और मिश्रण स्मूद और झागदार होने क पीस लें।
  2. स्मूदी की समान मात्रा को 2 अलग-अलग ग्लास में डालें।
  3. प्रत्येक ग्लास के रिम पर एक सेब के वेज के साथ गार्निश करें और मैंगो एप्पल स्मूदी तुरंत परोसें।
Outbrain

Reviews