मावा कचौड़ी - Mawa Kachori, Khoya Kachori, Mawa Sweet Samosa recipe in Hindi
कचौड़ी के लिए- सभी सामग्री को मिलाकर, बिना पानी का प्रयोग किये हुए सख्त आटा गूँथ लें।
- आटे को ढ़क्कन से ढ़ककर 10 मिनट के लिए रख दें।
- भरवां मिश्रण को 12 भाग में बाँट लें एकत रफ रख दें।
- आटे के एक भाग को, बिना सूखे आटे का प्रयोग किये, 100 मिमी (4") व्यास के गोल आकार में बेल लें।
- भरवां मिश्रण के एक भाग को बीच में रखकर, चँद्राकार में मोड़ लें (चित्र क्रमांक 1 और 2 देखें)।

- किनारों को थोड़े पानी से अच्छी तरह दबाकर बंद कर लें (जैसा चित्र क्रमांक 3 में दिखाया गया है)।

- कचौड़ी के किनारों को मोड़ लें (चित्र क्रमांक 4 और 5 देखें)।

- विधी क्रमांक 4 से 7 को दोहराकर 11 और कचौड़ी बना लें।

- एक गहरी नॉन-स्टिक कढ़ाई में घी गरम करें, एक समय में थोड़ी कचौड़ी डालकर, धिमी आँच पर उनके सबी तरफ से सुनहरा होने तक तल लें।
- तेल सोखने वाले कागज़ पर निकाल लें और ठंडा करने के लिए रख दें।
शक्कर की चाश्नी के लिए- एक गहरे नॉन-स्टिक पॅन में शक्कर और 1 कप पानी मिलाकर, मध्यम आँच पर 6 से 8 मिनट के लिए, बीच-बीच में हिलाते हुए पका लें।
- केसर डालकर अच्छी तरह मिला ले। एक तरफ रख दें।
आगे बढ़ने की विधी- परोसने के तुरंत पहले, थोड़ी-थोड़ी कचौड़ी चाश्नी में डालकर तुरंत परोसें।
पोषक मूल्य प्रति kachori
ऊर्जा | 304 कैलरी |
प्रोटीन | 4.3 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 44.8 ग्राम |
फाइबर | 0.1 ग्राम |
वसा | 11.8 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 1 मिलीग्राम |