वेजिटेबल गोल्ड कॉइन रेसिपी | वेज गोल्ड कॉइन | शाकाहारी चीइनीज स्टार्टर | पीर्टी रेसिपी - Vegetable Gold Coins
द्वारा

वेजिटेबल गोल्ड कॉइन रेसिपी | वेज गोल्ड कॉइन | शाकाहारी चीइनीज स्टार्टर | पीर्टी रेसिपी | vegetable gold coins in hindi | with 28 amazing images.

Vegetable Gold Coins recipe - How to make Vegetable Gold Coins in hindi

तैयारी का समय:    पकाने का समय:    कुल समय:     २४ गोल्ड कॉइन के लिये

सामग्री


वेजिटेबल गोल्ड कॉइन के लिए सामग्री
२४ ब्रेड स्लाइस
१/२ कप मैदा
तिल , छिड़काव के लिए
तेल , तलने के लिए

मिक्स करके टॉपिंग बनाने के लिए सामग्री
१ १/२ कप उबले , छिले और मसले हुए आलू
१/४ कप बारीक कटा हुआ गाजर
१/२ कप बारीक कटा हुआ प्याज
१/४ कप कटी हुई शिमला मिर्च
१/२ कप उबले हुए और मोटे क्रश किए हुए मीठी मकई के दाने
२ टेबल-स्पून बारीक कटे हुए हरे प्याज़ के पत्ते
२ टी-स्पून बारीक कटी हुई हरी मिर्च
१ टी-स्पून बारीक कटा हुआ अदरक
२ टी-स्पून बारीक कटा हुआ हुआ लहसुन
१/२ टी-स्पून सोया सॉस
नमक , स्वादअनुसार

वेजिटेबल गोल्ड कॉइन के साथ परोसने के लिए सामग्री
लाल चीली सॉस

विधि
वेजिटेबल गोल्ड कॉइन बनाने की विधि

    वेजिटेबल गोल्ड कॉइन बनाने की विधि
  1. वेजिटेबल गोल्ड कॉइन बनाने के लिए, एक कटोरी में मैदा और लगभग 1/2 कप पानी डालें और एक गाढी पेस्ट बनाने के लिए अच्छी तरह से मिलाएं। एक तरफ रख दें।
  2. ब्रेड स्लाइस को कुकी कटर या किसी वाटी की मदद से लगभग 62 मि. मी. (2”) व्यास के गोल में काट लें।
  3. एक साफ, सूखी सतह पर 3 ब्रेड के गोल रखें और प्रत्येक ब्रेड के गोल पर लगभग 1 टेबल-स्पून टॉपिंग समान रूप से फैलाएं।
  4. इसके ऊपर समान रूप से थोड़ा सा मैदा-पानी का मिश्रण फैलाएं।
  5. मैदा-पानी के मिश्रण पर थोड़े से तिल छिड़कें।
  6. 21 अधिक गोल्ड कॉइन बनाने के लिए विधि क्रमांक 3 से 5 दोहराएं।
  7. एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें और एक बार में 3 गोल्ड कॉइन डालकर, जब तक वे दोनों तरफ से सुनहरे भूरे रंग के हो जाएँ, तब तक तल लें। एक टिशू पेपर पर निकाल लें।
  8. वेजिटेबल गोल्ड कॉइन को लाल चीली सॉस के साथ तुरंत परोसें।
Outbrain

Reviews