डायबटिक पुरनपोली - Diabetic Puranpoli
द्वारा

 
This recipe has been viewed 26787 times
5/5 stars  100% LIKED IT   
3 REVIEWS ALL GOOD


क्या आप किसी भी प्रकार के त्यौहार या शादी में पुरनपोली ना हो, ऐसा सोच सकते हैं? यह शानदार मिठाई सारे प्रदेश में मशहुर है, जिसे अलग-अलग नाम से संबोधित किया जाता है और विभिन्न तरह से बनाया जाता है। अगर किसी महीने कोई भी त्यौहार ना हो, तो लोग इसे बिना किसी कारण के रविवार के दिन खास व्यंजन के रुप में भी बनाते हैं! आप लोगों मे से जिन्हें यह पारंपरिक व्यंजन बेहद पसंद है, यह एक मधुमेह पीड़ीत के लिए पर्याप्त विकल्प है जिसे शुगर सबस्टिट्यूट और कम से कम घी का प्रयोग कर बनाया गया है। अपने लो ग्लाईसमिक इन्डेक्स् के साथ, चना दाल हमेशा से मधुमेह पीड़ीत के लिए अच्छा खाद्य पदार्थ माना जाता है, और इसके साथ रेशांक भरपुर गेहूं के आटे को भी। देखा गया तो, यह आपके शरीर और मस्तिष्क के लिए मज़ेदार व्यंजन है। गोले के किनारों काटते समय बचे हुए आटे को दुबारा मिलाकर उनसे रोटीयाँ बनाई जा सकती है।

Diabetic Puranpoli recipe - How to make Diabetic Puranpoli in hindi

तैयारी का समय:    पकाने का समय:    भिगोने का समय:  2 घंटे।   कुल समय:     ४ पुरनपोली के लिये

सामग्री


आटे के लिए
३/४ कप गेहूं का आटा
२ टेबल-स्पून लो फॅट दूध , 99.7% वसा मुक्त
१/२ टी-स्पून तेल

भरवां मिश्रण के लिए
१/२ कप चना दाल
१ टेबल-स्पून शुगर सबस्टिट्यूट
२ १/२ टी-स्पून तैयार मिल्क मसाला पाउडर

अन्य सामग्री
१ टी-स्पून घी , पकाने के लिए

विधि
आटे के लिए

    आटे के लिए
  1. सभी सामग्री को मिलाकर, ज़रुरत हो उतने पानी का प्रयोग कर नरम आटा गूँथ लें।
  2. आटे को ढ़क्कन से ढ़ककर 15 मिनट के लिए रख दें।
  3. *भरवां मिश्रण के लिए
  4. चना दाल को साफ और धोकर, पर्याप्त मात्रा के गरम पानी में 2 घंटे के लिए भिगो दें।
  5. चना दाल को छानकर, 1/2 कप पानी मिलाऐं ओर प्रैशर कुकर में 2 सिटी तक पका लें।
  6. ढ़क्कन खोलने से पुर्व सारी भाप निकलने दें।
  7. चना दाल को हल्का मसलकर, शुगर सबस्टिट्यूट और मिल्क मसाला पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला ले।
  8. भरवां मिश्रण को 4 भागों में बाँटकर एक तरफ रख दें।

आगे बढ़ने की विधी

    आगे बढ़ने की विधी
  1. आटे को 8 भागों में बाँट लें।
  2. थोड़े सूखे आटे का प्रयोग कर, 2 भाग को 100 मिमी (4") व्यास के गोल आकार में बेल लें।
  3. 1 गोले को साफ, सूखी जगह पर रखकर, गोले के बीच मे भरवां मिश्रण के 1 भाग को रखें।
  4. दुसरे बेले हुए गले से ढ़ककर, पिज़्जा कटर का प्रयोग कर, किनारों कोकाट लें। थोड़े सूखे आटे का प्रयोग कर, दुबारा 100 मिमी (4") व्यास के गोल आकार में बेल लें।
  5. एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और मध्यम आँच पर, 1/4 टी-स्पून का प्रयोग कर, दोनो तरफ सुनहरे दाग पड़ने तक पका लें।
  6. विधी क्रमांक 2 से 5 को दोहराकर 3 और पुरनपोली बना लें।
  7. तुरंत परोसें।
Nutrient values प्रति पुरनपोली

ऊर्जा
148 किलोकॅलरी
प्रोटीन
7.2 ग्राम
कार्बोहाईड्रेट
26.2 ग्राम
वसा
1.6 ग्राम
रेशांक
2.3 ग्राम
कॅल्शियम
33.7 मिलीग्राम
पौटॅशियम
290.1 मिलीग्राम
ज़िन्क
0.6 मिलीग्राम
Outbrain

Reviews

डायबटिक पुरनपोली
 on 07 Oct 16 07:12 PM
5

Jo ki mein Diabetic hoon. puraan poli muje bohaat pasand. Lekin mithepan ki kaaran kha nahi pata tha. Aab Tarla Didi ki badualat kha pavoonga. Lakh Lakh Dynayawad Didi...
Tarla Dalal
08 Oct 16 08:54 AM
   Hello, Yes you can eat but make sure only occasionally and less in quantity