.jpg)
वर्णन
गार्लिक ब्रेड़ वह ब्रेड है जिसमें लहसुन का स्वाद भरा गया हो। इसे विश्व भर में अकसर पास्ता और अन्य मुख्य व्यंजन के साथ परोसा जाता है।
विभिन्न प्रकार के ब्रेड जैसे ईटॅलियन ब्रेड, बैगेट आदि का प्रयोग गार्लिक ब्रेड बनाने के लिए किया जा सकता है। ब्रेड लो स्लाईस किया जा सकता है या बड़े टुकड़े काटे जा सकते हैं। मक्ख़न या जैतून का तेल, लहसुन, लहसुन का पाउडर आदि के मिश्रण को ब्रेड पर लगाया जा सकता है। इसे बनाने के विभिन्न तरीके हैः
1. आप मक्ख़न और बारीक कटे हुए लहसुन का मिश्रण को ब्रेड में लगाकर बन सकते हैं।
2. जैतून के तेल, बारीक कटे हुए लहसुन और लहसुन के पाउडर को ब्रेड पर लगाकर, उपर कसा हुआ चीज़ या तिल छिड़का जा सकता है।
3. लोफ को खोलकर, बीच में मक्ख़न और लहसुन को भरा जा सकता है।
स्प्रेड को सही तरीके से लगाने के बाद, ब्रेड को अलग से अवन में बेक किया जा सकता है, सलामान्डर में ग्रिल कर या फॉयल में लपेटकर बेक किया जा सकता है।
चुनने का सुझाव
• बेकरी से खरीदने पर, इस बात का ध्यान रखें कि यह ताज़े हैं।
• बाज़ार से खरीदने से पहले, उत्पादन, समापन और पैक करने के दिनांक की जांच कर लें।
• बहुत से गार्लिक ब्रेड लोफ को एल्यूमिनियम फॉयल में लपेटा जाता है, जिससे आप इसे आसानी से अवन में दुबारा गरम कर सकते हैं या मक्ख़न के अलग होने तक या ब्रेड के गरम होने तक बेक कर सकते हैं।
रसोई में उपयोग
• गार्लिक ब्रेड इटॅलियन पास्ता जैसे लसाग्नीया, स्पैगटी, लिंगग्वुनी आदि के साथ परोसा जाने वाला पारंपरिक व्यंजन है।
• आप स्लाईस्ड गार्लिक ब्रेड को सूप, स्ट्यू, ग्रेवी या सलाद के साथ भी परोस सकते हैं।
• इसे टोस्ट कर नाश्ते के रुप में खाया जा सकता है।
• बचे हुए स्लाईस्ड गार्लिक ब्रेड के टुकड़े काटे जा सकते हैं। टोस्ट का सूप और सलाद के लिए स्वाद भरे क्रुटोन्स् के रुप में प्रयोग किया जा सकता है।
• इसे बहुत से जगह पर अकसर पिज़्ज़ा के साथ परोसा जाता है। एैसे मौके पर, इनपर अकसर चीज़ और हर्ब का मिश्रण छिड़का जाता है और चिली फ्लैक्स् के साथ ग्रिल कर परोसा जाता है।
स्वास्थ्य विषयक
• गार्लिक ब्रेड के स्वास्थ्य विषयक ब्रेड के प्रकार के अनुसार बदलते रहेंगे।
• अगर गार्लिक ब्रेड बनाने के लिए गेहूँ के ब्रेड का प्रयोग किया जाता है, तो इसमें भरपुर मात्रा में रेशांक और अन्य पोषण तत्व होते हैं।
• साथ ही, लहसुन प्रतिरक्षी तंत्र को संतुलित रखने में मदद करता है, रक्त में शक्कर की मात्रा को संतुलित रखने में मदद करता है साथ ही हृदय रोग से बचने में मदद करता है।