लहसुनी नमक ( Garlic salt )

लहसुनी नमक ( Garlic Salt ) Glossary |स्वास्थ्य के लिए लाभ, पोषण संबंधी जानकारी + लहसुनी नमक रेसिपी ( Garlic Salt ) | Tarladalal.com Viewed 5593 times

वर्णन
लहसुनी नमक स्वाद भरा नमक हे जिसका खाने मे मसाले के रुप मे प्रयोग किया जाता है। यह सुखा पीसा हुआ लहसुन, नमक और एन्टी केकिंग पदार्थ का मिश्रण है। सबसे आसान तरीके से इसे ३ भाग नमक और १ भाग लहसुन के पाउडर को मिलाकर बनाया जा सकता है।

चुनने का सुझाव
बाज़ार से खरीदने पर, करारा और नमी से मुक्त नमक चुने। ध्यान रखकर समापन कि दिनाँक और पैकेट के सील कि जाँच कर लें। इसे गलती से पीसा हुआ लहसुन, लहसुन का पाउडर या सुखे लहसुन जैसा नही समझना चाहिए क्योंकि यक केवल सूखा पीसा हुआ लहसुन है जो मसाले के रुप मे बेचा जाता है।

रसोई मे उपयोग
• यह बर्गर, पिज़्ज़ा आदि जैसे खाने का स्वाद बढ़ाता है।
• इसे चिकन, मछली या माँस के मेरीनेड मे मिलया जा सकता है।
• यह ब्रेड और लोफ मे अनोखा स्वाद मिलते है।
• इसका ड्रेसिंग के रुप मे भी प्रयोग किया जा सकता है- टमाटर और सलाद पर या भूनी हुई सब्ज़ीयों पर छिड़कें।

संग्रह करने के तरीके
हमेशा हवा बंद डब्बे मे रखे। घर पर बने हुए नमक को लगभग एक महीने तक रखा जा सकता है और बाज़र से लाने पर इसकि समापन कि दिनाँक तक रखा जा सकता है।

स्वास्थ्य विषयक
• लहसुनी नमक का एक फायदा है कि यह रक्त मे कलेस्ट्रॉल कि मात्रा कम करता है।
• लहसुन खाने से नाशजनक एल.डी.एल कम होते है और साथ हि फायदेमंद एच.डी.एल बढ़ता है।
• लहसुनी नमक के साथ-साथ, लहसुन को किसी भी रुप मे खाने से उच्च रक्तचाप कम हो सकता है।