ग्रॅहम क्रकर क्रम्बस् ( Graham cracker crumbs )

ग्रॅहम क्रकर क्रम्बस् क्या है ? ग्लॉसरी, ग्रॅहम क्रकर क्रम्बस् का उपयोग, स्वास्थ्य के लिए लाभ, रेसिपी  Viewed 3396 times


ग्रॅहम क्रकर क्रम्बस् क्या है?


ग्रॅहम क्रेकर को क्रश कर ग्रॅहम क्रेकर क्रम्बस् बनाये जाते हैं, जो चपटे करारे कुकीस् होते हैं जिन्हें ग्रॅहम के आटे और शहद की मीठास के साथ बनाया जाता है। ग्रॅहम का आटा एक खास प्रकार का आटा होता है, जिसे गहेूं के आटे से बनाया जाता है, जहाँ गेहूं के चोकर, अंकुर और एन्डोस्पर्म को अलग-अलग पीसा जाता है, पहले 2 भाग को दरदरा पीसा जाता है और तीसरे भाग को बारीक पीसा जाता है। इसका नाम स्लाईसवेसटर ग्रॅहम के पिछे पड़ा है, जो स्वास्थ खाने के आंदोलन के मुख्य कर्ता थे। ग्रॅहम नें इस प्रकार के आटे को 1830 में बनाया था, जिससे उन्हें उम्मीद थी कि लोग मैदा की तुलना में पौष्टिक आटे को चुनें।

हालांकि ग्रॅहम क्रेकर को स्वास्थ खाना माना जाता है, आजकल इन्हें हुत पसंद किया जाता है, खासतौर पर बच्चों के बीच में। यह ग्रॅहम क्रेकर क्रस्ट बनाने की मुख्य सामग्री है।

ग्रॅहम क्रकर क्रम्बस् चुनने का सुझाव (suggestions to choose graham cracker crumbs)


• ग्रॅहम क्रेकर को दोनो क्रेकर और क्रम्बस् के रुप में बेचा जाता है।
• घर पर ग्रॅहम क्रेकर क्रम्बस् बनाते समय, इन्हें बनाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है कयोंकि फूड प्रोसेसर में बिस्कुट को समान तरह से तोड़ा नहीं जा सकता है। बेलन यह काम अच्छी तरह करता है, या आप ग्रॅहम क्रेकर को छोटे बाउल में डालकर खलबत्ते से पीस सकते हैं।
• दुकान से खरीदते समय, आहार तत्वों की सूची को अच्छी तरह पढ़ें और केवल ग्रॅहम के आटे से बने हुए क्रमब्स् को चुनें और ना ही ग्रॅहम और मैदा के मिश्रण को।
• हमेशा समापन के दिनांक की जांच कर लें।

ग्रॅहम क्रकर क्रम्बस् के उपयोग रसोई में (uses of graham cracker crumbs in cooking)


• ग्रॅहम क्रेकर क्रमब्स् के डब्बे को खोलकर, थोड़े शक्कर या मक्ख़न के साथ मिलायें। इस मिश्रण को अलग-अलग टार्ट पॅन में डालकर ठंडा कर लें। इन टार्ट को क्रीम चीज़, पिघला हुआ सफेद चॉकलेट और सॉर क्रीम से भरकर या अपनी पसंद के अन्य टॉपिंग के साथ परोसें।
• इनका प्रयोग ग्रॅहम क्रेकर क्रस्ट बनाने के लिए भी किया जाता है, जो एक प्रकार का पाई क्रस्ट है जिसे ग्रॅहम क्रेकर क्रमब्स् से बनाया जाता है और इसमें स्वाद भरकर मक्ख़न या तेल के साथ मिलाया जाता है। यह चीज़केक के आम आधार क्रस्ट बनते हैं।

ग्रॅहम क्रकर क्रम्बस् संग्रह करने के तरीके 


क्रमब्स् को हवा बद डब्बे में रखें।

ग्रॅहम क्रकर क्रम्बस् के फायदे, स्वास्थ्य विषयक (benefits of graham cracker crumbs in hindi)

 

• ग्रॅहम क्रेकर क्रमब्स् बी विटामीन और खाद्य रेशांक से भरपुर होते हैं।
• पौषण तत्व से मुक्त मैदा की तुलना में यह पाई या चीज़केक बनाने के लिए अच्छे विकल्प हैं।

Try Recipes using ग्रॅहम क्रकर क्रम्बस् ( Graham Cracker Crumbs )


More recipes with this ingredient....

ग्रॅहम क्रकर क्रम्बस् (0 recipes)