लो-फॅट फ्रोजन व्हीप्ड टॉपिंग ( Low fat frozen whipped topping )

लो-फॅट फ्रोजन व्हीप्ड टॉपिंग ( Low Fat Frozen Whipped Topping ) Glossary | स्वास्थ्य के लिए लाभ + लो-फॅट फ्रोजन व्हीप्ड टॉपिंग रेसिपी ( Low Fat Frozen Whipped Topping ) | Tarladalal.com Viewed 2436 times

अन्य नाम
फ्रोज़न व्हीप टॉपिंग, लो-फॅट कूल व्हीप

वर्णन
लो-फॅट फ्रोज़न टॉपिंग एक नॉन-डैरी फ्रोज़न टॉपिंग है, जिसमें 8 से 15% वसा होता है। इसमें दूग्ध पदार्थ और फोसफेट नमक नहीं होते। इसके उत्पादन के समय इसमें रसायनोक पायसी पदार्थ और सोडियम कैसीनेट मिलाए जाते हैं। यह पानी, कॉर्न सिरप और हाई फ्रक्टोस् सिरप, हाईड्रोजिनेटर नारियल और पाल्म कर्नल तेल, सोडियम कैसीनेट, प्राकृतिक और बनावटी स्वाद, ज़ेन्थन और गुवार गम, पोलीसर्बेट 60 और बीटा कॅरोटीन से बनाया जाता है। यह नॉन-डेरी पदार्थ के रुप में बेचा जाता है, क्योंकि इसमें दूध, क्रीम या उनके पदार्थ नहीं होते हैं। लेकिन इनमें केसिन नामक दूध संजात होते हैं।

चुनने का सुझाव
लो-फॅट फ्रोज़न व्हीप का उत्पादन अकसर अमरीका और कॅनॅडा में किया जाता है। सबसे आसान से मिलने वाला विकल्प जैलो कुल व्हीप है, जो क्राफ्ट फूड का पदार्थ है। यह ऐरोसोल कॅन या 2 आकार के प्लास्टिक के टब में मिलता है। प्रणोदक के रुप में नायट्रस आक्साईड का प्रयोग किया जाता है। यह किरानों की दुकान में फ्रोज़न स्थिती में मिलता है और परोसने से पहले इसे फ्रिज में रखा जा सकता है। कूल व्हीप के मिलने वाले कुछ विकल्प हैं ताज़ा, एकस्ट्रा क्रिमी, फ्रेंच वनिला, लाईट, रीड्यूस्ड फॅट, फॅट फ्री और स्पलरन्डा से बना शुगर फ्री। चॉकलेट या स्ट्रॉबेरी जैसे स्वाद को भी मिलाया जा सकता है, जो मौसमी होता है। चूंकी लो-फॅट फ्रोज़न व्हीप भारत में बनाया नहीं जाता है, इस बात का ध्यान रखें कि आप ताज़ा दिखने वाला पैक खरीदें। धूल वाले कॅन या फटे हुए लेबल पुराने व्हीप की पहचान हैं। तेड़े-मेड़े या फूले हुए कॅन ना खरीदें।

रसोई में उपयोग
• टॉपिंग के रुप में, लो-फॅट फ्रोज़न व्हीप को अकसर डेज़र्ट के रुप में देखा जाता है। साथ ही इसे फ्रीज़र में ठंडा करने के बाद ऐसे ही खाया जा सकता है।
• पीनट बटर का प्रयोग कर आसान सा बनाना पुडिंग बनाया जा सकता है। बस इस पुडिंग को करारे वेफरस् या चम्मच भर चॉकलेट फ्रोज़न व्हीप से सजाकर शानदार दिखने वाला डेज़र्ट बनाऐं।
• किसी भी पार्टी या पॉटलक खाने के लिए, रास्पबेरी फ्रोज़न व्हीप जैलो एक बेहद सुंदर व्यंजन बनाता है। इसे लंबे काँच के बाउल में परोसकर, किनारों से परतों को देखें। इसे ताज़े रास्पबेरी से सजाऐं।
• इसे फ्रूट पाई के बीच जैली के एपर डालकर सजाऐं।
• फ्रोज़न व्हीप को बेहद ठंडे कॅपचीनो या ठंडी कॉफी पर डाला जा सकता है।
• चॉकलेट मिल्कशेक के उपर चॉकलेट के स्वाद वाला फ्रोज़न व्हीप डालें।
संग्रह करने के तरीके
• ऐरोसोल कॅन में मिलने वाले लो-फॅट फ्रोज़न व्हीप को फ्रिज में बिना खोले 30-40°F के तापमान पर लगभग 3 महीने तक रखा जा सकता है। खोलने के बाद, आप इसे ढ़क्कन के साथ फ्रिज में 2-3 हफ्ते तक रख सकते हैं। आप इसे 0°C के तापमान पर डीप फ्रिज़ में 14 महीनों तक रख सकते हैं। सामान्य तापमान पर लाने पर इसका प्रयोग कर लें और इसे 3-4 बार दुबारा फ्रीज़ किया जा सकता है।