रोमानो चीज़ ( Romano cheese )

रोमानो चीज़ ग्लॉसरी |स्वास्थ्य के लिए लाभ, पोषण संबंधी जानकारी + रोमानो चीज़ की रेसिपी( Glossary & Recipes with Romano Cheese in Hindi) Tarladalal.com Viewed 2257 times

वर्णन
इस सख्त, नमकीन, तेज़ स्वाद वाले चीज़ का उत्पादन रोल के शहर में हुआ था और यह विभिन्न प्रकार का होता है। हर प्रकार को अपने आप अलग बनाने वाली बात है, इनके उत्पादन का स्रोत। उदाहरण के तौर पर, वास्तविक रोमानो को पीकोरीनो रोमानो कहते हैं और यह भेड़ के दूध के बनता है, कापरीनो रोमानो बकरी के दूध से बनता है और अमरीका में बड़ी मात्रा में बनाया जाने वाले विकल्प को वाशीनो रोमानो कहते हैं और यह गाय के दूध से बनाया जाता है। पीकोरीनो तीखा और खट्टा होता है, वहीं दुसरी ओर कापरीनो का बहुत ही तेज़ स्वाद होता है और वाशीनो का स्वाद सौम्य होता है। अकसर इन चीज़ को खाने के 5 महीने पहले बनाया जाता है। इनमें अकसर वसा की मात्रा 27% होती है और पानी की मात्रा 32%।

कटा हुआ रोमानो चीज़़ (chopped romano cheese)
चीज़ के टुकड़े को काटने के बोर्ड पर रखकर छोटे टुकड़ो में काट लें। इसे व्यंजन अनुसार बारीक, टेड़े-मेड़े या बड़े टुकड़ो में काटा जा सकता है।
कसा हुआ रोमानो चीज़़ (grated romano cheese)
कसे हुए चीज़ के लिए, चीज़ के टुकड़े को हाथ किसनी से कसना पड़ता है। यह कसा हुआ चीज़ छुने में मुलायम होता है और इसका प्रयोग ओ-ग्रेटिन या कैसेरोल जैसे बेक्ड व्यंजन में किया जाता है।
रोमानो चीज़़ के टुकड़े (romano cheese cubes)
चीज़ के टुकड़ो को तेड़ा रखकर स्लाईस काट लें। चीज़ के स्लाईसस् को एक के उपर रखकर लंबे स्लाईसस् बना लें (छोटे टुकड़ो के लिए 1/2" के स्लाईस, बड़े टुकड़ो के लिए 1" स्लाईस)। 1/2 या 1" के तिरछे आकार में काटकर टुकड़े बना लें।
रोमानो चीज़़ की पट्टिया (romano cheese strips)
चीज़ के टुकड़े को व्यंजन अनुसार पतली या मोटी पट्टीयों मे काट लें।
बारीक लंबा कटा हुआ रोमानो चीज़़ (shredded romano cheese)
चीज़ को श्रेडर में डालकर, अपनी ऊँगलीयों से पतले स्लाईस में अलग-अलग कर लें। इसके अलावा, अगर बाज़ार में उपलब्ध हो तो, आप पैक किया हुआ बारीक लंबा कटा हुआ चीज़ खरीद सकते हैं।
स्लाईस्ड रोमानो चीज़़ (sliced romano cheese)
आप चीज़ को स्लाईसर में डाल सकते हैं या तेज़ धार वाले चाकू का प्रयोग, व्यंजन अनुसार पतले या मोटे स्लाईस में काट सकते हैं।

चुनने का सुझाव
• पहले से कसा हुआ चीज़ खरीसने से बेहतर है कि आप रोमानो का साबूत टुकड़ा खरीदें, क्योंकि साबूत चीज़ में नमी बनी रहती है और इसे लबे समय तक रखा जा सकता है।
• खरीदने से पहले, हमेशा चीज़ के छोटे टुकड़े को चखकर देख लें, जिससे आप इसके गुण, ताज़गी और स्वाद को सुनिश्चित कर सकते हैं।
• चाहे किसी भी प्रकार के दूध से बना हो, रोमानो गाढ़ा, मलाईदार, मुलायम, दरदरा करारे रुप वाले और सौम्य स्वाद वाला होना चाहिए। यह सुनिश्चित करता है कि रोमानो उच्च गुणों वाला है।
• अगर आपको चीज़ चखने ना मिले, टुकड़े के रंग की जांच करें। इसके रंग में किसी भी प्रकार की दरारें, बहुत ज़्यादा सूखा या नमी नहीँ होनी चाहिए।

रसोई में उपयोग
• इस चीज़ की खास बात यह है कि यह अपने आप में ही बेहद स्वादिष्ट लगता है क्योंकि इसका स्वाद, खुशबु और दिखने में भी यह अच्छा लगता है।
• सूप और सॉस में कसा हुआ या पिघलाकर डालने से या क्रैकर्स के उपर डालकर बेक करने से आपको झटपट नाश्ता या अचानक आए मेहमानों के लिए नाश्ता मिला जाएगा।
• किसी भी व्यंजन, जिसमें कड़क चीज़ का प्रयोग लिखा हो, उसे अपनी पसंद के चीज़ से बदलकर आप बेहतर बना सकते हैं। ऐसा हौ रोमानो के साथ है। उदारण के तौर पर, मैश्ड पटॅटोस्, शेफर्डस् पाई, ऑमलेट, पिज़्जा, सूफले, मॅकरोनी एण्ड चीज़, फोन्ड्यू आदि।
• सेब, नाशपती और तरबूज़ जैसे फल के साथ चीज़ बेहद अच्छा लगता है क्योंकि यह फल के तेज़ खट्टे स्वाद को संतुलित बनाता है।

संग्रह करने के तरीके
• सभी प्रकार के चीज़, चाहे किसी भी प्रकार के हों, इन्हें अच्छी तरह लपेटकर फ्रिज के सबसे गरम जगह पर रखना चाहिए। (फ्रिज का दरवाज़ा अकसर सबसे गरम होता है)।
• चूंकी इसके संग्रह करने का समय चीज़ में नमी के मात्रा के उपर निर्भर करता है, चीज़ जितना नरम होगा, इसे कितने कम समय के लिए रखा जायेगा, यह ताज़ा रहेगा।

स्वास्थ्य विषयक
• चाहे किसी भी प्रकार के दूध से यह बना हो, रोमानो चीज़ उन आहार तत्वों का अच्छा स्रोत है जो दूध में प्राकृतिक रुप से मिलते हैं, जैसे कॅलशियम्।
• साथ ही इस चीज़ में उच्च मात्रा में अन्य ज़रुरी आहार तत्व भी होते हैं, जैसे फौसफोरस, ज़िन्क, राईबोफ्लेविन, विटामीन बी12 और विटामीन ए।
• यह उच्च गुणों वाले प्रोटीन का अच्छा स्रोत है।