स्विस चीज़़ ( Swiss cheese )

स्विस चीज़़ ग्लॉसरी |स्विस चीज़़ की रेसिपी( Glossary & Recipes with Swiss Cheese in Hindi) Tarladalal.com Viewed 5247 times

वर्णन
एमेन्टाल या एमेन्टॅलर चीज़ स्वीट्ज़र्लेन्ड से है। उत्तर अमरीका, आस्ट्रेलिया और न्यू ज़ीलेन्ड में इसे कभी-कभी स्विस चीज़ कहा जाता है, हालांकि स्विस चीज़ एमेन्टॅलर को नहीं दर्शाता, लेकिन स्वीट्ज़र्लेन्ड में बने किसी भी चीज़ को दर्शाता है। यह पीले रंग का, मध्यम-कड़ा चीज़ होता है जिसमें बड़े छेद होते हैँ। इसका स्वाद अनोखा लेकिन बहुत ज़्यादा तेजड नहीं होता। तीन प्रकार के जीवाणु में से, स्विस चीज़ बनाने के लिए प्रयोग होने वाला एक प्रकार है, प्रोपीओनबॅक्टर शेर्मानी, जो इस चीज़ में अनोखे छेद के लिए ज़िम्मेदार होता है। जब पी. शेर्मानी को चीज़ के मिश्रण में मिलाकर गरम किया जाता है, कार्बन डायऑक्साईड के बुलबुले बनते हैं। अंत में पदार्थ में यह बुलबुले छेद में बदल जाते हैं।

चीज़ बनाने वाले, तीक्षता, तापमान और मिश्रण के पकने के समय को संतुलित रखकर इन छेद के आकार को संतुलित रख सकते हैं। स्विस चीज़ के दो मशहुर प्रकार हैं- एमेन्टाल और ग्रूयेरे, जिन दोनों का ही प्रयोग फोन्ड्यू में किया जाता है। यह फीके पीले रंग वाला चीज़, आधे मलाई निकाले हुए, बिना उबाले गाय के दूध के बनता है, जिसका स्वाद सौम्य, हल्का मेवेदार, मक्ख़नी लगभग फल जैसा होता है। यह कड़ा चीज़ आसानी से पिघल जाता है, जो इसे सॉस के लिए उपयुक्त बनाता है और यह दोनों फल और मेवों के साथ अच्छी तरह जजता है।

कटा हुआ स्विस चीज़़ (chopped swiss cheese)
चीज़ के टुकड़े को काटने के बोर्ड पर रखकर छोटे टुकड़ो में काट लें। व्यंजन अनुसार इसे छोटे या बड़े टुकड़ो में काटा जा सकता है।
कसा हुआ स्विस चीज़़ (grated swiss cheese)
ऐसा करने के लिए हाथ किसनी से चीज़ के टुकड़े को कस लें। यह कसा हुआ चीज़ मुलायम और बारीक होता है और इसका प्रयोग औ ग्रेटीन या कैसरोल जैसे बेक्ड व्यंजन बनाने के लिए किया जाता है।
बारीक लंबा कटा हुआ स्विस चीज़ (shredded swiss cheese)
चीज़ को श्रैडर में डालकर, ऊँगलीयों का प्रयोग कर, पतले लंबे टुकड़ो में अलग कर लें। साथ ही आप पैक किये हुए बारीक लंबे कटे हुए चीज़ भी खरीद सकते हैं।
स्लाईस्ड स्विस चीज़ (sliced swiss cheese)
आप चीज़ को स्लाईस् में रख सकते हैं या व्यंजन अनुसार, तेज़ धार वाले चाकू का प्रयोग कर, पतले या मोटे स्लाईसस् में काट सकते हैं।
स्विस चीज़ के टुकड़े (swiss cheese cubes)
चीज़ के ब्लॉक को टेड़ा रखकर बहुत सारे स्लाईसस् में काट लें। चीज़ के स्लाईस् को एक के उपर रख लें और लंबी कतारों में रख लें, (छोटे टुकड़ो के लिए 1/2" के स्लाईस्, बड़े टुकड़ो के लिए 1" के स्लाईस्)। 1/2 या 1" के लंबे टुकड़ो में टेड़ा काटें और आपको टुकड़े प्राप्त होंगे।
स्विस चीज़ की पट्टी (swiss cheese strips)
चीज़ के ब्लॉक को व्यंजन अनुसार पतली या मोटी पट्टीयों में काट लें।

चुनने का सुझाव
स्विस चीज़ स्लाईस्ड और बारीक लंबे कटे हुए रुप मे, दोनो आम और लो-फॅट विकल्प में मिलता है, लेकिन चीज़ का बड़ा टुकड़ा खरीदना बेहतर होता है, क्योंकि टुकड़े में नमी और ताज़गी बनी रहती है। स्विस चीज़ के टुकड़े को चुनते समय, अगर हो सकते तो, चीज़ को चखकर देखें। अकसर मशहुर चीज़ बेचने वाले आपको छोटे टुकड़ा देंगे, जिसे आप अपने मूँह में रखकर चख सकते हैं। बेहतरीन गुणों वाला स्विस चीज छुने में गाढ़ा, मुलायम और हल्का कुरकुरा और दरदरा होगा। अगर चीज़ को चखना संभव ना हो, समान रंग वाल। बिना किसी दरार के टुकड़े को चुनें और ऐसा टुकड़ा ना चुनें जो बहुत ज़्यादा सूखा या गीला हो।

रसोई में उपयोग
• इस चीज़ का गाढ़ा मुलायम पीला रंग, हल्का दरदरापन होता है और इसका स्वाद खट्टा, तेज़, नमकीन होता है, जिसे अकसर व्यंजन के उपर कसकर डाला जाता है, हालंकि इसे सादा भी खाया जा सकता है।
• अपने आप में नाश्ते में खने के लिए या क्रैकर के साथ खाने के लिए यह एक मशहुर चीज़ है। यह खासतौर पर सूप और सॉस जैसे पिगले हुए व्यंजन में अच्छे लगता है।
• कुछ व्यंजन जिनमें पैपर चीज़ चीज़ का प्रयोग किया जाता है, वह है मैश्ड पटॅटोस्, मॅकरोनी एण्ड चीज़, कैसरोल आदि।
• कुछ व्यंजन जिनमें स्विस चीज़ चीज़ का प्रयोग किया जाता है, वह है मैश्ड पटॅटोस्, मॅकरोनी एण्ड चीज़, कैसरोल आदि।
• ककड़ी और टमाटर के स्लाईस् के साथ टोस्टड गेहूं से बनी ब्रेड के बीच यह चीज़ बेहद अच्छा लगता है।
• कसे हुए स्विस चीज़ को ऑमलेट. पिज़्जा, सूफले, औ ग्रेटिन, फोन्ड्यू आदि में मिलाया जा सकता है।
• यह चीज़ सेब, नाशपती और मेलन जैसे फलों के साथ बेहद अच्छी तरह जजता है। इसे नाश्ते या डेज़र्ट की तरह परोसें।

संग्रह करने के तरीके
अच्छी तरह से लपेटे गए स्विस चीज़ को फ्रिज में लगभग 2 महिनों तक रखा का सकता है। स्लाईस्ड स्विस चीज़ को अच्छी तरह लपेटकर फ्रिज में 1 महिने तक रखा जा सकता है। इस बात का ध्यान रखेंकि चीज़ फ्रिज में रखने के बाद भी पुराना होता जाएगा, जिससे इसका स्वाद और तेज़ होता जाएगा। 1/2 पाउन्ड से कम स्विस चीज़ को ब्लॉक्स् को फ्रीज़ किया जा सकता है। प्रत्येक ब्लॉक को प्लास्टिक रैप या फॉयल में लपेटकर ज़िप-ला़क बैग में रखेँ। बंद करने से पहले, सारी हवा निकालना ना भुलें। इसका प्रयोग 6 महिने के अंदर कर लें।

स्वास्थ्य विषयक
• चाहे किसी भी प्रकार के दूध से यह बना हो, स्विस चीज़ उन आहार तत्वों का अच्छा स्रोत है जो दूध में प्राकृतिक रुप से मिलते हैं, जैसे कॅलशियम्। कम वसा वाले चीज़ में एक पौष्टिक कमी यह है कि इनमें वसा भरपुर चीज़ की तुलना में अकसर सोडियम की मात्रा ज़्यादा होती है।
• साथ ही, स्विस चीज़ में उच्च मात्रा में अन्य ज़रुरी आहार तत्व भी होते हैं, जैसे फौसफोरस, ज़िन्क, राईबोफ्लेविन, विटामीन बी12 और विटामीन ए।
• यह उच्च गुणों वाले प्रोटीन का अच्छा स्रोत है।