सेसमे ब्रेड बन्स् (sesame bread buns)
सेसमे ब्रेड बन, एक इटॅलियन खाना हे, जो नमकीन बन का एक मशहुर विकल्प है जिसकी खुशबु टोस्ट की हुई तिल जैसी होती है। इन करारे बन का आकार गुंबज जैसा होता है और नीचे का भाग चपटा होता है। गुंबज पर हलके भुरे रंग का क्रस्ट होता है। सेसमे ब्रेड बन बनाने के लिए प्रयोग में आने वाली सामग्री है आटा, शक्कर, अंडे, मक्ख़न या वसा, काले या सफेद तिल और खमीर। काले या सफेद तिल इन बन को करारापन प्रदान करते हैं और साथ ही अच्छा रुप प्रदान करते हैं।
• टुटी-फ्रूटी के स्वाद वाले मीठे ब्रेड बन को अकसर बच्चों के नाश्ते के रुप में परोसा जाता है।
• ब्रेड बन, चाहे नमकीन हो या मीठी, पर मक्ख़न लगाकर सुबह के नाश्ते में परोसा जा सकता है।
• नमकीन ब्रेड बन को बीच से स्लाईस कर, मिनी बर्गर का बेस बनाया जा सकता है।
• आप ब्रेड बन को बीच से स्लाईस कर, फ्रेश क्रीम या मक्ख़न लगाकर, अपना पसंदिदा जैम लगाकर, मशहुर बन-बटर-जैम बना सकते हैं।
ब्रेड बन संग्रह करने के तरीके
• बन को ताज़ा खाना बेहतर होता है।
• फिर भी, आप बचे हुए बन को प्लास्टिक फिल्म में लपेटकर, ब्रेड बॉक्स् में रखकर फ्रिज में रख सकते हैं। जितनी जल्दी हो सके इसका प्रयोग कर लें।