व्हे ( Whey )
Last Updated : Sep 28,2019


व्हे ( Whey ) Glossary | Recipes with व्हे ( Whey ) | Tarladalal.com
Viewed 4575 times

वर्णन
चीज़ या कैसीन बनाते समय जब दूध को फाड़ा जाता है, इससे मिलने वाला पदार्थ पतला सफेद रंग का पानी होता है, जिसे व्हे या प्लासमा मिल्क कहते हैं। दो प्रकार के व्हे होते हैं, पहला मीठा व्हे जो चेड्डार और स्विस जैसे सख्त चीज़ बनाते समय उत्पन्न होता है। दुसरे प्रकार के व्हे को एसिड व्हे कहते हैं, जिसे खट्टा व्हे भी कहा जाता है, जो पनीर बनाते समय मिलता है। पेय पदार्थ के रुप में व्हे बेहद पौष्टिक होता है, जिसे पहले के समय में अकसर कॉफी हाउस और रेस्टरान्ट में परोसा जाता था। स्वास्थ और वजन कम करने वाले उत्पादक व्हे को फंक्शनल फूड कहा जाता है क्योंकि इसे इसकी पौष्टिक्ता के कारण बहुमूल्य माना जाता है।

चुनने का सुझाव
• व्हे को पानी के रुप में या सूखे पाउडर के रुप में बनाया जा सकता है।
• बहुत से स्वास्थ दिकान और दवा की दिकानों में यह उपलब्ध होता है।
• लेबल पर पदार्थ के सामग्री सूची को ध्यान से पढ़ें। लेबल में यह लिखा हो सकता है कि वह व्हे प्रोटीन है, लेकिन पदार्थ में रक्षक रोधी और रसायनिक पदार्थ हो सकते हैं। बिना स्वाद वाले, मीठा बनाने वाले और बिना किसी रंग वाला पदार्थ चुनें अगर आपको इसे प्राकृतिक रखना पसंद हो। दोनो तरल और पाउडर रुप में व्हे खरीदते समय इस बात का खास ध्यान रखें।

रसोई में उपयोग
• व्हे का प्रयोग रीकोटा और ब्राउन चीज़ बनाने के लिए किया जाता है।
• बॉडीबिल्डिंग के खेल में अकसर अतिरिक्त आहार या व्हे प्रोटीन जैसे व्हे की ज़रुरत होती है।
• क्या आपको पता है कि स्विटज़रलेन्ड में चीज़ का उत्पादन मशहुर उत्पादक है, जिससे भरपुर मात्रा में व्हे उत्पन्न होता है। इसमें किई शक नहीं है कि रीवैला नामक मशहुर पेय पदार्थ व्हे से बनाया जाता है।
• आटा गूँथते समय या दाल या चवल भिगोने के लिए, पानी की जगह व्हे का प्रयोग किया जा सकता है।
• प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने के लिए, दाल या स्टॉक में व्हे का पानी मिलाया जा सकता है, या इसका प्रयोग सूप का आधार बनाने के लिए किया जा सकता है।

करने के तरीके
• भरपुर मात्रा में चीज़ उत्पादन से निकले हुए व्हे को हवा बद डब्बे में रखकर लगभग 6 महिने के लिए रखा जा सकता है।
• घर पर बने व्हे को लगभग 2-3 दिनों के लिए रखा जा सकता है।
• फिर भी अगर व्हे में फफूंद लग जाये, खट्टी बदबू आए या खराब होने के अन्य चिन्ह दिखे, चाहे वह 6 महिने पुराना ही क्यों ना हो, उसे फेंक दें।
• बाज़ार से लाये व्हे पाउडर को पैकेट में निर्देश अनुसार संग्रह किया जा सकता है। इसे अकसर ठंडी और सूखी जगह पर रखना चाहिए।

स्वास्थ्य विषयक
• तरल व्हे में वसा के साथ-साथ लैक्टोस्, विटामीन, प्रोटीन और मिनरल होते हैं।
• शोधकर्ता ने यह देखा है कि व्हे इन्सुलिन निकलने में मदद करता है। उन्होनें यह देखा कि, टाईप 2 मधनुमेह से पीड़ीत लोगों में, व्हे रक्त में शक्करा की मात्रा को संतुलित रखने में मदद करता है और इन्सुलिन के स्त्रावण को बढ़ाता है।
• बाज़ार में मिलने वाले व्हे प्रोटीन शेक को अकसर व्यायाम के बाद, माँस बढ़ाने के लिए पीया जाता है। इसके पिछे की वजह यह है कि व्हे बहुत जल्दी पच जाता है, इसलिए अन्य प्रोटीन स्रोत की तुलना में, अमिनो एसिड खुन में जल्दी घुल जाता है।




Subscribe to the free food mailer

Soya

Missed out on our mailers?
Our mailers are now online!

View Mailer Archive

Privacy Policy: We never give away your email

REGISTER NOW If you are a new user.
Or Sign In here, if you are an existing member.

Login Name
Password

Forgot Login / Password?Click here

If your Gmail or Facebook email id is registered with Tarladalal.com, the accounts will be merged. If the respective id is not registered, a new Tarladalal.com account will be created.

Are you sure you want to delete this review ?

Click OK to sign out from tarladalal.
For security reasons (specially on shared computers), proceed to Google and sign out from your Google account.

Reviews