पीटा ब्रेड ( Pita bread )
Last Updated : May 11,2022


पीटा ब्रेड क्या है ? ग्लॉसरी | इसका उपयोग | स्वास्थ्य के लिए लाभ | रेसिपी |
Viewed 9041 times

पीटा ब्रेड क्या है? What is pita bread in Hindi?

पीटा एक ग्रीक नाम है, जिसका मतलब फ्लैट होता है। पीटा ब्रेड गोल, किण्वित चपटी ब्रेड होती है जिसे अकसर मैदे से बनाया जाता है, लेकिन इसे विबिन्न प्रकार के आटे और गेहूं के आटे से भी बनाकर इसकी पौष्टिक्ता बढ़ायी जा सकती है। पीटा ब्रेड सादी सफेद रचग की होती और छुने पर नरम और स्पोंजी होती है।

पीटा ब्रेड के बेक होने पर, आपको यह दिखेगा कि इसके अंदर के भाग के दो परत हैं, जो पौकॅट बनाने के लिए अलग हो जाते हैं। यह पौकॅट उच्च तापमान की वजह से बनता है जिसमें इन्हें बेक किया जाता है। बेक करते समय, आटा बहुत जल्दी फूलता है और बीच से अलग होकर अंदर के भाग में बड़ा हवा का बुलबुला बनाता है। ब्रेड को बेक करने और ठंडा करने के बाद, यह चपटी हो जाती है लेकिन अंदर का पौकॅट बना रहता है।

पीटा को अकसर 2 भाग में काटा जाता है, जिससे 2 क्रेसेन्ट आकार के ब्रेड पौकॅट बनाते हैं। इस पौकॅट का प्रयोग विश्व भर में बहुत से व्यंजन के आधार के रुप में, विभिन्न तरीके से किया जाता है।



पीटा ब्रेड के टुकड़े (pita bread cubes)
पीटा ब्रेड लेबनानी व्यंजनों में मूल और व्यापक रूप से इस्तेमाल की जाने वाली रोटी है। इसका उपयोग फलाफल और पीटा पॉकेट बनाने के लिए किया जाता है, या हमस के साथ परोसा जाता होता है या टुकड़ों में काटकर सलाद में मिलाया जाता है। तो सही क्यूब्स पाने लिए, पीटा ब्रेड को चॉपिंग बोर्ड पर रखें। सबसे पहले एक चाकू लें और पीटा ब्रेड को बराबर आकार के स्ट्रिप्स में काट लें। फिर इन्हें समान अंतराल पर क्षैतिज रूप से काटकर क्यूब बना लें। इन्हें रेसिपी के अनुसार छोटे क्यूब्स या बड़े क्यूब्स में काटा जा सकता है।

पीटा ब्रेड चुनने का सुझाव (suggestions to choose pita bread)

• बेकरी से खरीदते समय, ताज़े बेक किये हुए बैच को चुनें।
• बाज़ार से खरीदते समय, उत्पादन और समापन के दिनांक की जांच कर लें।
• ताज़गी जांचने के लिए इसे छुकर देखैं कि यह नरम और स्पोंजी हे या नहीं। साथ ही, उसमें किसी भी प्रकार के फफूंद के दाग या रंग में बदलाव नहीं होना चाहिए।



पीटा ब्रेड के उपयोग रसोई में (uses of pita bread in Indian cooking)

• पीटा ब्रेड का प्रयोग मशहुर फलाफल बनाने के लिए किया जाता है। फलाफल एक मशहुर पूर्वी मध्य व्यंजन है, जहाँ तीखे काबुली चने और फावा बीन्स् को पीसकर बॉल बनाकर तला जाता है। इन पैटीस् को पीटा पौकॅट में भरकर उपर खट्टा सॉस डाला जाता है।
• पीटा ब्रेड को हुमुस के साथ भी परोसा जाता है, जो एक मशहुर काबुली चने का डिप हे।
• आप पीटा ब्रेड को करारा होने तक ग्रिल या टोस्ट कर सकते हैं और मिले हुए सलाद के साथ परोस सकते हैं।
• पीटा पौकॅट के कबाब या टिक्की से भरकर एक सवादिष्ट नाश्ता बनाया जा सकता है।
• पौकॅट को कोलस्लॉ या रशियन सलाद से भरकर, स्लाईस्ड ब्रेड सेन्डविच की जगह परोसा जा सकता है।
• इसमें ठंडे सलाद, चीज़, तंदुरी टिक्के या विबिन्न प्रकार के पॅटीस् भरकर संपूर्ण आहार बनाया जा सकता है।
• त्रिकोन आकार में काटकर टोस्ट कर लें। नमक और हर्ब डालकर मिला लें। यह पीटा चिप्स्, आलू चिप्स् के पौष्टिक विकल्प है।



पीटा ब्रेड संग्रह करने के तरीके

• इन्हें बेक करने वाले दिन वलोे दिन ही ताज़ा प्रयोग करें।
• फिर भी, अगर ज़्यादा बन जाए, तो इन्हें प्लास्टिक फिल्म में लपेटकर ज़्यादा से ज़्यादा 2 दिन के लिए फ्रिज में रखा जा सकता है।



क्या पीटा ब्रेड हेल्दी है? (is pita bread healthy in Hindi)

पीटा ब्रेड मैदे से बना होता है जिसे संसाधित किया जाता है और इस प्रकार कार्बोहाइड्रेट में उच्च होता है और इसलिए ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत भी होता है। पर, ग्लाइसेमिक इंडेक्स स्केल पर उच्च होने के कारण, मोटापे और मधुमेह वाले लोगों को इसके सेवन की सलाह नहीं दी जाती है। इसके अलावा, सफेद ब्रेड अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से रहित है क्योंकि वे मैदे के प्रसंस्करण में खो जाते हैं। सफेद पीटा ब्रेड की बजाय गेहूं का पीटा ब्रेड एक अच्छा विकल्प है।




Subscribe to the free food mailer

Soya

Missed out on our mailers?
Our mailers are now online!

View Mailer Archive

Privacy Policy: We never give away your email

REGISTER NOW If you are a new user.
Or Sign In here, if you are an existing member.

Login Name
Password

Forgot Login / Password?Click here

If your Gmail or Facebook email id is registered with Tarladalal.com, the accounts will be merged. If the respective id is not registered, a new Tarladalal.com account will be created.

Are you sure you want to delete this review ?

Click OK to sign out from tarladalal.
For security reasons (specially on shared computers), proceed to Google and sign out from your Google account.

Reviews