आलू पराठे का फ्रीज़ में संग्रह - How To Freeze Aloo Parathas, How To Store Aloo Parathas
द्वारा

 
This recipe has been viewed 21690 times
5/5 stars  100% LIKED IT   
5 REVIEWS ALL GOOD


आलू पराठा को फ्रीज करने की रेसिपी | आलू पराठा कैसे स्टोर करें | आलू पराठों को फ्रीज करने के टिप्स | how to freeze aloo paratha in Hindi | with 30 amazing images.

आलू पराठा को फ्रीज कैसे करे | आलू पराठा कैसे स्टोर करें | आलू पराठों को फ्रीज करने के टिप्स अपने पसंदीदा पराठे को बनाने और स्टोर करने और एक महीने तक किसी भी समय इसका आनंद लेने का एक आसान तरीका है। आलू पराठा कैसे स्टोर करें सीखें।

आलू पराठा करने के लिए, एक गहरे बाउल में सभी सामग्री मिलाकर प्रर्याप्त पानी का उपयोग करके हल्का सक्त आटा गूँथ लीजिए। एक तरफ रख दीजिए। भरवां मिश्रण को १० बराबर भागो में बाँट लीजिए और एक तरफ रख दीजिए।
आटे को १० बराबर भागों में बाँट लीजिए। आटे के एक हिस्से को १२५ मि. मी. (५") व्यास के गोल आकार में बेल लीजिए। गोले के बीच में भरवां मिश्रण का एक भाग रखकर, किनारीयों को बीच में लाकर अच्छी तरह दबाकर बंद कर लीजिए। फिर से उसे १०० मि. मी. (४") व्यास के गोल आकार में थोड़े से गेहूं के आटे का उपयोग करके बेल लीजिए। विधी क्रमांक ३ से ५ को दोहराकर ९ और आलू पराठा बना लीजिए। एक नानॅ-स्टिक तवा गरम कीजिए और प्रत्येक पराठे के दोनों तरफ १/४ टी-स्पून तेल चुपड़कर १५ सेकंड़ तक के लिए पका लीजिए। प्रत्येक आधे पकाए हुए पराठे को एक बड़ी प्लेट पर अलग रखिए और इसे पूरी तरह ठंडा होने दीजिए। प्रत्येक पराठे के बीच में बटर पेपर रखिए और उन्हें फ्रीज़र बैग में भरकर रख दीजिए। नाम और तारीख के साथ लेबल चिपकाकर आवश्यकतानुसार उपयोग कीजिए। जब कभी पराठा खाने की इच्छा हो तो बटर पेपर निकाल दीजिए। एक नानॅ-स्टिक तवा गरम कीजिए और १ टी-स्पून घी का प्रयोग कर के मध्यम आँच पर पराठे के दोनों तरफ सुनहरे दाग पड़ने तक पका लीजिए। गरमा गरम परोसिए।

आज कल सभी व्यस्त होते हैं। अधिकतर लोग काम कर रहे होते हैं और उन्हें शायद ही एक पूर्ण भोजन बनाने का समय मिलता है। ऐसे मामलों में जब समय हो तब कुछ बनाकर फ्रीज़र में संग्रह करके रखने पर व्यस्त दिनों में आसानी से खाना तैयार हो सकता है। आलू पराठा को फ्रीज कैसे करे सीखें।

पहले इन स्वादिष्ट पराठों को यहाँ बनाई गई विधि के अनुसार तैयार कीजिए। इनकी मज़ेदार सुगंध और सुदंर बनावट आपको इन्हें तुरंत ही खाने के लिए प्रेरित करेगी। यदि आप उस प्रेरणा को काबू करने में सफल हो जाते हैं, तो आप इन्हें पैक करके संग्रह करने के लिए आगे बढ़ सकते हैं, जैसा कि आलू पराठा कैसे स्टोर करें के तरीके में दिखाया गया है!

इसे सही तरीके से करने के लिए, आपको आलू पराठा को पूरी तरह से ठंडा करना होगा, फिर बताए गए नुस्खे के अनुसार इन्हें पैक करके फ्रिज़़र में रखें। यहाँ हमने प्याज़ का प्रयोग नहीं किया है क्योंकि इससे पराठों की शेल्फ लाइफ कम हो जाती है। अगर आप यह नुस्खा आज़माएँगे तो यह पराठे कम से कम एक महीने तक ताज़े रहते हैं।

आलू पराठों को फ्रीज करने के टिप्स। 1. भंडारण से पहले पराठों को अच्छी तरह से ठंडा करना होता है। साथ ही पराठों को ठंडा करते समय ढेर न लगाएं. इन्हें एक समान ठंडा करने के लिए एक बड़ी प्लेट में फैलाएं। 2. सुनिश्चित करें कि जिपलॉक बैग स्टोर करने से पहले अच्छी तरह से सील है। 3. पराठों पर लेबल लगाना याद रखें ताकि आपको अंदाजा हो जाए कि वे कब खत्म होंगे। 4. इसके अलावा, आपको फ्रीजर में बहुत सी चीजें नहीं रखनी चाहिए क्योंकि इससे दक्षता कम हो जाएगी और खराब हो जाएगी।

आनंद लें आलू पराठा को फ्रीज करने की रेसिपी | आलू पराठा कैसे स्टोर करें | आलू पराठों को फ्रीज करने के टिप्स | how to freeze aloo paratha in Hindi | स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ।

How To Freeze Aloo Parathas, How To Store Aloo Parathas

तैयारी का समय:    पकाने का समय:    कुल समय:     १० पराठों के लिये

सामग्री


आटे के लिए
२ कप गेहूं का आटा
नमक , स्वादानुसार
१ टी-स्पून तेल

मिक्स करके भरवां मिश्रण बनाने के लिए
२ कप उबाले , छिले और मसले हुए आलू
१ टेबल-स्पून बारीक कटी हुई हरी मिर्च
१ टेबल-स्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया
१/२ टी-स्पून लाल मिर्च का पाउडर
१/४ टी-स्पून हल्दी पाउडर
१ टी-स्पून ज़ीरा पाउडर
१ टी-स्पून अमचूर
१ टी-स्पून चाट मसाला
नमक , स्वादानुसार

अन्य सामग्री
गेहूं का आटा , बेलने के लिए
५ टी-स्पून तेल , चुपड़ने और पकाने के लिए
१० टी-स्पून घी , पकाने के लिए

विधि
आटे के लिेए

    आटे के लिेए
  1. एक गहरे बाउल में सभी सामग्री मिलाकर प्रर्याप्त पानी का उपयोग करके हल्का सक्त आटा गूँथ लीजिए। एक तरफ रख दीजिए।

आगे बढ़ने कि विधि

    आगे बढ़ने कि विधि
  1. भरवां मिश्रण को 10 बराबर भागो में बाँट लीजिए और एक तरफ रख दीजिए।
  2. आटे को 10 बराबर भागों में बाँट लीजिए।
  3. आटे के एक हिस्से को 125 मि. मी. (5") व्यास के गोल आकार में बेल लीजिए।
  4. गोले के बीच में भरवां मिश्रण का एक भाग रखकर, किनारीयों को बीच में लाकर अच्छी तरह दबाकर बंद कर लीजिए।
  5. फिर से उसे 100 मि. मी. (4") व्यास के गोल आकार में थोड़े से गेहूं के आटे का उपयोग करके बेल लीजिए।
  6. विधी क्रमांक 3 से 5 को दोहराकर 9 और आलू पराठा बना लीजिए।
  7. एक नानॅ-स्टिक तवा गरम कीजिए और प्रत्येक पराठे के दोनों तरफ 1/4 टी-स्पून तेल चुपड़कर 15 सेकंड़ तक के लिए पका लीजिए।
  8. प्रत्येक आधे पकाए हुए पराठे को एक बड़ी प्लेट पर अलग रखिए और इसे पूरी तरह ठंडा होने दीजिए।
  9. प्रत्येक पराठे के बीच में बटर पेपर रखिए और उन्हें फ्रीज़र बैग में भरकर रख दीजिए।
  10. नाम और तारीख के साथ लेबल चिपकाकर आवश्यकतानुसार उपयोग कीजिए।
  11. जब कभी पराठा खाने की इच्छा हो तो बटर पेपर निकाल दीजिए।
  12. एक नानॅ-स्टिक तवा गरम कीजिए और 1 टी-स्पून घी का प्रयोग कर के मध्यम आँच पर पराठे के दोनों तरफ सुनहरे दाग पड़ने तक पका लीजिए।
  13. गरमा गरम परोसिए।
Outbrain

Reviews

आलू पराठे का फ्रीज़ में संग्रह
 on 22 Sep 17 03:04 PM
5

आज कल सभी व्यस्त जीवन मे अधिकतर लोगो पूर्ण भोजन बनाने का समय नही मिलता है। ऐसे मामलों में जब समय हो तब कुछ बनाकर फ्रीज़र में संग्रह करके रखने और उसका उपयोग करके आसानी से कम समय मे खाना तैयार हो सकता है। इन स्वादिष्ट पराठों को उपर बताई गई विधि के अनुसार तैयार कीजिए और उसका आनंद लें