You are here: Home > विभिन्न व्यंजन > भारतीय व्यंजन > गुजराती व्यंजन > गुजराती मिठाई > नारियल का शीरा रेसिपी | कोकोनट रवा शीरा | नारियाल शीरा | मावे के साथ नारियल का शीरा नारियल का शीरा रेसिपी | कोकोनट रवा शीरा | नारियाल शीरा | मावे के साथ नारियल का शीरा - Coconut Sheera द्वारा तरला दलाल Post A comment 14 Apr 2020 This recipe has been viewed 2070 times Coconut Sheera - Read in English Coconut Sheera Recipe Video नारियल का शीरा रेसिपी | कोकोनट रवा शीरा | नारियाल शीरा | मावे के साथ नारियल का शीरा | coconut sheera in hindi | with 15 amazing images.इस कोकोनट रवा शीरा के हर चम्मच से मिठास की नदी बेहती है। न केवल नारियल बल्कि नारियल के दूध के मलाईदार स्वाद के साथ, नारियल के शीरा में सूजी को जोड़ा गया है , मावे को अधिक मात्रा लिए डाला गया है, और एक रोमांचक क्रंच के लिए नट नट्स डाले हैं।नारियल शीरा को तवे पर रवा भुनकर बनाया जाता है, फिर नारियल, बादाम, किशमिश, चीनी और नारियल का दूध डालकर ७ से ८ मिनट तक मध्यम आंच पर पकाया जाता है। उस में हम कुछ इलायची पाउडर और मावा मिलाते हैं जो बाद में नारियाल शीरा बनाने के लिए २ मिनट के लिए पकाया जाता है।चीनी के साथ अच्छी तरह से मीठा और क्लासिक भारतीय मसालों से सुगंधित किया गया, मावा वाला यह नारियल शीरा किसी भी विशेष अवसर के लिए एकदम सही है।मैं सही कोकोनट रवा शीरा बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव साझा करना चाहूंगी 1. मध्यम आंच पर या सुगंधित होने तक ७ मिनट के लिए रेवा को भुने। सुनिश्चीत करे कि पैन में नहीं चिपकता है। इसके अलावा, यह समान रूप से खाना पकाने में मदद करता है न कि केवल ब्राउनिंग के लिए। 2. आप अन्य सूखे मेवे जैसे काजू डाल सकते हैं, पिस्ता को क्रंच के लिए नारियल शीरा में मिला सकते हैं।नीचे दिया गया है नारियल का शीरा रेसिपी | कोकोनट रवा शीरा | नारियाल शीरा | मावे के साथ नारियल का शीरा | स्टेप बाय स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। नारियल का शीरा रेसिपी | कोकोनट रवा शीरा | नारियाल शीरा | मावे के साथ नारियल का शीरा - Coconut Sheera recipe in Hindi Tags गुजराती मिठाईमनपसंद रेसिपीपारंपारिक भारतीय मिठाई की रेसिपीदीवाली दशहरा रेसिपी | दशहरा मिठाई | दशहरा स्नैक्सरक्षा - बंधन स्वीटगणेश चतुर्थी की रेसिपी | गणेश महोत्सव के लिए मिठाई तैयारी का समय: १० मिनट   पकाने का समय: १६ मिनट   कुल समय : २६ मिनट     ४ मात्रा के लिये मुझे दिखाओ मात्रा सामग्री नारियल का शीरा के लिए सामग्री१/४ कप ताजा कसा हुआ नारियल१ कप नारियल का दूध१/४ कप घी१/२ कप रवा (सूजी)२ टेबल-स्पून कटे हुए बादाम१ टेबल-स्पून किसमिस१/२ कप चीनी१/२ टी-स्पून इलायची पाउडर१/४ कप चूरा किया हुआ मावा (खोया) विधि नारियल का शीरा बनाने की विधिनारियल का शीरा बनाने की विधिनारियल का शीरा बनाने के लिए, एक नॉन-स्टिक पैन में घी गर्म करें, उसमें रवा डालें और मध्यम आंच पर 4 मिनट के लिए या रवा हल्के भूरे रंग में बदलने तक पका लें।नारियल, बादाम और किसमिस डालें और मध्यम आँच पर 2 मिनट तक भून लें।चीनी, नारियल का दूध और 1 कप पानी डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर 7 से 8 मिनट या सारा पानी वाष्पित हो जाए तब तक लगातार हिलाते हुए पका लें।इलायची पाउडर और मावा डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर 2 मिनट तक लगातार हिलाते हुए पका लें।नारियल का शीरा गर्म परोसें। पोषक मूल्य प्रति servingऊर्जा439 कैलरीप्रोटीन5.5 ग्रामकार्बोहाइड्रेट43.4 ग्रामफाइबर1 ग्रामवसा26.7 ग्रामकोलेस्ट्रॉल0 मिलीग्रामसोडियम5.1 मिलीग्राम नारियल का शीरा रेसिपी | कोकोनट रवा शीरा | नारियाल शीरा | मावे के साथ नारियल का शीरा की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें विस्तृत फोटो के साथ नारियल का शीरा रेसिपी | कोकोनट रवा शीरा | नारियाल शीरा | मावे के साथ नारियल का शीरा नारियल का शीरा बनाने के लिए नारियल का शीरा रेसिपी बनाने के लिए | कोकोनट रवा शीरा | नारियाल शीरा | मावे के साथ नारियल का शीरा | coconut sheera in hindi | एक नॉन-स्टिक पैन में घी गरम करें। घी के हल्का गरम होने पर सूजी डालें। मध्यम आंच पर ४ मिनट के लिए या रवा हल्के भूरे रंग में बदलने के साथ खुशबू आने तक पका लें। तब तक बीच-बीच में सूजी को हिलाते रहे ताकी पैन के तले से चिपके नहीं। इसके अलावा, यह समान रूप से खाना पकाने में मदद करता है और सिर्फ ब्राउन नहीं होता है। नारियल डालें। बादाम डालें। किशमिश डालें। अन्य सूखे मेवे जैसे की काजू, पिस्ता भी क्रंच के लिए डाल सकते हैं। अच्छी तरह से मिलाएं और २ मिनट के लिए मध्यम आंच पर या हल्के से टोस्ट होने तक भून लें। शक्कर डालें। इसकी मात्रा को अपनी पसंद के अनुसार कम-ज्यादा किया जा सकता है। नारियल का दूध और १ कप पानी डालें। ये प्रवाही सूजी को पकने में मदद करता हैं। इसके अलावा, प्रवाही को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में डालें क्योंकि इसके डालते ही छींटे उडने की संभावना है। सभी सामग्रियों को संयुक्त करने के लिए अच्छी तरह से मिलाएं। मध्यम आँच पर ७ से ८ मिनट या सारा पानी वाष्पित हो जाए तब तक लगातार हिलाते हुए पका लें। इलायची पाउडर डालें। केसर स्वाद वाले नारियल शीरा के लिए इलायची को केसर के दूध के साथ बदला जा सकता है। मावा डालें। यह नारियल शीरा को एक स्वादिष्ट और मलाईदार माउथफिल देता है। अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर २ मिनट तक लगातार हिलाते हुए पका लें। हमारा नारियल का शीरा तैयार है! नारियल का शीरा को | कोकोनट रवा शीरा | नारियाल शीरा | मावे के साथ नारियल का शीरा | coconut sheera in hindi | गरमा गरम परोसें। पाइनएप्पल शीरा, काजु कोपरा शीरा मेरी पसंदीदा शीरा रेसिपी में से कुछ हैं।