जीरा ( Cumin seeds )

ज़ीरा ( Cumin Seeds ) Glossary | Recipes with ज़ीरा ( Cumin Seeds ) | Tarladalal.com Viewed 16825 times

अन्य नाम
कोमिनो, सीरागम

जीरा क्या है?


जीरा पार्सले और दिल परिवार का भाग है और विलायती ज़ीरा जैसा दिखता है, हालांकि इनका स्वाद अनोखा होता है और यह इनमें से किसी से भी नहीं मिलता है।
अंडे जैसा आकार वाला भुरे रग का जीरा विश्व भर के मशहुर मसालों में से एक है, जिसका श्रेय इसकी अनोखी खुशबु और हलके कड़वे स्वाद को जाता है। इसका प्रयोग कच्चा किया जा सकता है, लेकिन बेहतर स्वाद और खुशबु के लिए इसे पहले भुना जाता है, और कभी-कभी प्रयोग करने से पहले पीसकर पाउडर भी बनाया जाता है।

यह पारंपरिक मसाला, भारतीय पाकशैली, मेक्सिको, उत्तर अफरीका, पश्चिमी चायना और मध्य पुर्व में मशहुर है।

ज़ीरा पाउडर (cumin seeds powder)
ज़ीरे में से खुशबु आने तक इन्हें सूखा भुन लें। पुरी तरह ठंडा कर मिक्सर में पीसकर बारीक पाउडर बना लें। इसके साथ ही, आप खल-बत्ते का प्रयोग भी कर सकते हैं। पाउडर को हमेशा सूखे हवा बंद डब्बे में ही रखें। ज़ीरा पाउडर का प्रयोग अकसर करी पाउडर बनाने में किया जाता है। साथ ही इसका प्रयोग छाछ, कढ़ी, सलाद और सब्ज़ी बनाने में भी किया जाता है।
भुना और क्रश किया हुआ ज़ीरा (roasted and crushed cumin seeds)
ज़ीरे में से खुशबु आने तक इन्हें सूखा भुन लें। हल्का ठंडा करम साफ सूखे प्लास्टिक शीट में रखकर बीज को बेलन से क्रश कर दरदरा पाउडर बना लें। पाउडर को हमेशा सूखे हवा बंद डब्बे में ही रखें। भुने और क्रश किये हुए ज़ीरे का प्रयोग छाछ, सलाद, रायता, सूप आदि को मसालेदार बनाने के लिए किया जाता है।

जीरा चुनने का सुझाव
1. साबूत ज़ीरा बाज़ार में आसानी से मिलता है, दोनो पैकेट में और थोक में।
2. हमेशा जैविक रुप से उगाये हुए सखा ज़ीरा चुनें।
3. इस बात का ध्यान रखें कि बीज टुटे हुए ना हो और यह ताज़े और करारे हों।
4. पैकेट में ज़ीरा खरीदते समय, ताज़ा ज़ीरा के लिए पैक करने की दिनांक की जांच कर लें।
5. थोक में खरीदने पर, इस बात का ध्यान रखें कि डब्बे बंद है और उसकी खुशबु बनी हुई है।

रसोई में उपयोग
• साबूत या पीसे हुए रुप में, ज़ीरा एक ऐसा मसाला है जिसका प्रयोग अकसर किया जाता है क्योंकि यह खाने के प्राकृतिक स्वाद को बढ़ाता है।
• साबूत ज़ीरे को प्रयोग करने से पहले भुना या तला जाता है, जिससे इसका स्वाद उभर कर आता है।
• ज़ीरे का प्रयोग अकसर स्ट्यू, सूप या सब्ज़ीयों में स्वाद प्रदान करने के लिए किया जाता है।
• मशहुर ज़ीरा राईस का यह मुख्य सामग्री है। इस आसान से व्यंजन को बनाने के लिए, पहले थोड़ा मक्ख़न गरम करें, ज़ीरा भुनकर धुला हुआ चावल डालकर थोड़े समय तक भुन लें, पानी डालकर चावल के पकने तक पका लें।
• दाल को स्वाद प्रदान करने के लिए, ज़ीरे का तड़का लगाया जाता है।
• बहुत से दाल और तंदुरी व्यंजन के स्वाद और खुशबु को निहारने के लिए, इसमें ज़ीरे का तड़का लागाया जाता है।
• बंगाली स्पाईस मिश्रण, पन्च फोरण का ज़ीरा एक मशहुर भाग है, जिसे कलौंजी, काली सरसों, मेथी साना, सौँफ और ज़ीरे से बनाया जाता है। इस बंगाली 5 स्पाईस मिश्रण का प्रयोग पटॅटो करी, पॅन रोस्टड टमॅटोस्, पालक और अन्य व्यंजन बनाने के लिए किया जाता है।
• भुने और क्रश किये ज़ीरे और खड़ा धनिया के मिश्रण का बेहद अनोखा स्वाद होता है और इसका प्रयोग अकसर भारतीय और श्री लकन व्यंजन में किया जाता है।
• काली मिर्च और खड़े धनिया के साथ, ज़ीरा का प्रयोग अकसर दक्षिण भारतीय रसम बनाने के लिए किया जाता है।
• ज़ीरा का प्रयोग कुछ डच चीज़ जैसे लेयडेन चीज़ और फ्रांस के पारंपरिक ब्रेड में किया जाता है।
• शाह ज़ीरा के साथ मिलाये हुए ज़ीरे का प्रयोग कुम्मेल में स्वाद प्रदान करने के लिए किया जाता है, जो एक जर्मन लिकर है।
• भुने हुए ज़ीरा पाउडर को छाछ में मिलाया जाता है, जो पाचन मज़बुत करने में और स्वाद निखारने में मदद करता है।

संग्रह करने के लिए
• ज़ीरा और ज़ीरा पाउडर को हवा बद काँच के डब्बे में रखकर ठंडी, गहरे रंग की और सूखी जगह पर रखना चाहिए।
• ज़ीरा पाउडर को लगभग 6 महीने तक ताज़ा रखा जा सकता है, वहीं साबूत बीज को लगभग साल भर तक रखा जा सकता है।

स्वास्थ्य विषयक
• यह दुग्ध स्रतवण को बढ़ाने में मदद करता है।
• चूंकी यह गर्भवस्था में उल्टीयों से बचाता है, यह सुबह की उल्टीयों के लिए अच्छा उपाय है।
• ज़ीरा भूख बढ़ाने में मदद करता है।
• शरीर को साफ करने के लिए यह लिवर के ताकत को मज़बुत करने में मदद करता है।
• साथ ही यह इसके चिकित्सक गुणों के कारण, सर्दी-ज़ूखाम से बचाने में मदद करता है।
• साथ ही ज़ीरा शरीर के तापमान को बढ़ाता है, जिससे रस प्रक्रीया मज़बूत होती है।
• इसका प्रयोग उत्तेजक पदार्थ और अंग-ग्रह नाशक के रुप में किया जाता है, और साथ ही यह उल्टीयाँ और दस्त से बचाने में मदद करता है। 

Try Recipes using जीरा ( Cumin Seeds )


More recipes with this ingredient....

जीरा (701 recipes), ज़ीरा पाउडर (166 recipes), भुना और क्रश किया हुआ ज़ीरा (10 recipes)