उसली रोज़मर्रा का एक पौष्टिक और स्वादिष्ट व्यंजन है, जिसे महाराष्ट्र के लोग बहुत पसंद करते हैं। इस सब्ज़ी का आनंद बच्चों के साथ बडे भी ख़ूब मज़े से लेते है, जो किसी भी व्यंजन की सबसे बड़ी खूबी है। पारम्परिक मसालोँ के संतुलन के साथ स्प्राउट्स के मिश्रण से बना उसली इतना आसान है कि कोई भी इसे बना सकता है।
उसली - Usli ( Kadhai and Tava Cooking Delights) recipe in Hindi
Method- एक प्रेशर कुकर में मिले-जुले अंकुरित दानें, नमक और १ १/२ कप पानी डालिए और प्रेशर कुकर की ३ सिटी बजने तक पकाइए।
- ढक्कन को खोलने से पहले भांप को निकलने दीजिए। बिना पानी छाने स्प्राउट्स के मिश्रण को एक तरफ रख दीजिए।
- एक नॉन-स्टिक कढ़ाई में तेल गरम करिए और उसमे जीरा डालिए।
- जब जीरा चटखने लगे, उसमे लहसुन और हरी मिर्च डालिए और मध्यम आंच पर कुछ सेकेंड्स भूनिए।
- उसमे प्याज़ डालिए और मध्यम आंच पर १ से २ मिनट भूनिए।
- उसमे टमाटर और १ टेबल-स्पून पानी डालिए और मध्यम आंच पर २ से ३ मिनट, बिच-बिच में हिलाते हुए पकाइए।
- उसमे लाल मिर्च का पाउडर, हल्दी और नमक डालिए, अच्छे से मिलाइए और मध्यम आंच पर १ ओर मिनट पकाइए।
- उसमे आलू, मिले-जुले अंकुरित दानें (पानी के साथ), नींबू का रस और धनिया डालिए, अच्छे से मिलाइए और मध्यम आंच पर २ से ३ मिनट, बिच-बिच में हिलाते हुए पकाइए।
- गरमा गरम परोसिए।
पोषक मूल्य प्रति serving
ऊर्जा | 192 कैलरी |
प्रोटीन | 6.2 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 23.1 ग्राम |
फाइबर | 5.2 ग्राम |
वसा | 8.3 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 13.2 मिलीग्राम |