मोज़रैला चीज़ ( Mozzarella cheese )

मोज़रैला चीज़ ग्लॉसरी |स्वास्थ्य के लिए लाभ + मोज़रैला चीज़ की रेसिपी( Glossary & Recipes with Mozzarella Cheese in Hindi) Tarladalal.com Viewed 54487 times

वर्णन
मोज़रैला (ईटॅलियन शब्द मोज़ैरे से व्युत्पन्न, इसका मतलब है 'काटना') स्पष्टः रुप से ईटॅलियन चीज़ है, जिसे काटने से पहले नौका जाता है। इस हलके नरम, सफेद चीज़ में उच्च मात्रा में नमी होती है, आसानी से पिघल जाता है और इसका फीका मक्ख़नी स्वाद होता है और यह भैंस के दूध से बनता है। दूध फाड़ने के बाद पदार्थ को छान कर सारा पानी फेंक दिया जाता है। चीज़ को खींच कर आटे कि तरह गूँथकर मुलायम बनाया जाता है। जब हलका सूखा हो, मोज़रैला का अवन में बने व्यंजन जैसे लसाग्नीया बनाने में प्रयोग किया जाता है। जब इसे चोटी कि तरह मोड़ा जाता है, उसे ट्रैकीया कहते हैं। मोज़रैला स्मोक्ड रुप में (अफ्यूमिकाटा नाम से) और पैकेट में, जिसमें नमी कि मात्रा कम होती है, मिलता है।

कटा हुआ मोज़रैला चीज़ (chopped mozzarella cheese)
चीज़ के बड़े टुकड़े को काटने के बोर्ड में रखकर १/२" या १" के टुकड़ो में व्यंजन अनुसार काट लें। चीज़ के पुरी तरह पीघलने के लिये समान टुकड़ो में काटें।
मोज़रैला चीज़ के छोटे टुकड़े (diced mozzarella cheese)
मोज़रैला चीज़ के छोटे टुकड़े में एक नम, मुलायम और एक लोचदार बनावट होती है और इसमें एक विशिष्ट हल्का नमकीन स्वाद और एक सुखद सुगंध होती है। अपने लोचदार और कड़े बनावट के कारण, यह पनीर लसग्ना तैयार करने के लिए और पिज़्ज़ा पर टॉपिंग के रूप में आदर्श है। रेडीमेड मोज़रैला चीज़ के छोटे टुकड़े बाज़ार में उपलब्ध होते हैं लेकिन आप मोज़ेरेला चीज़ ब्लॉक को छोटे टुकड़ों में काट भी सकते हैं।
कसा हुआ मोज़रैला चीज़ (grated mozzarella cheese)
इसके लिये, हाथ किसनी से चीज़ को कसा जाता है। कसा हुआ चीज़ बारीक होता है और बेक्ड व्यंजन जैसे ऑ ग्रेटिन या कैसेरोल बनाने में इसका प्रयोग होता है।
मोज़रैला चीज़ के टुकड़े (mozzarella cheese cubes)
चीज़ के बड़े टुकड़े को तिरछा रखकर चौड़ी और चपटी पट्टीयों मे काट लें। इन पट्टीयों को एक के उपर एक रखकर लंबा काट लें, (१/२" स्लाईस छोटे टुकड़ो के लिये, १" स्लाईस बड़े टुकड़ो के लिये)। इन कटे हुए स्लाईस को १/२ या १" के आकार में तिरछा काटने से चीज़ के टुकड़े प्राप्त होंगे।
मोज़रैला चीज़ की स्लाईस (mozzarella cheese slices)
मोज़रैला चीज़ कि पट्टियाँ (mozzarella cheese strips)
व्यंजन विधी अनुसार चीज़ के मोटे या पतले पट्टी में काट लें।
बारीक लंबा कटा मोज़रैला चीज़ (shredded mozzarella cheese)
आप श्रैडर का प्रयोग कर सकते है और पतले लंबे आकार में अलग-अलग कर काट सकते है। इसके अलावा आप बाज़ार से तैयार बारीक लबा कटा चीज़ खरीद सकते है।
स्लाईस्ड मोज़रैला चीज़ (sliced mozzarella cheese)
आप मोज़रैला चीज़़ को स्लाइसर से या एक तेज चाकू से पतली या मोटी स्लाइस में, नुस्खा की आवश्यकता के अनुसार काट सकते हैं।

चुनने के सुझाव
• मोजरैला चीज़ मुलायम और समानता से रंगा हुआ जिसमे किसी भि प्रकार के दरार या धब्बे ना हो।
• ताज़ा बना चीज़ जलदी खराब हो जाता है इसलिये उसका जल्द से जल्द प्रयोग करना चाहिए।
• खरीदने से पहले समापन कि दिनाँक ज़रुर पढ़ लें।

रसोई में उपयोग
• इसके सौम्य और मुलायम स्वाद के साथ इसे नाश्ते के रुप में या काटकर और स्लाईस कर मेक्सिकन व्यंजनों में डाला जा सकता है।
• अक्सर ताज़ा खाने वाले इस चीज़ का पास्ता में पारमेसान चीज़ कि जगह प्रयोग कर सकते है।
• इसे अपने आप में ही नाशते के रुप में या क्रैकर के साथ खाया जा सकता है।
• सूप और सॉस जैसे व्यंजन में भी यह खास स्वाद भर देता है।
• कुछ व्यंजन जिसमे मोज़रैला चीज़ का प्रयोग होता है, वह है मॅश्ड पटॅटो, शेफर्डस् पाई, मॉकरोनी एण्ड चीज़, कैसेरोल आदि।
• ककड़ी और टमाटर के साथ टोस्टड ब्रेड स्लाईस के बीच में रखकर यह चीज़ खूब जजता है।
• मोज़रैला चीज़ को ऑमलेट, पिज़्जा, सूफले, ऑ ग्रेटीन, फोन्ड्यू आदि में मिलाया जा सकता है।

संग्रह करने के तरीके
• किसी भी प्रकार के दूध से बने सभौ चीज़ को अच्छी तरह लपेटकर फ्रिज के सबसे गरम कोने मे रखना चाहिए। (फ्रिज का दरवाज़ा ही अक्सर सबसे गरम कोना होता है)।
• चीज़ के संग्रहण का समय का संबंध उसकी नमी कि मात्रा से होता है, इसलिये, चीज़ जितना नरम होगा, उसके संग्रहण का समय उतना ही कम होगा।

स्वास्थ्य विषयक
• भले ही किसी भी प्रकार के दूध का प्रयोग किया हो, मोज़रैला चीज़ कॅलशियम के साथ-साथ, दूध मे प्रस्तूत सभी पौष्टिक तत्वों का संकेन्द्रित स्रोत है।
• कम वसा कि मात्रा वाले चीज़ की एक पोषण संबन्धित खामी है कि उसमे वसा भरपूर चीज़ के मुकाबले सोडियम कि मात्रा अधिक होती है।
• मोज़रैला चीज़ मे अन्य पौष्टिक तत्वों कि मात्रा भी ज्यादा होती है, जैसे फौसफोरस, ज़िन्क, राइबोफ्लेविन, विटामीन बी १२ और विटामीन ए।
• यह उत्तम प्रकार के प्रोटीन का अच्छा स्रोत है।

Try Recipes using मोज़रैला चीज़ ( Mozzarella Cheese )


More recipes with this ingredient....

मोज़रैला चीज़ (38 recipes), कसा हुआ मोज़रैला चीज़ (34 recipes), स्लाईस्ड मोज़रैला चीज़ (1 recipes), मोज़रैला चीज़ के टुकड़े (1 recipes), बारीक लंबा कटा मोज़रैला चीज़ (0 recipes), कटा हुआ मोज़रैला चीज़ (0 recipes), मोज़रैला चीज़ कि पट्टियाँ (0 recipes), मोज़रैला चीज़ की स्लाईस (0 recipes), मोज़रैला चीज़ के छोटे टुकड़े (0 recipes)