चक्र फूल ( Star anise )

चक्र फूल, चक्री फूल, क्या है ? ग्लॉसरी | इसका उपयोग | स्वास्थ्य के लिए लाभ | रेसिपी | Viewed 70294 times

अन्य नाम
चक्र फूल, चक्री फूल, स्टार एनीज़ 

चक्र फूल, चक्री फूल, स्टार एनीज़ क्या है?


इस अनोखा, छोटे पूर्वी पेड़ से सितारे के आकार का फल, चक्र फूल को पकने, सूखने से पहले तोड़कर, सूखाकर मसाले के रुप में बेचा जाता है।
चक्र फूल, जैसा इसका नाम है, सितारे के आकार का होता है। यह सख्त, लगभग 1" लंबा और से 10 (लगभग 8) खंड वाला, गहरे भुरे रंग का होता है।
एनएथोल नामक रसायनिक संग्रहण पदार्थ के कारण, चक्र फूल का स्वाद मुलैठी जैसा, लेकिन इससे तेज़ होता है।


चक्र फूल, चक्री फूल, स्टार एनीज़ चुनने का सुझाव (suggestions to choose star anise, chakri phool)


• चक्र फूल किराने की दुकानों पर और सुपमार्केट में आसानी से मिलते हैं।
• यह चक्र फूल साबूत या पीसे हुए लाल-भिरे रंग के पाउडर में मिलते हैं।
• चक्र फूल खरीदते समय, बिना टुटे हुए साबूत टुकड़े चुनें।
• पाउडर खरीदते समय, भरोसेमंद ब्रेन्ड या जान पहचान के स्रोत से खरीदें, क्योंकि इनमें अकसर सस्ते मसालों के रंग और पाउडर की, और यहाँ तक कि लकड़ी के टुकड़ो की भी मिलावट होती है।

चक्र फूल, चक्री फूल, स्टार एनीज़ के उपयोग रसोई में (uses of star anise, chakri phool in Indian cooking)


• चक्र फूल का प्रयोग अकसर भारतीय और चायनीज़ पाकशैली में, छिमे आँच पर पकाए हुए व्यंजन में किया जाता है।
• भारतीय स्ट्यू और करी में डालने के अलावा, इन्हें पुलाव या बिरयानी के लिए चावल पकाते समय भी डाला जा सकता है। लेकिन, परोसने से पहले, पके हुए चावल से इन्हें निकाल दिया जाता है।
• चायनीज़ खाने में, 5 स्पाईस पाउडर में प्रयोग होने वाला यह मुख्य मसाला है।
• चक्र फूल को अकसर चायनीज़ लाल खाने में डाला जाता है, जहाँ सामग्री को डार्क सोया सॉस में लंबे समय तक उबाला जाता है।
• चायनीज़ स्टॉक और सूप में इस मसाले को अकसर मिलाया जाता है।
• कुछ स्टर-फ्राय में पीसे हुए चक्र फूल को अकसर मिलाया जाता है।
• पश्चिम में, चक्र फूल को फ्रूट कम्पोट और जैम में मिलाया जाता है और साथ ही इसका प्रयोग चक्र फूल के स्वाद वाले मदिरा में भी डाला जाता है, जिसे एनीसेट के नाम से जाना जाता है।
• साथ ही इसका प्रयोग मिठाई बनाने में भी किया जाता है, जहाँ यह हल्की मीठास के साथ तीखा स्वाद भी प्रदान करता है।

चक्र फूल, चक्री फूल, स्टार एनीज़ संग्रह करने के तरीके 


• चक्र फूल को हवा बद डब्बे में रखकर ठंडी ओर गहरे रंग की जगह पर रखें।
• अच्छी तरह संग्रह करने पर, इन्हें कुछ महिनों तक रखा जा सकता है।
• खुशबु और स्वाद उड़ जाने पर इन्हें फेंक दें।

चक्र फूल, चक्री फूल, स्टार एनीज़ के फायदे, स्वास्थ्य विषयक (benefits of star anise, chakri phool in Hindi)

 चक्र फूल एक स्टार के आकार का मसाला है जो भारतीय खाना पकाने में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें वायरल संक्रमण से लड़ने के लिए महान प्रतिरक्षा बढ़ाने के गुण होते हैं। इसका उपयोग करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि इसे 5 मिनट तक गर्म पानी में उबालें और फिर इसे थोडी देर रहने दें। एक स्वस्थ भारतीय पेय के रूप में पीएं या अपने ग्रीन टी बैग को इसमें डुबोएं। स्टार एनीज़ में शिकीमिक एसिड (shikimic acid) होता है जिसका इस्तेमाल फार्मा कंपनियां संक्रमणों को ठीक करने के लिए एंटी वायरल ड्रग्स बनाने के लिए करती हैं।

चक्र फूल का पाउडर (powdered star anise)
चक्र फूल का पाउडर बनाने के लिए, खलबत्ते में कुछ चक्र फूल रखें और नुस्खे की आवश्यकता के अनुसार महीन या मोटे पाउडर में पीस लें। वैकल्पिक रूप से, आप इसे मिक्सर में भी पीस सकते हैं। 

Try Recipes using चक्र फूल ( Star Anise )


More recipes with this ingredient....

चक्र फूल (14 recipes), चक्र फूल का पाउडर (1 recipes)