फ्रोज़न ब्राऊनीस् - Frozen Brownies recipe in Hindi
Method- डार्क चॉकलेट और मक्ख़न को एक माईक्रोवेव सुरक्षित बाउल में मिलाकर, उच्च पर 30-40 सेकन्ड के लिए या चॉकलेट के पिघलने तक माईक्रोवेव करें।

- स्पैच्यूला का प्रयोग कर हल्के हाथों मिला लें।

- दरदरे क्रश किये हुए बिस्कुट, मिले-जुले मेवे और कन्डेन्स्ड मिल्क डालकर, स्पैच्यूला का प्रयोग कर हल्के हाथों मिला लें।

- मिश्रण को एक 150 मिमी (6") व्यास के नीचे से अलग होने वाले केक टिन में डालकर 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।

- साँचे से निकालकर, टुकड़ो में काट लें और बादाम की कतरन से सजाकर ठंडा परोसें।

पोषक मूल्य प्रति piece
ऊर्जा | 140 कैलरी |
प्रोटीन | 2.3 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 8.9 ग्राम |
फाइबर | 0.1 ग्राम |
वसा | 11.9 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 14.2 मिलीग्राम |
सोडियम | 53.8 मिलीग्राम |