पिसी हुई सरसों ( Mustard powder )

पिसी हुई सरसों ( Mustard Powder ) Glossary | स्वास्थ्य के लिए लाभ + पिसी हुई सरसों रेसिपी ( Mustard Powder ) | Tarladalal.com Viewed 13530 times

अन्य नाम
सरसों का पाउडर

पिसी हुई सरसों, सरसों का पाउडर
क्या है?


पिसी हुई सरसों भुरे और सफेद बीज का हल्दी या केसर के साथ मेल होता है, जिन्हें रंग और स्वाद के लिए मिलाया जाता है। सूखा होने पर इसकी खुसबु नहीं होती, लेकिन पानी में मिलाने से, लगभग 10 मिनट मे इसकी खुशबु तेज़ हो जाती है। इस वजह से, पिसी हुई सरसों से अकसर पेस्ट बनाकर इसका प्रयोग व्यंजन में किया जाता है।

पिसी हुई सरसों, सरसों का पाउडर चुनने का सुझाव
• पिसी हुई सरसों बाज़ार में आसानी से मिल जाती है।
• बेहतरीन सरसों का प्रयोग कर आप इसे घर पर भी बना सकते हैं।

पिसी हुई सरसों, सरसों का पाउडर का रसोई में उपयोग
• ऐसे व्यंजन में प्रयोग करें, जिनमें तेज़ स्वाद प्रदान करने की ज़रुरत हो।
• पिसी हुई सरसों को अकसर सलाद ड्रेसिंग में मिलाया जाता है, क्योंकि यह तेल और विनेगर को बाँध कर रखने में मदद करता है और साथ ही तीखापन प्रदान करता है।
• सरसों को बेक किये हुए पदार्थ में मिलाने पर, इस बात का ध्यान रखें कि यह खमीर को बढ़ने से बचाता है, जिससे ब्रेड को फूलने में समय लगता है।

पिसी हुई सरसों, सरसों का पाउडर का संग्रह करने के तरीके
• पिसी हुई सरसों को हवा बंद डब्बे में रखकर ठंडी, सूखी जगह पर रखकर लगभग 6 महिने के लिए रखा जा सकता है।

पिसी हुई सरसों, सरसों का पाउडर के स्वास्थ्य विषयक
• सरसों पाचन में मदद करता है और आपके रस प्रक्रिया को तेज़ करने में मदद करता है।
• इसमें प्रतिजीवाणु, रोगाणु रोधक और सूजन कम करने वाले गुण होते हैं।