मैक्सिकन ब्रेड टार्टलेट रेसिपी | बच्चों के लिए नाश्ता - ब्रेड टार्टलेट | ब्रेड रेसिपी | घर पर बनाएं झट से ब्रेड टार्टलेट | mexican bread tartlets in hindi.
मैक्सिकन ब्रेड टार्टलेट रेसिपी | बच्चों के लिए नाश्ता - ब्रेड टार्टलेट | ब्रेड रेसिपी - Mexican Bread Tartlets recipe in Hindi
फिलिंग बनाने की विधि- एक चौडे नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें, लहसुन डालें और मध्यम आंच पर कुछ सेकंड के लिए भूनें।
- प्याज डालें और मध्यम आंच पर 1 से 2 मिनट के लिए भूनें।
- शिमला मिर्च डालें और मध्यम आंच पर 1 मिनट के लिए भूनें।
- टमाटर डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर 1 मिनट तक पकाएँ।
- सूखे मिले जुले हर्बस्, सूखी लाल मिर्च के फ्लैकस्, स्वीट कॉर्न और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर 2 मिनट तक कभी-कभी हिलाते हुए पकाएँ। एक तरफ रख दें।
ब्रेड टार्टलेट बनाने की विधि- सभी ब्रेड स्लाइस से क्रस्ट निकालें।
- एक रोलिंग पिन के साथ प्रत्येक ब्रेड को रोल करें।
- एक मक्खन से चिकना किए हुए मफिन ट्रे के मोल्ड में रोल किए हुए स्लाइस दबाएं।
- पिघले हुए मक्खन के साथ ब्रश करें और पहले से गर्म ओवन में २००°से (४००°फ) 8 से 10 मिनट के लिए या कुरकुरा होने तक बेक करें। एक तरफ रख दें।
मैक्सिकन ब्रेड टार्टलेट बनाने की आगे की विधि- फिलिंग को 9 बराबर भागों में विभाजित करें और प्रत्येक ब्रेड टार्टलेट में एक भाग भरें।
- प्रत्येक टार्टलेट पर समान रूप से 1/2 टीस्पून टमॅटो कैचप और 1 टीस्पून चीज़ फैलाएं।
- मैक्सिकन ब्रेड टार्टलेट को तुरंत परोसें।
Nutrient values per tartlet
ऊर्जा | 119 कैलरी |
प्रोटीन | 3.9 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 20.1 ग्राम |
फाइबर | 1.3 ग्राम |
वसा | 3.1 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
विटामिन ए | 151.4 mcg |
विटामिन बी 1 | 0.1 मिलीग्राम |
विटामिन बी 2 | 0 मिलीग्राम |
विटामिन बी 3 | 0.3 मिलीग्राम |
विटामिन सी | 20.7 मिलीग्राम |
फोलिक एसिड | 12.4 mcg |
कैल्शियम | 39.5 मिलीग्राम |
लोह | 0.6 मिलीग्राम |
मैग्नीशियम | 0 मिलीग्राम |
फॉस्फोरस | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 33.8 मिलीग्राम |
पोटेशियम | 81.2 मिलीग्राम |
जिंक | 0.2 मिलीग्राम |