विस्तृत फोटो के साथ वेजिटेबल औ ग्रेटिन रेसिपी | वेजिटेबल ओ ग्रेटिन | रोस्टेड औ ग्रेटिन | इटेलियन औ ग्रेटिन
-
वेजिटेबल औ ग्रेटिन रेसिपी के लिए सफेद सॉस बनाने के लिए | वेजिटेबल ओ ग्रेटिन | रोस्टेड औ ग्रेटिन | इटेलियन औ ग्रेटिन | vegetable au gratin in hindi | एक पैन में मक्खन गरम करें।
![]()
-
एक बार जब मक्खन गरम हो और पिघल जाए, तो लहसुन डालें और १ से २ सेकंड के लिए भून लें। जैन वाइट सॉस बनाने के लिए, लहसुन डालना छोड़ दें।
![]()
-
मैदा डालें।
![]()
-
अच्छी तरह से मिलाएं और धीमी आंच पर १ से २ मिनट के लिए पकाएं, एक ह्विस्क की मदद से लगातार हिलाते रहें। इसे रूक्स कहा जाता है जो सफेद सॉस के लिए एक गाढ़ा करनेवाले एजेंट के रूप में काम करता है। लगातार हिलाने से आटे को पकाने में मदद मिलती है, इसके अलावा यह गांठ बनने से भी रोकता है।
![]()
-
एक बार जब आप देखते हैं कि आटा थोड़ा सा झागदार और सुनहरा हो गया है, तो आंच को कम कर दें और दूध डालें। एक हाथ से दूध डालें और दूसरे हाथ का उपयोग करके ह्विस्क करते रहें। यदि आप विगन है या आपको डेयरी उत्पादों से एलर्जी हैं, तो बादाम दूध या सोया दूध का उपयोग करें।
![]()
-
अच्छी तरह से ह्विस्क करें और मध्यम आंच पर लगातार हिलाते हुए २ से ३ मिनट तक या सॉस के गाढ़ा होने तक पकाएं। दूध मिलाने के बाद लगातार हिलाते रहना बहुत ज़रूरी है जब तक कि आटा और दूध अच्छी तरह से मिक्स न हो जाएं ताकि कोई गांठ न बने।
![]()
-
चीज़ डालें। प्रोसेस्ड चीज़ को चीज़ स्लाइस, चेडर चीज़, पारमेसान चीज़ या मोज़ेरेला चीज़ के साथ स्वैप किया जा सकता है। यह वेज कैसरोल पेट के लिए भारी होता है। इसे अपेक्षाकृत हल्का बनाने के लिए आप चीज़ और मक्खन की मात्रा कम कर सकते हैं।
![]()
-
नमक डालें। हमने सब्जियों को उबालते समय नमक जोड़ा है, मक्खन और चीज़ दोनों में नमक होता है, इसलिए उसके अनुसार जोड़ें। काली मिर्च भी डालें।
![]()
-
अच्छी तरह से मिलाएं और सफेद सॉस को एक तरफ रख दें। आप माइक्रोवेव में व्हाइट सॉस भी तैयार कर सकते हैं।
![]()
-
वेजिटेबल औ ग्रेटिन तैयार करने के लिए, एक गहरे बाउल में कटी हुई और उबली हुई सब्ज़ियाँ लें। आप ब्रोकोली, फूलगोभी, आलू, शिमला मिर्च, स्वीट कॉर्न और बेबी कॉर्न जैसे अपने स्वाद और मौसम के अनुरूप सब्जियों का उपयोग कर सकते हैं। रोस्टेड वेजिटेबल औ ग्रेटिन रेसिपी तैयार करने के लिए, बेक्ड वेजिटेबल औ ग्रेटिन की इस रेसिपी को देखें।
![]()
-
तैयार वाइट सॉस डालें। सूखा ओरेगानो, सूखी लाल मिर्च के फ्लैकस् या सूखे मिले जुले हर्बस् को भी वेजिटेबल औ ग्रेटिन के स्वाद को बढ़ाने के लिए मिलाया जा सकता है।
![]()
-
अच्छी तरह से मिलाएं और हमारा वेजिटेबल औ ग्रेटिन को बेक करने के लिए तैयार है।
![]()
-
एक ओवन प्रूफ बाउल में डालें।
![]()
-
ऊपर से चीज़ छिड़कें। प्रोसेस्ड चीज़ में एक विशिष्ट स्वाद होता है जो सब्जियों के साथ अच्छी तरह से काम करता है और ज्यादातर लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। आप अपनी पसंद के अनुसार चीज़ को स्विच कर सकते हैं। एक क्रस्टी टॉप के लिए, आप बेकिंग से पहले कुछ ब्रेडक्रंब भी छिड़क सकते हैं।
![]()
-
प्री-हीटेड ओवन में २००°से (४००°फ) पर १० से १५ मिनट के लिए या चीज़ पिघलने तक और हल्का भूरा होने तक बेक करें।
![]()
-
वेजिटेबल औ ग्राटिन को | वेजिटेबल ओ ग्रेटिन | रोस्टेड औ ग्रेटिन | इटेलियन औ ग्रेटिन | vegetable au gratin in hindi | गरमा-गरम गार्लिक ब्रेड के साथ परोसें।
![]()