बनाना वॉलनट ब्रेड रेसिपी | अंडा रहित बनाना वॉलनट ब्रेड | केले अखरोट की ब्रेड - Banana and Walnut Bread, Eggless Banana and Walnut Bread
द्वारा तरला दलाल
31 Jul 2020
This recipe has been viewed 562 times
बनाना वॉलनट ब्रेड रेसिपी | अंडा रहित बनाना वॉलनट ब्रेड | केले अखरोट की ब्रेड | banana and walnut bread in hindi.
बनाना वॉलनट ब्रेड रेसिपी | अंडा रहित बनाना वॉलनट ब्रेड | केले अखरोट की ब्रेड - Banana and Walnut Bread, Eggless Banana and Walnut Bread recipe in Hindi
बनाना वॉलनट ब्रेड बनाने की विधि- बनाना वॉलनट ब्रेड बनाने के लिए, एक गहरी कटोरी में केला, पिघला हुआ मक्खन और कैस्टर शुगर मिलाएं और 1 मिनट के लिए मध्यम गति पर एक इलेक्ट्रिक बीटर के साथ बीट करें।
- मैदा, बेकिंग सोडा और दूध मिलाएं और 1 मिनट के लिए मध्यम गति पर एक इलेक्ट्रिक बीटर के साथ बीट करें।
- अखरोट डालें और एक स्पैटुला का उपयोग करके अच्छी तरह मिलाएं।
- एक केक टिन को सभी तरफ से पिघले हुए मक्खन के साथ चिकना करें।
- मैदे के साथ डस्ट (dust) करें और आटे को समान रूप से फैलाएं। अतिरिक्त आटे को हिलाकर निकाल लें।
- तैयार केक बैटर को 200 मि. मी. × 75 मि. मी. (8” × 3”) के मक्खन से चिकना किए हुए और मैदे के साथ डस्ट किए हुए एल्युमिनिम टिन में डालें और समान रूप से फैलाएं।
- प्री-हीटेड ओवन में १८०°से (३६०°फ) पर 35 मिनट या केक पकने तक बेक करें।
- बनाना वॉलनट ब्रेड को पूरी तरह से ठंडा करें, डिमोल्ड करें और गूनगूना परोसें।
पोषक मूल्य प्रति loaf
ऊर्जा | 1214 कैलरी |
प्रोटीन | 17.2 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 150.7 ग्राम |
फाइबर | 2.7 ग्राम |
वसा | 58.9 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 113 मिलीग्राम |
सोडियम | 397 मिलीग्राम |