सफेद सॉस वाला पालक सूप रेसिपी | क्रीमी पालक सूप | रेस्टोरेंट स्टाइल क्रीम ऑफ पालक सूप | व्हाइट सॉस वाला क्रीमी पालक सूप | cream of spinach soup with white sauce in hindi | with 20 amazing images.
सफेद सॉस वाला पालक सूप रेसिपी | क्रीमी पालक सूप | रेस्टोरेंट स्टाइल क्रीम ऑफ पालक सूप - Cream Of Spinach Soup with White Sauce recipe in Hindi
सफेद सॉस बनाने की विधि- एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में मक्खन गरम करें, मैदा डालें और लगातार हिलाते हुए, धीमी आँच पर १ मिनट तक पकाएँ।
- दूध डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर 2 मिनट तक या सॉस के गाढ़ा होने तक लगातार चलाते हुए पकाएँ।
- नमक और काली मिर्च डालें, अच्छी तरह मिलाएं और मध्यम आंच पर 1 मिनट के लिए पकाएं। एक तरफ रख दें।
सफेद सॉस वाला पालक सूप बनाने की विधि- सफेद सॉस वाला पालक सूप बनाने के लिए, एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में मक्खन गरम करें, प्याज डालें और मध्यम आँच पर 2 मिनट के लिए भूनें।
- पालक और हरी मिर्च डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर 2 मिनट तक पकाएँ।
- 2 कप पानी डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर 2 मिनट के लिए पकाएँ।
- मिश्रण को पूरी तरह से ठंडा होने दें। ठंडा होने पर मिक्सर में स्मूद होने तक ब्लेंड कर लें।
- मिश्रण को वापस उसी गहरे नॉन-स्टिक पैन में डालें, सफेद सॉस और थोड़ा नमक डालें, अच्छी तरह मिलाएं और मध्यम आंच पर 2 से 3 मिनट के लिए बीच-बीच में हिलाते हुए पकाएं।
- क्रीमी पालक सूप को फ्रेश क्रीम से गार्निश करके तुरंत सर्व करें।
पोषक मूल्य प्रति serving
ऊर्जा | 91 कैलरी |
प्रोटीन | 2.6 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 5.3 ग्राम |
फाइबर | 1.2 ग्राम |
वसा | 5.7 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 15.3 मिलीग्राम |
सोडियम | 66.7 मिलीग्राम |