फेटा चीज़ ( Feta cheese )
Last Updated : Jan 13,2023


फेटा चीज़ क्या है ? ग्लॉसरी, इसका उपयोग, स्वास्थ्य के लिए लाभ, रेसिपी 
Viewed 13404 times

फेटा चीज़ क्या है?


सलाद, पिज्ज़ा और टोस्ट, सभी को अपना अनोखा भूमध्यसागरीय स्वाद आमतौर पर उनके उपर डाले जाने वाले मोज़रैला, चैड्डार या अमेरिकन चीज़ की जगह फेटा चीज़ डालने से मिलता है। अन्य चीज़ के विपरीत, जीनका स्वाद मिला-जुला होता है, फैटा का स्वाद बेहद मलाईदार, मूलायम और हल्का खट्टा होता है। फल और सब्ज़ीयों के साथ यह चीज़ बेहतरीन तरीके से जजता है। ग्रीस, बलगरीया और टर्की से स्पष्टः रुप से मिले इस चीज़ में मध्यम मात्रा में वसा होता है और खाने पर यह आसानी से चूरा हो जाता है। अगर आपको इसका खट्टा और नमकीन स्वाद ज़्यादा अच्छा न लगे तो इस चीज़ को कुछ मिनटों के लिये दूध या पानी में भीगो दें।

कटा हुआ फेटा चीज़ (chopped feta cheese)
कटा हुआ फेटा चीज़ बनाने के लिए, इसे चॉपिंग बोर्ड पर रखें और एक तेज चाकू का उपयोग करके, दो बराबर हिस्से पाने के लिए फेटा चीज़ ब्लॉक के बीच से लंबाई में काटें। दोनों हिस्सों को समान स्ट्रिप्स में लंबवत काटें, और फिर सभी स्ट्रिप्स को एक साथ पकड़ें और कटा हुआ फेटा चीज़ पाने के लिए, नियमित अंतराल पर चौड़ाई में काटें।
चूरा किया हुआ फेटा चीज़ (crumbled feta cheese)
फेटा चीज़ का चूरा करने के लिये, फैटा चीज़ का एक छोटा टुकड़ा अपने हाथ मे लेकर बारीक चूरा बना लें।
फेटा चीज़ के टुकड़े (feta cheese cubes)
फेटा चीज़ के टुकड़े बनाने के लिए, इसे चॉपिंग बोर्ड पर रखें और एक तेज चाकू का उपयोग करके, दो बराबर हिस्से पाने के लिए फेटा चीज़ ब्लॉक के बीच से लंबाई में काटें। दोनों हिस्सों को समान स्ट्रिप्स में लंबवत काटें (लगभग 1" व्यास में) और फिर सभी स्ट्रिप्स को एक साथ पकड़ें और फिर नियमित अंतराल पर चौड़ाई में काटें (लगभग 1" व्यास में)।
कसा हूआ फैटा चीज़ (grated feta cheese)
इसके लिये, किसनी से चीज़ को कसा जाता है। आप नुस्खे की आवश्यकता के अनुसार इसे मोटा या पतला कद्दूकस कर सकते हैं। कसा हुआ फेटा चीज़ बारीक होता है और बेक्ड व्यंजन जैसे ऑ ग्रेटिन या कैसेरोल बनाने में इसका प्रयोग होता है। कसने से पुर्व चीज़ को फ्रिज के सबसे ठंडे भाग में ३० मिनट के लिये रख दें।
स्लाइस फैटा चीज़ (sliced feta cheese)
फेटा चीज़ ब्लॉक को चॉपिंग बोर्ड पर रखें। चाकू के साथ फेटा चीज़ को क्षैतिज रूप से बाईं ओर से दाएं छोर तक वांछित मोटाई के पतले स्लाइस में बनाएं।

फेटा चीज़ चुनने का सुझाव (suggestions to choose feta cheese)


• फेटा चीज़, बाज़ार में पैकेट में मिलता है, जो या तो फ्लेवर वाले तेल या हर्ब से मिश्रित होता है।
• बेहतरीन फेटा चीज़ के लिये, चिज़ प्रत्यक्षतः उसके नमकीन पानी (ब्राइन) से खरीदें।
• अगर पहले से पैकेट में बाँधा चिज़ है, तो उसमें थोड़ी मात्रा में उसका ब्राइन होना अनिवार्य है जो चीज़ कि नमी बनाये रखता है।
• फेटा चीज़ के अन्य स्वाद होते हे जो उसकी प्रौढ़ता और मूल स्रत्रोत पर निर्भर करता है। जैसे जैसे फेटा चीज़ पुराना होता है, वह नमी खोने लगता है और वह आसानी से चूरा हो जाता है। फेटा चीज़ ज्यादा सूखा या दरदरा नहीं होना चाहिए। उसका रंग समान होना साहिए।
• अवसान की दिनाँक और फफूंदि दाग की जाँव ज़रुर कर लें।
• स्वास्थय के प्रति सचेत को प्रति आऊन्स ५ ग्राम से ज़्यादा वसा न प्रदान करने चाले चीज़ में से चुनना चाहिए।

फेटा चीज़ के उपयोग रसोई में (uses of feta cheese in Indian cooking)


• किसी भी प्रकार का यूनानी सलाद फेटा चीज़ के बिना अधुरा है। चूरा कर या टुकड़ों मे काटकर, ग्रिल कर या एैसे ही, फेटा ना सिर्फ भूमध्यसागर, परंतु हर जगह मशहूर नाश्ते का सुझाव है।
• सूप और सॉस, सेण्डविच, टोस्टड ब्रेड, ऑमलेट, पिज़्ज़ा के उपर, सूफले, ऑग्रेटिन, फोन्ड्यू, शैफर्ड़ पाई, मॅकरोनी एण्ड चीज़, कैसेरोल, आदि व्यंजनों में फेटा खुब जजता है।
• फेटा चीज़ के बॉल और पॉपर्स भी मशहूर नाश्ता है।

फेटा चीज़ संग्रह करने के तरीके 


• फेटा चीज़ ताज़ा खाने पर सबसे अच्छा लगता है, इसलिये उत्पादन और समापन की दिनाँक ज़रुर जाँज लें।
• अगर आप फेटा का प्रयोग तुरंत नहीं कर रहे हैं, तो उसे दूध या ब्राइन में डुबाकर रखें। दूध उसके खारेपन को कम करता है और चीज़ का स्वाद सौम्य बनाकर उसकी नमी बनाये रखता है। सही तरीके से फ्रिज में रखकर और ब्राइन या दूध में संग्रह किया हुआ फेटा चीज़ लगभग ३ महिनों तक खराब नहीं होता।
• फेटा चीज़ फ्रिज में ही रहता है। सभी प्रकार के चीज़ को अच्छी तरह लपेटकर फ्रिज के सबसे गरम कोने में रखना चाहिए।(फ्रिज का दरवाज़ा ही अक्सर सबसे गरम कोना होता है।

फेटा चीज़ के फायदे, स्वास्थ्य विषयक (benefits of feta cheese in Hindi)

इसे बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले किसी भी प्रकार के दूध के  बावजूद, फेटा चीज़ स्वाभाविक रूप से दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्वों का एक केंद्रित स्रोत है, जिसमें कैल्शियम और फास्फोरस शामिल हैं और इस तरह यह हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। फेटा चीज़ में जस्ता, राइबोफ्लेविन और पोटेशियम जैसे अन्य आवश्यक पोषक तत्वों की छोटी मात्रा भी होती है। फेटा चीज़ पचने में भी आसान होता है। यह उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन का एक घना स्रोत है और वसा में कम है, इस प्रकार यह वजन पर नजर रखने वालों के लिए उपयुक्त है। पर, कम वसा वाले इस चीज़ का एक पोषण दोष यह है कि वे आमतौर पर अन्य पूर्ण वसा वाले प्राकृतिक चीज़ की तुलना में सोडियम में अधिक होते हैं। इसलिए उच्च रक्तचाप और हृदय रोग से पीड़ित लोगों को इसके सेवन पर बहुत बारीकी से नजर रखने की जरूरत होती है।




Subscribe to the free food mailer

Soya

Missed out on our mailers?
Our mailers are now online!

View Mailer Archive

Privacy Policy: We never give away your email

REGISTER NOW If you are a new user.
Or Sign In here, if you are an existing member.

Login Name
Password

Forgot Login / Password?Click here

If your Gmail or Facebook email id is registered with Tarladalal.com, the accounts will be merged. If the respective id is not registered, a new Tarladalal.com account will be created.

Are you sure you want to delete this review ?

Click OK to sign out from tarladalal.
For security reasons (specially on shared computers), proceed to Google and sign out from your Google account.

Reviews