एक बेहद चीज़ से भरा डिप जो पतले और करारे मेल्बा टोस्ट के साथ बेहतरीन लगता है! पार्टी में परोसने के लिए पर्याप्त, इस चीज़ी स्पिनॅच डिप को व्हाईट सॉस, चीज़ और पालक को मिलाकर आसानी से बनाया जा सकता है। कालीमिर्च और लाल मिर्च के फ्लैक्स् के स्वाद से भरा, यह शानदार डिप दोनो बड़े और बच्चों को पसंद आएगा।
चीज़ी स्पिनॅच डिप - Cheesy Spinach Dip recipe in Hindi
Method- एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में मक्ख़न गरम करें, मैदा डालकर लगातार हिलाते हुए, मध्यम आँच पर कुछ सेकन्ड तक भुन लें।
- दूध डालकर अच्छी तरह मिला लें और लगातार हिलाते हुए, मध्यम आँच पर 2 मिनट के लिए पका लें।
- चीज़, लाल मिर्च के फ्लैक्स्, पालक, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला ले और मध्यम आँच पर और 1 मिनट के लिए पका लें।
- मेल्बा टोस्ट के साथ तुरंत परोसें।
पोषक मूल्य प्रति tbsp
ऊर्जा | 27 कैलरी |
प्रोटीन | 1.1 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 1.1 ग्राम |
फाइबर | 0.1 ग्राम |
वसा | 1.7 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 5.2 मिलीग्राम |
सोडियम | 33.1 मिलीग्राम |