लेयर्ड पिज़्जा डिप - Layered Pizza Dip recipe in Hindi
पिज़्जा सॉस के लिए- एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में जैतून का तेल गरम करें, लहसुन डालकर मध्यम आँच पर 30 सेकन्ड तक भुन लें।

- प्याज़ डालकर मध्यम आँच पर 1 से 2 मिनट या उनके पार्दर्शी होने तक भुन लें।

- हरी प्याज़ के पत्ते डालकर अच्छी तरह मिला लें और मध्यम आँच पर 30 सेकन्ड तक भुन लें।

- टमाटर डालकर अच्छी तरह मिला लें और बीच-बीच में हिलाते हुए, मध्यम आँच पर 2 से 3 मिनट तक पका लें।

- शक्कर, टमॅटो कैचप डालकर अच्छी तरह मिला लें और बीच-बीच में हिलाते हुए, मध्यम आँच पर 1 से 2 मिनट तक पका लें।

- ऑरेगानो, लाल मिर्च के फ्लैक्स् और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और बीच-बीच में हिलाते हुए, मध्यम आँच पर 1 मिनट तक पका लें।

- आँच से हठाकर एक तरफ रख दें।

शिमला मिर्च की परत के लिए- एक चौ़ड़े नॉन-स्टिक पॅन में जैतून का तेल गरम करें, शिमला मिर्च के आधे टुकड़े डालकर मध्यम आँच पर 1 मिनट के लिए भुन लें।

- ऑरेगानो डालकर अच्छी तरह मिला लें और मध्यम आँच पर 1 मिनट के लिए भुन लें।

- आँच से हठाकर एक तरफ रख दें।

आगे बढ़ने की विधी- एक अवन सुरक्षित काँच का बाउल लें, तैयार पिज़्जा सॉस को नीचे डालें और अच्छी तरह फैला लें।

- तैयार शिमला मिर्च के आधे टुकड़ो को उपर रखें।

- अंत में उपर चीज़ डालकर पहले से गरम अवन में 180°c (360°f) के तापमान पर 8 से 10 मिनट या चीज़ के पिघलने तक बेक कर लें।

- नाचो चिप्स् के साथ गरमा गरम परोसें।

सुलभ सुझावः- 6 बड़े टमाटर को हल्का उबालने के बाद आपको लगभग 11/4 कप हल्के उबले हुए, छिले, बीज निकाले हुए और बारीक कटे हुए टमाटर प्राप्त होंगे।

पोषक मूल्य प्रति serving
ऊर्जा | 214 कैलरी |
प्रोटीन | 7.8 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 20.6 ग्राम |
फाइबर | 2.3 ग्राम |
वसा | 12.8 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 10 मिलीग्राम |
सोडियम | 477.1 मिलीग्राम |