मकई का आटा ( Maize flour )
मकई का आटा क्या है, इसका उपयोग,स्वास्थ्य के लिए लाभ, रेसिपी , in Hindi
Viewed 14402 times
.jpg)
मकई का आटा, मक्के का आटा क्या है?
मकई का आटा मकई के दानों को सूखाकर पीसकर बनता है। गेहूँ के आटे के बाद, यह दुसरा आटा है जो सबसे ज़्यादा मात्रा मे उत्तपन्न किया जाता है, और इसकि तुलना चावल के आटे से कि जा सकती है।
मकई का आटा, मक्के का आटा चुनने का सुझाव
• यह आटा पीले रंग का और दरदरा होता है। यह बाज़ार मे आसानी से मिलता है।
मकई का आटा, मक्के का आटा का रसोई मे उपयोग
• इस आटे मे प्राकृतिक ब्रैन, अंकुर और तेल बने रहते है जिससे इसकि रेशांक, प्रोटीन और बिटामीन कि मात्रा बनी रहती है।
• इस आटे के मुलायम बारीक रुप का प्रयोग कॉर्न ब्रैड मे, मशहुर मक्के दि रोटी बनाने में, तलन के लिये घोल बनाने में और अन्य व्यंजन मे किया जाता है।
• इसका सबसे ज़्यादा प्रयोग मेक्सिकन टॉर्टिला, टाकोस् और नाचोस् बनाने मे किया जाता है।
मकई का आटा, मक्के का आटा संग्रह करने के तरीके
• मकई के आटे को हमेशा ठंडी और सूखी जगह पर रखें कहाँ इसे लंबे समय तक रखा जा सकता है।
• फ्रिज मे रखना बेहतर होता है।
मकई का आटा, मक्के का आटा के स्वास्थ्य विषयक
• यह आटा प्राकृतिक रुप से खाद्य रेशांक, ऑक्सीकरण रोधी, विटामीन बी, ओमॅगा 6 अनसैच्यूरेटड फॅट और वनस्पति प्रोटीन से भरपुर होता है।
• यह मॅग्निशियम से भी भरपुर होता है।
• इसकि कीमत भी आम आटे से कम होती है।
• विश्व के कुछ भागो मे फार्टिफाईड मकई के आटे का प्रयोग कुपोषण से बचने के लिये किया जाता है।