मॅक एन चीज़ - Mac ‘n’ Cheese recipe in Hindi
Method- एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में 1 टेबल-स्पून मक्ख़न गरम करें, मैदा डालकर, लगातार हिलाते हुए मध्यम आँच पर 1 मिनट तक भुन लें।

- दूध डालकर अच्छी तरह मिला लें और लगातार हिलाते हुए, मध्यम आँच पर 2-3 मिनट तक पका लें।

- नमक, काली मिर्च और चीज़ डालकर अच्छी तरह मिला लें और लगातार हिलाते हुए, मध्यम आँच पर 1 मिनट तक पका लें।

- मॅकारोनी डालकर अच्छी तरह मिला लें और बीच-बीच में हिलाते हुए, मध्यम आँच पर 1 से 2 मिनट तक पका लें।

- बचे हुए 1 टेबल-स्पून मक्ख़न को एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में गरम करें, ब्रेड क्रम्बस् डालकर अच्छी तरह मिला लें और मध्यम आँच पर 1 से 2 मिनट या उनके सुनहरा होने तक भुन लें। एक तरफ रख दें।

- एक बेकिंग डिश में मॅकारोनी को फैलाकर उपर ब्रेड क्रम्बस् छिड़के।

- पहले से गरम अवन में 200°c (400°f) के तापमान पर 15 मिनट के लिए बेक कर लें या माईक्रोवेव में उच्च तापमान पर 1-2 मिनट तक पका लें।

- तुरंत परोसें।
Nutrient values per serving
ऊर्जा | 230 कैलरी |
प्रोटीन | 8.9 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 15.8 ग्राम |
फाइबर | 0.4 ग्राम |
वसा | 13.4 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
विटामिन ए | 327.2 mcg |
विटामिन बी 1 | 0 मिलीग्राम |
विटामिन बी 2 | 0.1 मिलीग्राम |
विटामिन बी 3 | 0.2 मिलीग्राम |
विटामिन सी | 0.5 मिलीग्राम |
फोलिक एसिड | 4.4 mcg |
कैल्शियम | 265.9 मिलीग्राम |
लोह | 1 मिलीग्राम |
मैग्नीशियम | 0 मिलीग्राम |
फॉस्फोरस | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 59.4 मिलीग्राम |
पोटेशियम | 56.3 मिलीग्राम |
जिंक | 0.1 मिलीग्राम |