चमकीले सफेद दाँत और मज़बूत हड्डीयों के लिए प्रत्येक दिन कॅल्शियम की भरपुर मात्रा की आवश्यक्ता है और इस ज़रुरी आहार तत्व को करारी मिक्स्ड तिल चिक्की के रुप में परोसने से बेहतरीन क्या हो सकता है!
इस चिक्की की सभी सामग्री जैसे तिल, बादाम और गुड़ कॅल्शियम भरपुर सामग्री है, जो आपको कॅल्शियम कि कमी से बचने में मदद करेंगे।
हमनें यहाँ इस रारे नश्ते के स्वाद और रुप को संतुलित करने के लिए काले और सफेद तिल को मिलाकर प्रयोग किया है, जिसे आप स्कूल या ऑफिस में डब्बे में आसानी से ले जा सकते हैं, जिससे भूख लगने पर आप इनका सेवन कर सके।
मिक्स्ड तिल चिक्की - Mixed Til Chikki recipe in Hindi
तैयारी का समय:    पकाने का समय:    कुल समय :    
१५ टुकड़े के लिये
५ टेबल-स्पून काला तिल
५ टेबल-स्पून सफेद तिल
१/४ कप पतले स्लाईस्ड बादाम
१ टी-स्पून घी
१/२ कप कटा हुआ गुड़
Method- एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में दोनो तिल डालकर मध्यम आँच पर 4 मिनट के लिए सूखा भुन लें। एक तरफ रख दें।
- एक छोटा नॉन-स्टिक पॅन गरम करें, बादाम डालकर मध्यम आँच पर 2 मिनट के लिए भुन लें। एक तरफ रख दें।
- एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में घी गरम करें, गुड़ डालकर अच्छी तरह मिला ले और धिमी आँच पर, लगातार हिलाते हुए 2 मिनट तक पका लें।
- आँच से हठाकर, भुने हुए तिल और बादाम डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- इस मिश्रण को तुरंत चुपड़ी हुई थाली की उल्टी तरफ या मुलायम समतल पत्थर में डालें। बेलन का प्रयोग कर 200 मिमी (8”) व्यास के आकार में बेल लें।
- तेज़ धार वाले चाकू का प्रयोग कर 13 मिमी ×13 मिमी (11/2” × 11/2”) के 15 चौकोर टुकड़ो में काट लें।
- पुरी तरह ठंडा होने दें।
- परोसें या ज़रुरत आने तक हवा बंद डब्बे में रखकर संग्रह करें।
पोषक मूल्य प्रति piece
ऊर्जा | 74 कैलरी |
प्रोटीन | 1.7 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 6.6 ग्राम |
फाइबर | 1.2 ग्राम |
वसा | 4.5 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 0 मिलीग्राम |