इस पौष्टिक सूप के रंग, स्वाद और् संरचना को अधिक आकर्षक बनाने के लिए खूंभ और प्याज़ को दूध में पकाया गया है।
इस झटपट खूंभ सूप को कसे हुए चीज से सजाने के बाद यह इतना मनमोहक बनता है कि इसे बनाने में बिताए हुए आपके कुछ मिनट भी साथर्क हैं।
कॅरट एण्ड बेल पेपर सूप और कॉर्न एण्ड फ्युसिली सूप को भी बनाकर देखें।
क्वीक खूंभ सूप - Quick Mushroom Soup recipe in Hindi
Method- एक गहरे पैन में दूध और 2 कप पानी मिलाईए और एक ऊबाल आने दें. एक तरफ रख दीजिए।
- एक दूसरे गहरे पैन मेँ मक्ख़न गरम कीजिए, उसमें प्याज़ मिलाईए और मध्यम आँच पर 1 मिनट पकाईए।
- उसमें खूंभ मिलाकर 2 से 3 मिनट तक मध्यम आँच पर पकाईए।
- उसमें मैदा मिलाकर कुछ सेँकड तक मध्यम आँच पर पकाईए।
- उसमें दूध और पानी का मिश्रण धीरे-धीरे मिलाइए और मध्यम आँच पर 2 से 3 मिनट तक या जब तक मिश्रण में गट्ठे न रहे तब तक लगातार हिलाते हुए पकाईए।
- उसमें नमक और कालीमिर्च डालकर एक उबाल आने दें।
- कसे हुए चीज से सजाकर गरमा गरम परोसिए।
पोषक मूल्य प्रति serving
ऊर्जा | 227 कैलरी |
प्रोटीन | 7.8 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 13.5 ग्राम |
फाइबर | 0.6 ग्राम |
वसा | 12.4 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 31.5 मिलीग्राम |
सोडियम | 55.6 मिलीग्राम |