हक्का नूडल्स | चाइनीस हक्का नूडल्स रेसिपी | वेज हक्का नूडल्स | Hakka Noodles, Chinese Hakka Noodle Recipe


  द्वारा

5/5 stars  100% LIKED IT    2 REVIEWS ALL GOOD

Added to 271 cookbooks   This recipe has been viewed 57654 times

हक्का नूडल्स रेसिपी | वेजीटेरियन चाइनीस हक्का नूडल्स | चीनी नूडल्स | हक्का नूडल्स हिंदी में | hakka noodles recipe in hindi | with 25 amazing images.

हक्का नूडल्स एक अत्यंत मनभावक व्यंजन है। नूडल्स को लहसुन और सब्जियों के साथ आपकी कुछ मनपसंद समग्री जैसे की खूंभ आदि को टॅास किया गया है।

इस प्रख्यात चीनी व्यंजन को अपना नाम चीनी प्रांत हक्का से मिला है। हक्का नूडल्स बनाने में बहुत ही झटपट और सरल है और आपकी किसी भी मनपंसद ग्रेवी के साथ परोसने के लिए परिपुर्ण है।

मैं आमतौर पर लंच और डिनर दोनों के लिए वेज हक्का नूडल्स बनाता हूं। कभी-कभी, यह मेरे बच्चों के टिफिन में भी जाता है | हक्का नूडल्स तैयार करने में 20 मिनट से ज्यादा का समय नहीं लगता है।

वेजिटेबल हक्का नूडल्स की पूरी तैयारी तेज़ आंच पर की जाती है क्योंकि यह सब्ज़ियों को कुरकुरे रहने में मदद करता है और न ही नरम और न ही गाढ़ा होने के लिए। रंग-बिरंगी सब्जियाँ हक्का नूडल्स बहुत अच्छी लगती हैं।


नीचे दिया गया है हक्का नूडल्स रेसिपी | वेजीटेरियन चाइनीस हक्का नूडल्स | चीनी नूडल्स | हक्का नूडल्स हिंदी में | स्टेप बाय स्टेप फोटो और वीडियो के साथ।

Add your private note

हक्का नूडल्स | चाइनीस हक्का नूडल्स रेसिपी | वेज हक्का नूडल्स | - Hakka Noodles, Chinese Hakka Noodle Recipe in hindi

तैयारी का समय:    पकाने का समय:    कुल समय :     २ मात्रा के लिये
Show me for मात्रा

सामग्री

चिली ऑइल के लिए
१/४ कप तेल
सूखी कश्मीरी लाल मिर्च , टुकडों मे कटी हुई

नूडल्स के लिये
२ कप उबाले हुए नूडल्स्
२ टेबल-स्पून तेल
१/४ कप बारीक कटा हुआ हरी प्याज़़ का सफेद भाग
२ टी-स्पून बारीक कटा हुआ लहसून
२ to ३ सूखी कश्मीरी लाल मिर्च , टुकडों मे कटी हुई
१/२ कप पतले लंबे कटे गाजर
१/४ कप बारीक लंबी कटी हुई पत्तागोभी
१/२ कप पतली स्लाईस्ड शिमला मिर्च
१ टी-स्पून सोया सॉस
नमक , स्वादानुसार
एक चुटकी ताज़ी पिसी काली मिर्च
२ टेबल-स्पून बारीक कटे हुए हरी प्याज़़ के पत्ते
विधि
चिली ऑइल के लिए

    चिली ऑइल के लिए
  1. एक वॉक या कढ़ाई में तेल गरम कीजिए, उसमें हरी प्याज़़ का सफेद भाग, लहसून और लाल मिर्च डालकर तेज़ आँच पर ३० सेकंड तक भुन लीजिए ।
  2. उसमें लाल मिर्च डालकर पैन को ढक कर गैस बंद कर दीजिए।
  3. तेल को कुछ समय के लिए ठंडा होने दीजिए और फिर छलनी से छान कर, एक तरफ रख दीजिए।

नूडल्स के लिए

    नूडल्स के लिए
  1. हक्का नूडल्स रेसिपी बनाने के लिए एक वॉक या कढ़ाई में तेल गरम कीजिए, उसमें हरी प्याज़़ का सफेद भाग और लाल मिर्च डालकर तेज़ आँच पर ३० सेकंड तक भुन लीजिए।
  2. उसमें गाजर, पत्तागोभी और शिमला मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए और तेज़ आँच पर १ से २ मिनट तक भुन लीजिए।
  3. उसमें नूडल्स, सोया सॉस और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिए और तेज़ आँच पर १ से २ मिनट तक टॅास करते हुए पका लीजिए।
  4. उसमे काली पीसी हुई मिर्च ताज़ी और २ टी-स्पून तैयार चिली ऑयल डालकर, अच्छी तरह से मिला लीजिए और तेज आँच पर २ मिनट तक टॉस करते हुए पका लीजिए।
  5. कटी हुई हरी प्याज़़ के पत्ते डालकर अच्छी तरह से टॅास कीजिए।
  6. हक्का नूडल्स तुरंत परोसिए।
विस्तृत फोटो के साथ हक्का नूडल्स | चाइनीस हक्का नूडल्स रेसिपी | वेज हक्का नूडल्स |

चिली ऑइल हक्का नूडल्स के लिए

  1. सबसे पहले चिली ऑइल बनाते हैं, यह चीनी नूडल्स। चाइनीस हक्का नूडल्स। इंडो चाइनीज हक्का नूडल्स। भारतीय स्ट्रीट शैली हक्का नूडल्स। हक्का नूडल्स में सुगंध और स्वाद को बढ़ाता है।
  2. एक गहरे पैन में तेल को तेज़ आँच पर धुआँ निकलने तक गरम कीजिए।
  3. टुकडों मे कटी हुइ लाल मिर्च को डालें और कुछ सेकंड के लिए प्रतीक्षा करें।
  4. फिर पैन को ढक्कन से ढक दे और गैस बंद करें।
  5. तेल को कुछ समय के लिए ठंडा होने दीजिए और फिर छलनी से छान लें।
  6. चिली ऑइल तैयार है। एक तरफ रख दीजिए।

हक्का नूडल्स रेसिपी बनाने के लिए

  1. हक्का नूडल्स रेसिपी बनाने के लिए | इंडो चाइनीज हक्का नूडल्स | वेज हक्का नूडल्स | भारतीय स्ट्रीट शैली हक्का नूडल्स | एक वॉक में तेज़ आँच पर तेल गरम करें और बारीक कटा हुआ हरी प्याज़़ का सफेद भाग डालें।
  2. फिर इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन, टुकडों मे कटी हुइ लाल मिर्च डालें और तेज़ आँच पर ३० सेकंड तक भुन लीजिए।
  3. फिर पतले लंबे कटे गाजर डालें।
  4. बारीक लंबी कटी हुई पत्तागोभी डालें।
  5. अब इसमें पतली स्लाईस्ड शिमला मिर्च डालें और तेज़ आँच पर १ से २ मिनट तक भुन लें।
  6. उबले हुए नूडल्स डालें। उबले और तले हुए नूडल्स के लिए हमेशा थोड़े से तेल में रगड़ें और एक तरफ रखें, इससे नूडल्स को अलग रखने में मदद मिलती है।
  7. सोया सॉस और स्वादानुसार नमक डालें।
  8. अच्छी तरह मिक्स करें और मध्यम आँच पर १ से २ मिनट के लिए पकाएं।
  9. थोड़ी सी ताज़ी पिसी हुइ काली मिर्च डालें। आप चाहें तो सफेद मिर्च पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  10. अंत में तैयार चिली ऑयल के २ चम्मच डालें।
  11. अच्छी तरह हक्का नूडल्स | चीनी नूडल्स । इंडो चाइनीज हक्का नूडल्स | वेज हक्का नूडल्स | भारतीय स्ट्रीट शैली हक्का नूडल्स को टॉस करें।
  12. अंत में कटी हुई हरी प्याज़़ के पत्ते को चीनी नूडल्स | चाइनीस हक्का नूडल्स पे डालें और टॉस करें।
  13. तुरंत परोसिए हक्का नूडल्स | चीनी नूडल्स । वेज हक्का नूडल्स | भारतीय स्ट्रीट शैली हक्का नूडल्स को।

पोषक मूल्य प्रति serving
ऊर्जा793 कैलरी
प्रोटीन13.8 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट84.3 ग्राम
फाइबर2.7 ग्राम
वसा44.5 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल0 मिलीग्राम
सोडियम496.5 मिलीग्राम

RECIPE SOURCE : Chinese Vyanjan (Hindi)Buy this cookbook
Related Articles
Recipe Contest

No Contest Announced



View contest archive....
Rate and review this recipe and get 15 days FREE bonus membership!
Subscribe to the free food mailer

Soya

Missed out on our mailers?
Our mailers are now online!

View Mailer Archive

Privacy Policy: We never give away your email

REGISTER NOW If you are a new user.
Or Sign In here, if you are an existing member.

Login Name
Password

Forgot Login / Password?Click here

If your Gmail or Facebook email id is registered with Tarladalal.com, the accounts will be merged. If the respective id is not registered, a new Tarladalal.com account will be created.

Are you sure you want to delete this review ?

Click OK to sign out from tarladalal.
For security reasons (specially on shared computers), proceed to Google and sign out from your Google account.

Reviews

हक्का नूडल्स, चाइनीस हक्का नूडल्स रेसिपी
5
 on 19 Apr 20 01:32 PM


हक्का नूडल्स, चाइनीस हक्का नूडल्स रेसिपी
5
 on 03 Jul 17 05:47 PM


Chinese Hakka Noodle Recipe bahoot hi easy aour kum time me tyaar hota hai, All Ingredients ko lekar proper method se banaya jo ki mujhe aour mere brother ko noodles aour chow-mean bahoot pasad hai.. thanks for above recipe..
| Hide Replies
Tarla Dalal    Thank you for your feedback. Happy cooking.!
Reply
21 Apr 20 01:17 AM