महाद्वीपीय पाकशैली में, पाते एक पेस्ट को कहा जाता है जिसे पकी हुई सब्ज़ीयाँ और हर्बस् जैसी विभिन्न सामग्री से बनाया जाता है। इसे ब्रेड के साथ स्प्रैड के रुप में परोसा जाता है या कभी-कभी स्वादभरा क्रस्ट बनाने के लिए, ब्रेड के साथ बेक भी किाया जाता है। यह एक करीड पनीर पाते है जिसे भुनी हुई हरी प्याज़ और अजमोदा से बनाकर, करी पाउडर के स्वाद के साथ और कसे हुए पनीर के साथ मसलकर बनाया जाता है। यह गुनगुने लवाश या ब्रेड सटिक्स् के साथ अच्छी तरह जजता है।
करीड पनीर पाते - Curried Paneer Pâte recipe in Hindi
Method- एक गहरे नॉन-स्टिक पॅन में तेल गरम करें, हरी प्याज़ का सफेद भाग और अजमोद डालकर मध्यम आँच पर 2 मिनट के लिए भुन लें
- करी पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और मध्यम आँच पर 30 सेकन्ड तक पका लें।
- आँच से हठाकर, पनीर, मेयोनीज़ और काली मिर्च पाउडर डालकर चम्मच के पिछले भाग से अच्छी तरह से मसल लें।
- लवाश और ब्रेड स्टिक्स् के साथ गरमा गरम परोसें।
Nutrient values per tbsp
ऊर्जा | 56 कैलरी |
प्रोटीन | 1.5 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 1.9 ग्राम |
फाइबर | 0.1 ग्राम |
वसा | 4.9 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
विटामिन ए | 67.8 mcg |
विटामिन बी 1 | -0.1 मिलीग्राम |
विटामिन बी 2 | -0.1 मिलीग्राम |
विटामिन बी 3 | -0.1 मिलीग्राम |
विटामिन सी | 1.3 मिलीग्राम |
फोलिक एसिड | 0.4 mcg |
कैल्शियम | 56.3 मिलीग्राम |
लोह | 0.1 मिलीग्राम |
मैग्नीशियम | 0 मिलीग्राम |
फॉस्फोरस | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 19.9 मिलीग्राम |
पोटेशियम | 5.4 मिलीग्राम |
जिंक | 0 मिलीग्राम |