मुरमुरा तिल चिक्की रेसिपी | मुरमुरे तिल के बार रेसिपी | पफ्ड राईस एण्ड सेसमे बार | बच्चों के लिए कुरमुरा गुड़ बार | Puffed Rice and Sesame Bars, Puffed Rice Gud Bars


  द्वारा


Added to 73 cookbooks   This recipe has been viewed 10775 times

मुरमुरा तिल चिक्की रेसिपी | मुरमुरे तिल के बार रेसिपी | पफ्ड राईस एण्ड सेसमे बार | बच्चों के लिए कुरमुरा गुड़ बार | puffed rice and sesame bars in Hindi | with 22 amazing images.

मुरमुरे और तिल बार्स रेसिपी | भारतीय तिल मुरमुरे गुड़ बार | बच्चों के लिए कुरमुरा गुड़ बार एक मीठा भोग है जो सभी उम्र के लोगों को पसंद आता है। भारतीय तिल मुरमुरे गुड़ बार बनाना सीखें।

मुरमुरा तिल चिक्की बनाने के लिए, गुड़ को एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में डालकर, धिमी आँच पर ४-५ मिनट या गुड़ से हल्का सुनहरा होने तक, लगातार हिलाते हुए पका लें। आँच से हठाकर, बची हुई सामग्री डालकर अच्छी तरह मिला लें। इस मिश्रण को चुपड़े हुए मार्बल या पत्थर की जगह पर डालें। बड़े चुपड़े हुए बेलन का प्रयोगक र, मिश्रण को १५० मिमी x ११२ मिमी (६" x ४१/२") के समकोण आकार और १२ मिमी (१/२") के मिटे आकार में बेल लें। ७५ मिमी x २७ मिमी (३" x ११/२") के बार्स मे काट लें। हवा बद डब्बे में रखें।

बच्चों के लिए कुरमुरा गुड़ बार एक पारंपरिक, कभी पुराना ना होने वाला ऐसा व्यंजन है जिसे बरसों से भारतीय बच्चे पसंद करते आ रहे हैं। करारे मुरमुरे और खुशबुदार भुने हुए तिल को गुड़ से बाँधकर और इलायची का सौम्य स्वाद भरकर, यह पफ्ड राईस एण्ड सेसमे बार्स एक ऐसा व्यंजन दर्शाते हैं जो बच्चों को बिना शब्दों के खुशी से भर देता है!

लौहतत्व और कार्बोहाईड्रेट से भरपुर, यह ऊर्जा प्रदान करने वाले व्यंजन बच्चों के लिए पर्याप्त है। भारतीय तिल मुरमुरे गुड़ बार को छोटे ब्रेक के लिए स्कूल ले जाया जा सकता है और दोस्तों के साथ साझा किया जा सकता है। वयस्क इस मीठे बार का आनंद लेना पसंद करेंगे। अपनी आँखें बंद करें और इस बार को अपनी जीभ पर रोल करें और अपने आप को इसके कुरकुरे बनावट और मीठे स्वाद में खो दें।

मुरमुरे और तिल बार्स की सही कुरकुरी बनावट पाने के लिए मुरमुरे और तिल को भूनना बहुत जरूरी है। अगर आप इन्हें पहले से भूनते हैं, तो इन्हें किसी एयर-टाइट कंटेनर में स्टोर करना न भूलें।

मुरमुरा तिल चिक्की के लिए टिप्स। 1. चिक्की बनाने से पहले ध्यान रखें कि जिस सतह पर आप मिश्रण फैलाना चाहते हैं उस पर तेल लगा लें. 2. याद रखें कि गुड़ को धीमी आंच पर ही पिघलाएं ताकि वह जले नहीं। 3. मुरमुरे और तिल बार्स रेसिपी | भारतीय तिल मुरमुरे गुड़ बार | बच्चों के लिए कुरमुरा गुड़ बार | 7 दिनों के लिए एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।

आनंद लें मुरमुरा तिल चिक्की रेसिपी | मुरमुरे तिल के बार रेसिपी | पफ्ड राईस एण्ड सेसमे बार | बच्चों के लिए कुरमुरा गुड़ बार | puffed rice and sesame bars in Hindi | स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ।

Add your private note

मुरमुरा तिल चिक्की रेसिपी - Puffed Rice and Sesame Bars, Puffed Rice Gud Bars recipe in hindi

तैयारी का समय:    पकाने का समय:    कुल समय :     ८ चिक्की टुकडे के लिये
Show me for चिक्की टुकडे

सामग्री
१/४ कप कसा हुआ गुड़
१ कप मुरमुरे , भुने हुए
१/४ कप भुना हुआ तिल
एक चुटकी इलायची पाउडर
१ टी-स्पून तेल , चुपड़ने के लिए
विधि
    Method
  1. मुरमुरा तिल चिक्की, एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में गुड़ डालें और धीमी आंच पर ३ से ४ मिनट तक या गुड़ के हल्के भूरे होने तक, लगातार हिलाते हुए पका लें।
  2. आँच से हठाकर, बची हुई सामग्री डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  3. इस मिश्रण को चुपड़े हुए मार्बल या पत्थर की जगह पर डालें।
  4. बड़े चुपड़े हुए बेलन का प्रयोगक र, मिश्रण को १५० मिमी x ११२ मिमी (६" x ४१/२") के समकोण आकार और १२ मिमी (१/२") के मिटे आकार में बेल लें।
  5. ७५ मिमी x २७ मिमी (३" x ११/२") के बार्स मे काट लें।
  6. हवा बद डब्बे में रखें।
विस्तृत फोटो के साथ मुरमुरा तिल चिक्की रेसिपी

मुरमुरा तिल चिक्की के जैसी अन्य रेसिपी

  1. अगर आपको मुरमुरा तिल चिक्की रेसिपी | मुरमुरे तिल के बार रेसिपी | पफ्ड राईस एण्ड सेसमे बार | बच्चों के लिए कुरमुरा गुड़ बार | puffed rice and sesame bars in Hindi | पसंद है, तो फिर देखिए हमारी भारतीय टिफिन बॉक्स रेसिपी और कुछ रेसिपी जिन्हें हम पसंद करते है।

मुरमुरा तिल चिक्की कोनसी सामग्री से बनती है?

  1. मुरमुरा तिल चिक्की कोनसी सामग्री से बनती है? भारतीय पफ्ड राईस एण्ड सेसमे बार १/४ कप कसा हुआ गुड़, १ कप मुरमुरे, भुने हुए, १/४ कप भुना हुआ तिल, एक चुटकी इलायची पाउडर और १ टी-स्पून तेल, चुपड़ने के लिए से बनती है।

मुरमुरे को भूनने के लिए

  1. यह मुरमुरे कुछ इस तरह दिखते है।
  2. मुरमुरे को भूनने के लिए, एक नॉन-स्टिक पैन गरम करें और उसमें मुरमुरे डाल दें।
  3. मध्यम आंच पर भूनते समय मुरमुरे को एक स्पैटुला की मदद से हिलाते रहना याद रखें।
  4. मुरमुरे को तब तक भूनें जब तक कि वे हल्के सुनहरे भूरे रंग के और कुरकुरे न हो जाएं। उन्हें मध्यम आंच पर १ से २ मिनट का समय लगेगा।

तिल को भूनने के लिए

  1. तिल कुछ इस तरह दिखते हैं।
  2. तिल भूनने के लिए, एक नॉन-स्टिक पैन गरम करें और तिल डालें।
  3. याद रखें कि तिल को मध्यम आंच पर भूनते समय स्पैटुला की मदद से हिलाते रहना याद रखें।
  4. तिल को तब तक भूनिये जब तक कि बीज से अच्छी महक न आने लगे या वे हल्के सुनहरे भूरे रंग के और कुरकुरे न हो जाएं। उन्हें मध्यम आंच पर १ से २ मिनट का समय लगेगा।

मुरमुरा तिल चिक्की बनाने के लिए

  1. मुरमुरा तिल चिक्की बनाने के लिए | मुरमुरे तिल के बार रेसिपी | पफ्ड राईस एण्ड सेसमे बार | बच्चों के लिए कुरमुरा गुड़ बार | puffed rice and sesame bars in Hindi | एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में गुड़ डालें।
  2. धिमी आंच पर ३ से ४ मिनट तक या गुड़ के हल्के भूरे होने तक, लगातार हिलाते हुए पका लें।
  3. आंच से हटाएं, १ कप मुरमुरे, भुने हुए डालें। मुरमुरे को भूनने की विधि ऊपर देखें स्टेप बाई स्टेप फोटो के साथ।
  4. १/४ कप भुने हुए तिल डालें। तिल को भूनने की विधि ऊपर देखें स्टेप बाई स्टेप फोटो के साथ।
  5. एक चुटकी इलायची पाउडर डालें।
  6. अच्छी तरह मिलाएं।
  7. इस मिश्रण को चुपड़े हुए मार्बल या पत्थर की सतह पर डालें।
  8. मुरमुरा तिल चिक्की को चपटा और आकार देने के लिए उंगलियों का प्रयोग करें। आप चाहें तो चुपड़े हुए बेलन का इस्तेमाल कर सकते हैं। मैंने अभी पाया है कि आपके हाथों का उपयोग करना आसान है।
  9. मिश्रण को १५० मिमी x ११२ मिमी (६" x ४ १/२") के समकोण आकार और १२ मिमी (१/२") की मोटाई के आकार में बेल लें।
  10. मुरमुरा तिल चिक्की को | मुरमुरे तिल के बार रेसिपी | पफ्ड राईस एण्ड सेसमे बार | बच्चों के लिए कुरमुरा गुड़ बार | puffed rice and sesame bars in Hindi |  ७५ मिमी x २७ मिमी (३" x ११/२") में काट लें।
  11. मुरमुरा तिल चिक्की का | मुरमुरे तिल के बार रेसिपी | पफ्ड राईस एण्ड सेसमे बार | बच्चों के लिए कुरमुरा गुड़ बार | puffed rice and sesame bars in Hindi | आनंद लें।

मुरमुरा तिल चिक्की के लिए टिप्स

  1. चिक्की बनाने से पहले, उस सतह को तेल से चिकना करना याद रखें जिस पर आप मिश्रण को फैलाना चाहते हैं।
  2. याद रखें कि गुड़ को धीमी आंच पर ही पिघलाएं, ताकि वह जले नहीं।
  3. मुरमुरा तिल चिक्की को | मुरमुरे तिल के बार रेसिपी | पफ्ड राईस एण्ड सेसमे बार | बच्चों के लिए कुरमुरा गुड़ बार | puffed rice and sesame bars in Hindi | एक एयरटाइट कंटेनर में ७ दिनों के लिए स्टोर करें।

Nutrient values 
ऊर्जा 50 कॅलरी
प्रोटीन 0.8 ग्राम
कार्बोहाईड्रेट 6.6 ग्राम
वसा 2.3 ग्राम
लौहतत्व 0.6 मिलीग्राम
कॅल्शियम् 58.5 मिलीग्राम
रेशांक 0.6 ग्राम

Also View These Popular Recipes

Related Articles
Recipe Contest

No Contest Announced



View contest archive....
Rate and review this recipe and get 15 days FREE bonus membership!
Subscribe to the free food mailer

Soya

Missed out on our mailers?
Our mailers are now online!

View Mailer Archive

Privacy Policy: We never give away your email

REGISTER NOW If you are a new user.
Or Sign In here, if you are an existing member.

Login Name
Password

Forgot Login / Password?Click here

If your Gmail or Facebook email id is registered with Tarladalal.com, the accounts will be merged. If the respective id is not registered, a new Tarladalal.com account will be created.

Are you sure you want to delete this review ?

Click OK to sign out from tarladalal.
For security reasons (specially on shared computers), proceed to Google and sign out from your Google account.

Reviews