કોબી રેસીપી - ગુજરાતી માં વાંચો (cabbage recipes in Gujarati)
78 पत्ता गोभी रेसिपी | पत्तागोभी के व्यंजन | cabbage recipes in Hindi | recipes using cabbage in hindi |
78 पत्तागोभी रेसिपी | पत्तागोभी के व्यंजन | cabbage recipes in Hindi | recipes using cabbage in hindi |

पत्तागोभी और प्याज की रोटी की रेसिपी | हेल्दी कम नमक पत्तागोभी प्याज की रोटी | - Cabbage and Onion Roti, Low Salt Recipe
गोभी का उपयोग सब्ज़ी में किया जाता है | cabbage used in sabzi |
1. पत्ता गोभी की सब्जी : पत्तागोभी और हरे मटर से बना एक अनोखा व्यंजन जिसे पके हुए प्याज़, अदरक और मसालों से बने खुशबुदार और स्वादिष्ट पेस्ट से और भी मज़ेदार बनाया गया है। इस रेशांक और विटामीन सी भरपुर कैबॅज मसाला को और भी मज़ेदार जो बनाता है, वह है हल्का करारापन, इसलिए ध्यान रखें कि पत्तागोभी को पर्याप्त समय के लिए ही पकाऐं और बहुत नरम ना बनाऐं।
2. कोबी बटाटा नु शाक एक क्लासिक गुजराती कोबी बटाटा की सब्जी है। पत्ता गोभी, आलू के क्यूब्स से बने जो सूखे भारतीय शैली की गोभी आलू की सब्जी बनाने के लिए मसाले में पकाया जाता है।

पत्ता गोभी और आलू की सब्जी | आलू पत्तागोभी की सब्जी | कोबी बटाटा नु शाक | - Kobi Batata Nu Shaak ( Cabbage and Potato Vegetable)
पराठों में इस्तेमाल किया जाने वाला पत्ता गोभी | cabbage used in parathas |
1. केबेज एण्ड दाल पराठा दालों और सब्जियों का शानदार संयोजन है। इस संतुलित व्यंजन को थोड़े गेहूं के आटे की बजाय सोया और नाचनी के आटे से अधिक पौष्टिक बनाया जा सकता है। करकरी पत्तागोभी और सौम्य दाल के संतुलन और सुगन्धित सामग्रियों जैसे सौंफ और पुदिने से बने इन पराठों को आप जरुर ही पसंद करेंगे।

पत्तागोभी एण्ड दाल पराठा रेसिपी | केबेज एण्ड दाल पराठा | हेल्दी पत्ता गोभी दाल पराठा | - Cabbage and Dal Paratha
2. पत्ता गोभी एण्ड पनीर पराठा : आपने कभी पत्तागोभी और पनीर को किसी बी व्यंजन में साथ मिलाकर बनाना नही सोचा होगा क्योंकि दोनो का स्वाद सौम्य होता है-और एक बार इस व्यंजन को बनाने के बाद आपको यह एहसास होगा कि दोनो एक दुसरे के स्वाद और रुप के के साथ बेहरतीन तरीके के जजते है। यह पराठे समय ना होने पर झट-पट बन जाते है। इन्हे गरमा गरम दही के साथ परोसे और आपका खाना तैयार है!

पत्ता गोभी एण्ड पनीर पराठा | कैबॅज एण्ड पनीर पराठा | हेल्दी पत्तागोभी पनीर पराठा | - Cabbage and Paneer Parathas
सलाद में इस्तेमाल होने वाली गोभी | cabbage used in salads |
1. यह सलाद पत्तागोभी से भरपुर है, जिसमें आपको यहाँ वहाँ हरी मिर्च और हरा धनिया मिलेगा। फिर भी यह करारा और रेशांक से भरपुर तुरंत बनने वाला पत्तागोभी का सलाद इतना स्वादिष्ट है कि आप देखते रह जाऐंगे कि लोगो का इसे और भी ज़्यादा खाने का मन कर रहा है। आपको एक छोटा सा राज़ बताते हैं।

तुरंत बनने वाला पत्तागोभी का सलाद | - Cabbage Salad
2. कैबॅज, कॅरट एण्ड लैट्यूस सलाद : एक पौष्टिक सलाद, यह कैबॅज, कॅरट एण्ड लैट्यूस सलाद शक्तीशाली विटामीन ए और सी से भरपुर है, जो ना केवल प्रदुषण और तनाव के हानी से बचाते हैं, लेकिन साथ ही रक्त में उच्च मात्रा में शक्करा के हानी को भी कम करता है। यह पौष्टिक सलाद खाने में मज़ेदार है, जहाँ संतरे की फाँक इन करारी सब्ज़ीयों को शानदार खट्टापन प्रदान करते हैं।

तुरंत बनने वाला पत्तागोभी का सलाद | - Cabbage Salad
पत्तागोभी के फायदे :
गोभी (पत्ता गोभी + लाल गोभी, cabbage benefits in hindi): पत्तागोभी में कैलोरी कम होती है, कब्ज से राहत मिलती है और यह मधुमेह रोगियों के लिए अच्छी है। पत्तागोभी में फ्लेवोनोइड्स और एंथोसायनिन का स्तर उच्च होता है और इसलिए लंबे समय से इसका उपयोग एक हर्बल दवा के रूप में किया जाता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर गोभी, प्रोसेस्ड फूड खाने से शरीर में संक्रमण और सूजन के खतरे को कम करती है।

Cabbage and Carrot Kachumber, Kobi and Gajar Kachumber
लाल गोभी जिसे बैंगनी गोभी भी कहा जाता है, उसमें हरी गोभी की तुलना में फ्लेवोनोइड्स और एंथोसायनिन की मात्रा थोड़ी अधिक होती है और इसे भी लंबे समय से हर्बल दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। अन्यथा इस गोभी के गोभी के समान स्वास्थ्य लाभ हैं। गोभी के सभी स्वास्थ्य लाभ यहाँ पढें।