एगलेस वनीला केक रेसिपी | ओवन के बिना वेनिला केक | एगलेस वनीला बर्थडे केक | Eggless Vanilla Cake, Without Oven
द्वारा

एगलेस वनीला केक रेसिपी | ओवन के बिना वेनिला केक | एगलेस वनीला बर्थडे केक | eggless vanilla cake recipe in hindi | with 51 amazing images.



कंडेंस्ड मिल्क वाला एगलेस वैनिला स्पंज केक मैदा, कंडेंस्ड मिल्क, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और मक्खन से बनाया जाता है।

बनाने में आसान और सरल, कंडेंस्ड मिल्क का उपयोग कर एगलेस वनीला स्पंज केक बनाने के लिए एक बुनियादी केक है। सामग्री का कम से कम उपयोग होता है।

शाकाहारी अक्सर पेस्ट्री और अन्य पश्चिमी डेसर्ट का आनंद खो देते हैं क्योंकि उन व्यंजनों में अंडे की उपस्थिति होती है। हमने कंडेंस्ड मिल्क का इस्तेमाल कर एगलेस वनीला स्पंज केक में अंडे की जगह कंडेंस्ड मिल्क का इस्तेमाल किया है।

एगलेस डेसर्ट में कंडेंस्ड मिल्क वाला एगलेस वैनिला स्पंज केक का उपयोग जैसे स्पंज केक विथ वनीला आइसक्रीम और स्ट्रॉबेरी मूस केक।

आप अपने एगलेस वनीला स्पंज केक के ऊपर वैनिला ग्लेज़ आइसिंग, बटर क्रीम आइसिंग या मोचा ग्लेज़ आइसिंग का उपयोग कर सकते हैं। ये आइसिंग केक के स्वाद को बढ़ाती हैं और एगलेस वैनिला स्पंज केक को अलग बनाती हैं।

कई प्रसिद्ध रेस्तरां एक कप चाय के साथ शाम के चाय के नाश्ते के रूप में कंडेंस्ड मिल्क वाला एगलेस वैनिला स्पंज केक परोसते हैं।

आनंद लें एगलेस वनीला केक रेसिपी | ओवन के बिना वेनिला केक | एगलेस वनीला बर्थडे केक | eggless vanilla cake recipe in hindi | स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ।

एगलेस वनीला केक रेसिपी in Hindi

This recipe has been viewed 28395 times




-->

एगलेस वनीला केक रेसिपी - Eggless Vanilla Cake, Without Oven recipe in Hindi

तैयारी का समय:    पकाने का समय:    कुल समय :     11 केक (१/२ किलो)

सामग्री

वेनिला स्पंज केक के लिए
१/४ कप नरम मक्खन
१/२ कप कन्डेन्स्ड मिल्क
१/२ टी-स्पून वेनिला एकस्ट्राक्ट
३/४ कप मैदा
१/२ टी-स्पून बेकिंग पाउडर
१/४ टी-स्पून बेकिंग सोडा
१/४ कप ठंडा सोडा

मिलाकर चाशनी के लिए
१/४ कप पिसी हुई शक्कर
१/४ कप पानी

केक टॉपिंग के लिए
२ कप फेंटी हुई व्हीप्ड क्रीम
खाद्य सजाने कि वस्तुऐं
विधि
वेनिला स्पंज केक बनाने के लिए

    वेनिला स्पंज केक बनाने के लिए
  1. एगलेस वनीला केक बनाने के लिए, एक गहरे बाउल में मक्खन और कन्डेन्स्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह से २ से ३ मिनट तक हल्का और नरम होने तक फेंटें।
  2. वेनिला एकस्ट्राक्ट डालें, अच्छी तरह फेंटें।
  3. उसी ही बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा छान लें और अच्छी तरह फेंट लें।
  4. ठंडा सोडा डालें और धीरे से फेंटें जब तक कि कोई गांठ न रह जाए।
  5. घोल को १५० मिमी (६") के ग्रीस्ड और डस्ट कीये हुए टिन में डालें।
  6. केक को पहले से गरम पैन में ३०-४० मिनट, पेहले ५ मिनट मध्यम आंच पर फिर धीमी आंच पर बेक करें।
  7. केक को अच्छी तरह से बेक हुआ है के नही चेक करने के लिए स्क्यूअर डालें।
  8. इसे निकालें और पूरी तरह से ठंडा होने दें।
  9. पूरी तरह से ठंडा होने पर केक के किनारों को ढीला कर दें और केक को टिन से निकाल लें।
  10. केक को एक साफ, सूखे टर्न टेबल पर रखें और एक सेरेटिड चाकू का उपयोग करके इसे क्षैतिज रूप से ३ बराबर लेअर बनाने के लिए काट लें। एक तरफ रख दें।

कैसे आगे बढ़े

    कैसे आगे बढ़े
  1. बोर्ड की सतह सतह पर थोड़ा सा व्हीप्ड क्रीम लगाएं, केक की बीच की परत को उसके उपर रखें।
  2. ब्रश की मदद से चीनी की चाशनी को बीच की परत पर समान रूप से लगाएं।
  3. १/२ कप व्हीप्ड क्रीम लगाएं और पैलेट चाकू की मदद से इसे धीरे से फैलाएं।
  4. व्हीप्ड क्रीम के ऊपर केक की ऊपरी परत को उल्टा रखें। इसे धीरे से दबाएं।
  5. चरण २ और ३ को दोहराकर १ और परत बना लें।
  6. केक की आखिरी परत व्हीप्ड क्रीम के ऊपर रखें और धीरे से दबाएं।
  7. केक को आइसिंग की पतली परत से ढकने के लिए ऊपर और किनारों पर थोड़ा व्हीप्ड क्रीम लगाएं।
  8. केक को कम से कम १/२ घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। इसे क्रम कोटिंग के रूप में जाना जाता है, जहां केक के टुकड़े अच्छी तरह से सेट हो जाते हैं और केक सजाने की प्रक्रिया के दौरान नरम नहीं होता हैं।
  9. केक के ऊपर और किनारों पर व्हीप्ड क्रीम लगाएं।
  10. पैलेट नाइफ या स्क्रेपर की मदद से केक को चारों तरफ से आइसिंग से ढक दें।
  11. केक कोम का उपयोग करके किनारों पर एक डिज़ाइन बनाएं।

केक टॉपिंग के लिए

    केक टॉपिंग के लिए
  1. फेंटी हुई व्हीप्ड क्रीम को एक पाइपिंग बैग में डालें जिसमें स्टार नोजल लगा हो।
  2. केक को सजाने के लिए शीर्ष परिधि पर किसी भी आकार के गोले को पाइप करें।
  3. केक के ऊपर और किनारों पर अपनी पसंद के कुछ रंगीन स्प्रिंकलर छिड़कें।
  4. केक को फिर से १/२ घंटे से १ घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। एगलेस वनीला केक को ठंडा ठंडा परोसें।
पोषक मूल्य प्रति slice
ऊर्जा276 कैलरी
प्रोटीन6.1 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट42.2 ग्राम
फाइबर0.1 ग्राम
वसा9.6 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल18.3 मिलीग्राम
सोडियम311.1 मिलीग्राम
एगलेस वनीला केक रेसिपी की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें
विस्तृत फोटो के साथ एगलेस वनीला केक रेसिपी

अंडा मुक्त वैनिला स्पंज केक बनाने के लिए

  1. अंडा मुक्त वेनिला स्पंज केक | वैनिला केक | अंडा रहित स्पंज केक | eggless vanilla sponge cake using condensed milk recipe in hindi सबसे पहले टिन तैयार करें, १७५ मिमी (७ ”) केक टिन लें और उसे पिघले हुए मक्खन से चुपड लें।
  2. इस में मैदे का आटा छटक कर गोल घुमाते हुए हिलाकर टिन के चारों ओर फैला दें।
  3. अतिरिक्त आटे को हिलाएं और निकालें। टिन में आटे को फैलाना आवश्यक है, क्योंकि यह मक्खन को पिघलने और केक के बैटर में मिलाने से रोकता हैं।
  4. अब, ओवन को 180ºC पर गरम करने के लिए रखे, तब तक हम अंडा मुक्त वेनिला स्पंज केक के लिए घोल तैयार करते हैं। यदि आप ओवन के अंदर केक टिन लगाने से पहले ओवन को पहले से गरम नहीं करते हैं, तो बेकिंग के समय का अनुमान लगाना आपके लिए मुश्किल होगा। साथ ही केक अच्छी तरह से नहीं उठेगा।
  5. कंडेन्स्ड मिल्क वाला अंडा मुक्त वैनिला स्पंज केक के लिए घोल बनाने के लिए, एक गहरी  कटोरा लें और उसके ऊपर एक छलनी रखें।
  6. मैदे को छलनी में डालें।
  7. अब, इसमें बेकिंग पाउडर डालें।
  8. इसी तरह, मिश्रण में बेकिंग सोडा डालें। बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर दोनों ही केक को फुलने में मदद करता हैं।
  9. इन सामग्रियों को छलनी में एक चमचे की मदद से छान लें। इन सूखी सामग्रियों को एक साथ मिलाने से आटा ढीला हो जाएगा और यदि आटे में कोइ गांठ या कचरा होगा तो वो भी निकल जायेगा।
  10. एक और गहरा और चौड़े मुँह वाला कटोरा लें, उसमें कंडेंस्ड मिल्क डालें।
  11. इसमें पिघला हुआ मक्खन डालें।
  12. कटोरे में वैनिला एैसेन्स भी डालें। एक स्पैटुला का उपयोग करके सभी अवयवों को अच्छी तरह मिलाएं।
  13. अब, छाने हुए आटे के मिश्रण को कटोरे में डालें।
  14. ५ टेबल-स्पून पानी डालें। आपके द्वारा उपयोग किए गए आटे की गुणवत्ता के आधार पर आपको १/२ टेबल-स्पून अधिक पानी जोड़ना पड़ सकता है। अधिक स्वाद के लिए आप पानी की जगह दूध भी डाल सकते हैं।
  15. केक घोल बनाने के लिए एक स्पैटुला की मदद से धीरे से मिलाएं। यह एक गिरती हुई संगति का होना चाहिए, जिसका अर्थ है कि उसे चम्मच या स्पैटुला उल्टा या तिरछा होने पर भी गिरना चाहिए।
  16. घोल को चुपड़े और डस्ट किए हुए टिन में डालें।
  17. घोल को समान रूप से फैलाने के लिए टिन को हल्के से टैप करें।
  18. लगभग ४० से ४५ मिनट के लिए 180ºC (360ºF) पर पहले से गरम किए हुए अवन में कंडेन्स्ड मिल्क वाला अंड़ा रहित वेनिला स्पंज केक को बेक करें। यदि आप अपने केक को बहुत अधिक तापमान पर बेक करते हैं, तो यह शुरू में अच्छी तरह से बढ़ेगा, लेकिन अंत में चपटा हो जाएगा। जब टिन की किनारियों से केक छूटने लगे और छूने पर मुलायम लगे, तब केक पूरी तरह से तैयार है। केक पका है के नहि, आप चाकू की मदद से जांच कर सकते हैं। केक में चाकू डालें, अगर वह साफ साफ बहार आये तो केक तैयार हैं।
  19. २० से २५ मिनट के बाद, जब केक थोड़ा ठंडा हो जाए तभी चाकू की मदद से केक के किनारों को ढीला कर दें।
  20. केक टिन को किसी भी साफ और सूखी रैक या प्लेट पर पलट दें। केक को अनमोल्ड करने के लिए टिन को ध्यान से टैप करें। केक के ठंडा होने के बाद ही इसे अनमोल्ड करें वरना केक असमान टुकड़ों में टूट जाएगा।
  21. अंडा मुक्त वेनिला स्पंज केक को वैनिला केक | अंडा रहित स्पंज केक | eggless vanilla sponge cake using condensed milk recipe in hindi  उल्टा मोड़ दें ताकि आपको उपर अच्छा क्रस्ट मिलेगा। आप अगर चाहें तो केक को बटर क्रीम, व्हीप्ड क्रीम या किसी अन्य फ्रॉस्टिंग से फ्रॉस्ट करने के लिए क्रस्ट को हटा सकते हैं।
  22. पूरी तरह से ठंडा करने के लिए अंडा मुक्त वेनिला स्पंज केक वैनिला केक | अंडा रहित स्पंज केक | eggless vanilla sponge cake using condensed milk recipe in hindiअलग रख दें। आवश्यकतानुसार प्रयोग करें।


Reviews