गातो सिट्रोनेल्ला - Gateau Citronella recipe in Hindi
चैन्टिली क्रीम के लिए- सभी सामग्री को एक गहरे बाउल में डालकर हल्के हाथों मिला लें।
- चैन्टिली क्रीम को 3 भाग में बाँटकर एक तरफ रख दें।
आगे बढ़ने की विधी- वैनिला स्पोंज केक को तिरछा स्लाईस कर 3 भाग में काट लें।
- वैनिला स्पोंज केक के नीचे के भाग को एक टर्नटेबल या परोसने की पलेट पर रखकर सोकिंग सिरप की 1/3 मात्रा को अच्छी तरह छिड़कर डाल दें।
- चैन्टिली क्रीम के 1 भाग को केक के उपर डालकर अच्छी तरह फैला लें।
- फलों की 1/2 मात्रा को उपर डालकर, केक के बीच वाले को भाग को उपर रख दें।
- सोकिंग सिरप की और 1/3 मात्रा को इस केक की परत कर उपर डालकर अच्छी तरह छिड़क दें।
- चैन्टिली क्रीम के दुसरे भाग को उपर डालकर अच्छी तरह फैला लें।
- बचे हुए फलों की 1/2 मात्रा को उपर डालकर, केक के सबसे उपर के भाग को रख दें।
- सोकिंग सिरप के बचे हुए 1/3 मात्रा को इस केक की परत के उपर डालकर अच्छी तरह छिड़क दें और बची हुई चैन्टिली क्रीम को उपर डालकर अच्छी तरह फैला लें।
- मिले-जुले फल से सजाकर 1 घंटे के लिए फ्रिज में रखकर सेट कर लें।
- केक को 6 वेजस् में काटकर ठंडा परोसें।
पोषक मूल्य प्रति wedge
ऊर्जा | 770 कैलरी |
प्रोटीन | 6.7 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 108.5 ग्राम |
फाइबर | 1 ग्राम |
वसा | 34.1 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 55.1 मिलीग्राम |
सोडियम | 207.3 मिलीग्राम |