कभी-कभी कड़वाहट अच्छी होती है, और मेथी उसका आदर्श उदाहरण है। उसका हलका कड़वा स्वाद और अनूठी सुगंध आपको जरूर पसंद आएगी, फिर चाहे आप इसका उपयोग सब्ज़ी, रोटी, पुलाव या पकोड़ा बनाने के लिए करें।
यह मेथी के पकोड़े मुंबई के सड़क के किनारे वाले ठेलों पर अधिक मात्रा में विकते हैं। इस अद्भुद रेसीपी में मेथी को बेसन और कुछ अन्य उपयुक्त सामग्रियों के साथ मिलाकर कुरकुरे और स्वादिष्ट पकौड़े तैयार किए गए हैं।
इन जीभ को लुभाने वाले पकोड़ों का सही मज़ा एक प्याले गरम चाय के साथ शाम के नाश्ते में आता है।
मेथी पकौड़ा - Methi Pakoda recipe in Hindi
Method- एक गहरे बाउल में सभी सामग्री और 1 /2 पानी का मिश्रण डालकर अपने हाथों से अच्छी तरह से मिलाइए।

- एक गहरी नॅान-स्टिक कढ़ाई में तेल गरम कीजिए और उसमें छोटे-छोटे चम्मच भर घोल डालकर, मध्यम आँच पर पकोड़े सभी तरफ से सुनहरे होने तक तल लीजिए। तेल सोखने वाले कागज़ पर निकाल लीजिए।

- हरी चटनी और टमॅटो कैचप के साथ तुरंत परोसिए।
पोषक मूल्य प्रति serving
ऊर्जा | 213 कैलरी |
प्रोटीन | 11.9 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 34.5 ग्राम |
फाइबर | 9.1 ग्राम |
वसा | 3.1 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 46.9 मिलीग्राम |