छोटे छोटे बेखमीर वाले ब्रैड के टुकड़ो को दो भागो में काट कर पनीर और कोलस्लो से भरकर इस व्यंजन को बनाया गया है। भरावन मिश्रण भरने से पहले पिट्टा ब्रैड को हल्का सा ग्रिल कर लीजिए।
पनीर पीटा पॉकिट़्ज - Paneer Pita Pockets recipe in Hindi
प़ीटा ब्रैड के लिए- सारी सामग्री को एक बाउल में डालकर पर्याप्त पानी की सहायता से नरम और इलास्टिक जैसा गूँध लीजिए।
- थोड़ा तेल डालिए और वापस गूँधिए।
- मलमल के गीले कपड़े से 10 से 20 मिनट तक ढ़ककर रख दीजिए जब तक फूलकर दुगना नही हो जाता।
- आटे को हल्के हाथ से दबाइए ताकि सारी हवा बाहर निकल जाए। आटे को 4 बराबर भागो में बाँटिए।
- आटे के प्रत्येक भाग को 100 mm (4'') व्यास और 6 mm (¼'') मोटी रोटी के रूप में बेलिए।
- पीटा ब्रैड को मध्यम आँच पर गरम तवे पर दरारे पड़ने और फूलने तक थोड़ा सा सेकिए।
- पीटा ब्रैड को 2 भागो में काटिए और एक तरफ रख दीजिए।
पनीर कोलस्लो के लिए- 1. एक बाउल में पनीर और मॅरीनेड को डालकर हल्के हाथें से मिलाइए और 20 मिनट के लिए एक तरफ रख दीजिए।
- 2. शेष बची सामग्री डालकर हल्के हाथों से मिलाइए और श्च् घंटे के लिए फ्ऱिज में रख दीजिए।
- 3. कोलस्लो को 4 बराबर भागो में बाँटिए और एक तरफ रख दीजिए।
कैसे आगे बढे- परोसने से पहले प़िटा ब्रैड के भागो को तवे पर गरम कीजिए और हर पीटा ब्रैड को कोलस्लो की भरावन मिश्रण के एक भाग से भरिए और तुरंत परोसिए।
पोषक मूल्य प्रति pita pocket
ऊर्जा | 206 कैलरी |
प्रोटीन | 5.6 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 15.9 ग्राम |
फाइबर | 2.8 ग्राम |
वसा | 13.6 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 9.3 मिलीग्राम |