विस्तृत फोटो के साथ फलाफल रेसिपी | लेबनान फलाफल | लेबनान फलाफल और पीटा ब्रेड |
-
फलाफल बुलेट के मिश्रण को बनाने के लिए, काबुली चना को चुनें, साफ करें और धो लें।
![]()
-
काबुली चना मे पर्याप्त पानी डालें और ढककर रात भर भिगोने के लिए रख दें।
![]()
-
सुबह में, काबुली चना को छाने और एक मिक्सर जार में डाल दें। छोले को उबालने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि ऐसा करने पर उनमें बहुत अधिक नमी आ जायेगी।
![]()
-
कटा हुआ लहसुन डालें।
![]()
-
कटा हुआ प्याज डालें।
![]()
-
पार्सले और धनिया डालें।
![]()
-
कटे हुए पुदिने के पत्ते डालें। अधिक हर्बी फलाफल बनाने के लिए पार्सले, धनिया और पुदीना की मात्रा बढ़ाएं।
![]()
-
स्वाद के लिए जीरा पाउडर और नमक डालें।
![]()
-
लगभग १/४ कप पानी डालें।
![]()
-
एक मिक्सर जार में दरदरा मिश्रण होने तक पीस लें। यदि आपके पास एक छोटा मिक्सर जार है, तो सामग्री को आधा में विभाजित करें और मिश्रण को दो बार पीसने की प्रक्रिया करें।
-
मिश्रण को एक कटोरे में डालें। मिश्रण में से बड़े काबुली चनों को हटा दें जो पीसते समय छूट गये हो, वरना फलाफल की बनावट को समान रूप नही मिलेगा और तलने के दौरान वे फट भी सकते हैं। बेकिंग पाउडर डालें। यह बनावट को हल्का करता है और फलाफल को फुला देता है।
![]()
-
हरी मिर्च का पेस्ट डालें। अपनी पसंद के अनुसार मिर्च की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हैं।
![]()
-
अच्छी तरह से मिलाएं और हमारा फलाफल बुलेट का मिश्रण तैयार है। अगर आप पहली बार फलाफल बना रहे हैं और आप फलाफल को आकार देने से डरते हैं, तो बाइन्डिंग के लिए १ से २ टेबल-स्पून मैदा डालें।
-
फलाफल मिश्रण को १८ बराबर भागों में विभाजित करें।
![]()
-
एक हिस्से को गोल बॉल का आकार दें और एक गहरी नॉन-स्टिक कढ़ाही में गरम तेल डालें। इसे हेल्दी बनाने के लिए, फलाफल पैटीज को पैन फ्राई या शैलो फ्राई करें।
![]()
-
५ और भागों को गोल बॉल का आकार दें और उसे तेल में डालें। आप अपनी व्यक्तिगत पसंद के आधार पर फलाफल को छोटा या बड़ा बना सकते हैं।
![]()
-
एक बार में एक बैच में ६ बुलेट को तल लें, जब तक कि वे सभी तरफ से सुनहरे भूरे रंग के न हो जाएं।
-
सोखने वाले कागज पर निकाले और एक तरफ रख दें।
-
इसी तरह, २ और बैचों में १२ और फलाफल बुलेट को तल लें।
![]()
-
फलाफल ड्रेसिंग के लिए, एक गहरे कटोरे में १ कप दही लें।
![]()
-
ह्विस्क की मदद से मुलायम होने तक फेंट लें।
![]()
-
कटा हुआ हरा प्याज़़ डालें।
![]()
-
कटा हुआ लहसुन डालें।
-
एक चुटकी शक्कर और स्वादानुसार नमक डालें।
![]()
-
अच्छी तरह से मिलाएं और फलाफल के लिए हमारा ड्रेसिंग तैयार है।
![]()
-
पीटा ब्रेड को टोस्ट करने के लिए, एक पीटा ब्रेड़ को २ लम्ब भाग में काट लीजिए।
![]()
-
पॉकेट बनाने के लिए प्रत्येक के आधा टुकड़े में छेद कीजिए। छेद करते समय सावधान बरते वरना पीटा ब्रेड फट सकता हैं।
![]()
-
एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और इसके ऊपर पीटा पॉकेट रखें। इसे मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि दोनों तरफ से हल्के भूरे रंग के धब्बे न दिखाई दें।
![]()
-
एक प्लेट में निकालें और एक तरफ रख दें।
-
पीटा ब्रेड का आधा भाग लीजिए उसमें १/२ टी-स्पून लहसुन चटनी समान रूप से फैलाइए।
![]()
-
१ टी-स्पून ताहिनी डीप डालें।
-
२ फलाफल बुलेट रखें।
![]()
-
उसके उपर १ १/२ टेबल-स्पून तैयार दही ड्रेसिंग डालें।
![]()
-
२ टमाटर की स्लाइस रखें।
![]()
-
१ टेबल-स्पून बारीक लंबे कटे हुए सलाद के पत्ते फैलाएं।
![]()
-
विधी क्रमांक १ से ६ को दोहराकर ८ और फलाफल | लेबनान फलाफल | लेबनान फलाफल और पीटा ब्रेड | Lebanese falafel stuffed in pita bread recipe in hindi | बनाइए।
-
फलाफल को | लेबनान फलाफल | लेबनान फलाफल और पीटा ब्रेड | Lebanese falafel stuffed in pita bread recipe in hindi | तुरंत परोसिए।
![]()