This category has been viewed 16557 times

70 फण्सी recipes

Last Updated : Jul 06,2023

ફણસી રેસીપી - ગુજરાતી માં વાંચો (French beans recipes in Gujarati)

33 फण्सी, फ्रेंच बीन्स, फरस बीन रेसिपी | फण्सी, फ्रेंच बीन्स के व्यंजन | फण्सी, फ्रेंच बीन्स, फरस बीन रेसिपीओ का संग्रह | French beans, fansi Recipes in Hindi | Indian Recipes using French beans, fansi in Hindi | 

33 फण्सी, फ्रेंच बीन्स, फरस बीन रेसिपी | फण्सी, फ्रेंच बीन्स के व्यंजन | फण्सी, फ्रेंच बीन्स, फरस बीन रेसिपीओ का संग्रह | French beans, fansi Recipes in Hindi | Indian Recipes using French beans, fansi in Hindi. फ्रेंच बीन्स या फण्सी एक लंबी पतली सब्ज़ी है। यह सामग्री भारतीय भोजन व अन्य एशियाई व्यंजनों में उपयोग की जाती है। यह स्वाद में कुरकुरे और थोड़े मीठे होते हैं यही कारण है कि उन्हें खाने में बहुत मज़ा आता है! फण्सी का उपयोग सब्ज़ी, चावल और यहां तक कि नाश्ता बनाने के लिए भी किया जा सकता है। फ्रेंच बीन्स का उपयोग प्रमुख रूप से चायनीज और थाई जैसे एशियाई व्यंजनों में होता है।

फ्रेंच बीन्स (फण्सी) से बनने वाले भारतीय सब्ज़ी की रेसिपी

फण्सी के उपयोग से सब्ज़ियों में हमेशा क्रंच का एक तत्व जुड़ जाता है और इसलिए यह भारतीय सब्ज़ियों में सबसे ज्यादा पसंदीदा सब्ज़ी है। गुजरात और राजस्थान में इसका उपयोग फण्सी ढोकली बनाने के लिए किया जाता है जहाँ ढोकली को गेहूँ के आटे और बेसन के साथ बनाया जाता है।

दक्षिण में फ्रेंच बीन्स एण्ड  कैर्रोट थोरन नियमित रूप से बनाया जाता है। यह एक सूखी सब्ज़ी है जिसे तमिलनाडु में पारंपरिक रूप से बनाते है। 

गाजर और बीन्स का थोरन की रेसिपी | फण्सी और गाजर का थोरन | गाजर फण्सी का थोरन | French Beans and Carrot Thoran, Kerala Dry Sabziगाजर और बीन्स का थोरन की रेसिपी | फण्सी और गाजर का थोरन | गाजर फण्सी का थोरन | French Beans and Carrot Thoran, Kerala Dry Sabzi

फ्रेंच बीन्स फूगथ रेसिपी भी दक्षिण भारत की सब्ज़ी है जिसे बनाने में नारियल, धनिया और चना दाल के साथ फण्सी का उपयोग होता है।

फ्रेंच बिन्स विथ कोकोनट
फ्रेंच बिन्स विथ कोकोनट

गुजराती लोग बड़े ही सरल तरीके से फण्सी बनाते है। गाजर फण्सी में वे फण्सी और गाजर को प्याज और बाकी मसालों के साथ मिलाकर एक लाजबाब सब्ज़ी बनाते हैं। सबसे प्रसिद्ध भारतीय ग्रेवी जैसे कि वेजिटेबल कडाई और मिक्स वेजिटेबल कोरमा में फण्सी का उपयोग मुख्य सामग्री के रूप में होता है। फ्रेंच बीन्स, गाजर, आलू और अन्य सब्जियों को एक नारियल और मसालेदार ग्रेवी में मिलाकर हम एक मुँह में पानी लाने वाली दक्षिण भारतीय सब्ज़ी मलबारी साऊथ इंडियन वेजीटेबल करी बना सकते है।

मालाबारी करी रेसिपी | वेज मलबारी करी | दक्षिण भारतीय मालाबारी करी | Malabari Curry, South Indian Vegetable Curryमालाबारी करी रेसिपी | वेज मलबारी करी | दक्षिण भारतीय मालाबारी करी | Malabari Curry, South Indian Vegetable Curry

फ्रेंच बीन्स के साथ स्नैक्स और सूप की रेसिपी

तले हुए स्नैक्स किसे नही पसंद हैं? घुघरा, वास्तव में एक गुजराती स्नैक है जिसे अब फ्रेंच बीन्स के साथ स्वादिष्ट फण्सी और पनीर स्टफड घुघरा बना सकते है। मिक्स वेजिटेबल ओपन टोस्ट जैसे स्वादिष्ट व्यंजन बच्चे खाना बहुत पसंद करते है। फ्रेंच बीन एण्ड चना दाल स्टर-फ्राय इसे बनाने का एक पारंपरिक दक्षिण भारतीय तरीका जो एक स्वस्थ रेसिपी है।

फ्रेंच बीन एण्ड चना दाल स्टर-फ्राय रेसिपी | हेल्दी बीन पोरियल | दक्षिण भारतीय बीन पोरियल | French Bean and Chana Dal Stir-fry

फ्रेंच बीन एण्ड चना दाल स्टर-फ्राय रेसिपी | हेल्दी बीन पोरियल | दक्षिण भारतीय बीन पोरियल | French Bean and Chana Dal Stir-fry

एक स्वादिष्ट स्नैक जिसे स्टार्टर के रूप में भी परोसा जा सकता है, वह है शेज़वान फिंगर फिंगर को फण्सी और अन्य कुरकुरे सब्जियों के साथ मिलाकर, तेल में तलकर फिर उसे शेज़वान सॉस में टॉस किया जाता है। लेमन ग्रीन बीन्स विथ सी सॉल्ट  स्वादिष्ट, बनाने में आसान और कुछ ही पल में तैयार होनेवाला व्यंजन है।

वेजिटेबल रवा इडली विद कोकोनट चटनीवेजिटेबल रवा इडली विद कोकोनट चटनी

फ्रेंच बीन्स को सूप में डालकर बनाने से एक अनोखा स्वाद आता है जैसे की चवली फ्रेंच बीन्स और गाजर के सूप में। यह एक दाल आधारित सूप है जिसमें अन्य सब्जियों का भी समाविष्ट होता हैं जो गर्भवती महिलाओं के लिए उत्कृष्ट है। इसी तरह का सूप वाल, फ्रेंच बीन्स और फूलगोभी का सूप  सुगंधित तेज़पत्तों और पार्सले के साथ बनता है।

भारतीय फ्रेंच बीन्स रेसिपी

फ्रेंच बीन्स से न केवल आप सब्ज़ियां बना सकते हैं बल्कि आप बहुत सारे भारतीय व्यंजन बना सकते हैं। सबसे मौलिक व्यंजन जैसे प्रेशर कुकर व्हेज पुलाव या दलिया के पुलाव में फण्सी का उपयोग नरम चावल में थोड़ी मिठास और कुरकुरापन देने के लिए किया जाता हैं। नारियल के साथ प्रयोग करने पर फ्रेंच बीन्स का स्वाद खूबसूरती से निखर कर आता है और इसीलिए कोकोनट करी विथ कोकोनट राइस का स्वाद स्वादिष्ट बनता है। फ्रेंच बीन्स का इस्तेमाल तंदूरी पराठों को भरवां करने के लिए भी किया जाता है।

प्रेशर कुकर व्हेज पुलाव रेसिपी | कुकर पुलाव रेसिपी | झटपट वेज पुलाव | Pressure Cooker Veg Pulao, Veg Pulao in Pressure Cookerप्रेशर कुकर व्हेज पुलाव रेसिपी | कुकर पुलाव रेसिपी | झटपट वेज पुलाव | Pressure Cooker Veg Pulao, Veg Pulao in Pressure Cooker

अंतर्राष्ट्रीय फ्रेंच बीन्स रेसिपी

चायनीज फ्रेंच बीन्स को बहुत पसंद करते है! एक साधारण गार्लिकस्टर फ्राय फ्रेंच बीन्स  से लेकर सबसे उत्कृष्ट वेजिटेबल फ्राईड राईस जैसे सभी रेसिपी में फण्सी का उपयोग प्रत्यक्ष रूप से होता है।

वेजिटेबल फ्राईड राईसवेजिटेबल फ्राईड राईस

बेक्ड मेक्सिकन राइस रेसिपी

इंडोनेशियन भी अपने चावल की रेसिपी बनाने में फ्रेंच बीन्स का उपयोग करते हैं, जैसे गाड़ो-गाड़ो विथ राईस जिसमें मूंगफली के सॉस में सलाद को टॉस करके चावल के साथ परोसा जाता है।

बेक्ड मेक्सिकन राइस रेसिपी | इजी बेक्ड मेक्सिकन राइस | मेक्सिकन राइस बेक | Baked Mexican Rice with Cheese Pattiesबेक्ड मेक्सिकन राइस रेसिपी | इजी बेक्ड मेक्सिकन राइस | मेक्सिकन राइस बेक | Baked Mexican Rice with Cheese Patties

फण्सी, फ्रेंच बीन्स, फरस बीन के फायदे, स्वास्थ्य विषयक (benefits of French beans, fansi in Hindi)

फण्सी फोलिक एसिड में समृद्ध है। फोलिक एसिड की कमी से भी एनीमिया  (anaemia) हो सकता है, आयरन की तरह ये भी लाल रक्त कोशिकाओं (red blood cells) को बनाने के लिए समान रूप से आवश्यक है। पर्याप्त फोलिक एसिड के बिना, आप आसानी से थक सकते हैं। गर्भवती महिलाएं भी इसके फॉलिक एसिड काउंट का लाभ ले सकती हैं। यह वजन घटाने, कब्ज को दूर करने, रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने, उच्च कोलेस्ट्रॉल का इलाज करने के साथ-साथ कैंसर को रोकने के लिए भी बहुत प्रभावी माना जाता है। फण्सी के विस्तृत 15 लाभों पढें।

हमें उम्मीद है कि आपको 33 फण्सी, फ्रेंच बीन्स, फरस बीन रेसिपी | फण्सी, फ्रेंच बीन्स के व्यंजन | फण्सी, फ्रेंच बीन्स, फरस बीन रेसिपीओ का संग्रह | French beans, fansi Recipes in Hindi | Indian Recipes using French beans, fansi in Hindi | पसंद आया होगा।


Goto Page: 1 2 3 4 5 
वेजिटेबल कोल्हापुरी रेसिपी | वेज कोल्हापुरी | रेस्टोरेंट स्टाइल वेजिटेबल कोल्हापुरी | vegetable kolhapuri in hindi | with 30 amazing images. व्हेज कोल्हापुरी रेसिपी
ओट्स वेजिटेबल खिचड़ी रेसिपी | आसान और सेहतमंद ओट्स खिचड़ी | वजन घटाने के लिए हेल्दी ओट्स की खिचड़ी | oats vegetable khichdi in Hindi | with 25 amazing images. ओट्स वेजिट ....
वेज पफ रेसिपी | बेकरी स्टाइल पफ | घर का बना आसान वेज पफ | वेजिटेबल पफ | veg puff in hindi. वेज पफ एक प्रसिद्ध गर्म करके परोसने के लिए ....
एग फ्राइड राइस रेसिपी | चाइनीज एग फ्राइड राइस | अंडा फ्राइड राइस | गार्लिक एग फ्राइड राइस | chinese egg fried rice in hindi | with 31 amazing images.
वेजिटेरीयन हॉट डॉग रेसिपी | भारतीय शैली शाकाहारी हॉट डॉग रोल | वेज हॉट डॉग | घर का बना हॉट डॉग | vegetarian hot dog in hindi | with 31 amazing images.
रेस्टोरेंट स्टाइल मिक्स वेजिटेबल सब्जी रेसिपी | मिक्स वेज सब्जी | पंजाबी मिक्स वेजिटेबल सब्जी | मिक्स वेजिटेबल करी | restaurant style mixed vegetable sabzi in hindi ....
बंगाली खिचुरी रेसिपी | बंगाली मूंग दाल की खिचड़ी | स्वस्थ, गर्भावस्था वेजिटेबल खिचड़ी | बंगाली खिचड़ी रेसिपी हिंदी में | bengali khichuri recipe in hindi | with 45 a ....
कर्नाटक का एक पारंपरिक तीखा चावल से बने व्यंजन को आप बार-बार खाना पसंद करेंगे, जब इसमें उपर घी डालकर और तले हुए पापड़ और ठंडे रायता के साथ इसे गरमा गरम परोसा जाता है, यह बेहद स्वादिष्ट लगता है और इसे आप मना नहीं कर सकते! इसे और भी बेहतर बनाने के लिए और प्रोटीन से भरपुर बनाने के लिए, इसमें सब्ज़ीयों ....
हेल्दी फ्राइड राइस रेसिपी | स्वस्थ चाइनीज़ फ्राइड राइस | आसान और हेल्दी फ्राइड राइस | वेजिटेबल फ्राइड राइस | healthy fried rice in hindi. सब्ज ....
फ्रेंच बीन्स् इन कोकोनट करी ना सिर्फ स्वादिष्ट है लेकिन दिखने में भी बेहतरीन है। बीन्स् का गहरा हरा रंग सफेद ग्रेवी में बेहद अच्छी तरह से जजता है। इसमें डाली गई भुनी हुई मूंगफली इस व्यंजन को और भी खास बनाती है, क्योंकि मूंगफली बीन्स् के साथ बेहद अछ्छी तरह से जजती है और ग्रेवी को बेहद प्यारा करारापन ....
अवियल रेसिपी | अवियाल रेसिपी | दक्षिण भारतीय अवियल | केरल अवियल | अवियल रेसिपी हिंदी में | avial recipe in hindi | with 35 amazing images. ....
हरा भरा कोफ्ता रेसिपी | वेज कोफ्ता | ग्रीन कोफ्ता | स्टार्टर रेसिपी | hara bhara koftas in hindi.
बेक्ड मेक्सिकन राइस रेसिपी | इजी बेक्ड मेक्सिकन राइस | मेक्सिकन राइस बेक | बेक्ड मेक्सिकन राइस विद चीज पैटीज | मेक्सिकन राइस - ओवन बेक्ड | baked ....
वेज चाइनीज फ्राइड राइस की रेसिपी | वेजिटेबल फ्राइड राइस | चाइनीज फ्राइड राइस | वेज फ्राइड राइस | veg fried rice in hindi | with 30 amazing images. दिन से और रोज़ ....
Goto Page: 1 2 3 4 5