वेजिटेरीयन हॉट डॉग रेसिपी | भारतीय शैली शाकाहारी हॉट डॉग रोल | वेज हॉट डॉग | घर का बना हॉट डॉग | vegetarian hot dog in hindi | with 31 amazing images.
वेजिटेरीयन हॉट डॉग रेसिपी | भारतीय शैली शाकाहारी हॉट डॉग रोल | वेज हॉट डॉग | घर का बना हॉट डॉग - Vegetarian Hot Dog recipe in Hindi
वेजिटेबल रोल बनाने की विधि- एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में 1 टेबलस्पून तेल गरम करें, अदरक-लहसुन की पेस्ट और हरी मिर्च डालें और मध्यम आँच पर कुछ सेकंड के लिए भूनें।
- प्याज, शिमला मिर्च, गाजर, फण्सी और टमाटर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर 5 मिनट के लिए बीच-बीच में हिलाते हुए पकाएँ।
- धनिया, आलू, राजमा, मिर्च पाउडर, गरम मसाला, टमॅटो कैचप, ब्रेड और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर 2 मिनट के लिए बीच-बीच में हिलाते हुए पकाएँ।
- पूरी तरह से ठंडा होने पर इसे प्लेट में ट्रांसफर करें।
- पनीर डालें और अपने हाथों से अच्छी तरह मिलाएं।
- मिश्रण को 5 बराबर भागों में विभाजित करें और प्रत्येक भाग को एक बेलनाकार रोल का आकार दें।
- एक तवा गरम करें और 1 टीस्पून तेल से चिकना करें। उस पर 3 रोल रखें और वे चारों ओर से सुनहरे भूरे रंग के हो जाएं, तब तक पकाएं।
- 2 और रोल पकाने के लिए विधि क्रमांक 7 को दोहराएं। एक तरफ रख दें।
शाकाहारी हॉट डॉग बनाने की विधि- एक हॉट डॉग रोल को ऊपर से स्लिट करें और अपनी उंगलियों का उपयोग करके बीच का भाग हल्के से रगड़ें, ताकि एक खोखली गुहा बन सके। ब्रेड के निकले हुए हिस्से को एक तरफ रखें।
- तैयार मेयो-चिली सॉस का 1 टी-स्पून समान रूप से गुहा में फैलाएं।
- इसमें 1 वेजिटेबल रोल रखें और हल्के से दबाएं।
- हॉट डॉग रोल पर समान रूप से टमॅटो कैचप का 1 टी-स्पून और सरसों के सॉस का 1 टी-स्पून फैलाएं।
- 4 अधिक शाकाहारी हॉट डॉग बनाने के लिए विधि क्रमांक 1 से 4 दोहराएं।
- शाकाहारी हॉट डॉग को तुरंत परोसें।
पोषक मूल्य प्रति hot dog
ऊर्जा | 442 कैलरी |
प्रोटीन | 10.9 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 55.8 ग्राम |
फाइबर | 1.7 ग्राम |
वसा | 20.7 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 8 मिलीग्राम |
सोडियम | 415.1 मिलीग्राम |