विस्तृत फोटो के साथ वेज चाइनीज फ्राइड राइस की रेसिपी | वेजिटेबल फ्राइड राइस | चाइनीज फ्राइड राइस | वेज फ्राइड राइस
-
वेज फ्राइड राइस के लिए बासमती चावल पकाने के लिए, साफ पानी मिलने तक १ कप चावल को अच्छी तरह से धों लें। चावल से स्टार्च को हटाने से पकाने के बाद चावल के दाने अलग अलग प्राप्त होने में मदद मिलती है। यहां तक कि आप हेल्दी फ्राइड राइस बनाने के लिए ब्राउन राइस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
![]()
-
एक गहरी कटोरी में डालें और ३० मिनट के लिए पर्याप्त पानी में भिगोएँ।
![]()
-
छलनी की मदद से चावल को छान लें। एक तरफ रख दें।
![]()
-
एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में ४ कप पानी उबालें।
![]()
-
नमक डालें।
![]()
-
इसके अलावा, १ टेबल-स्पून तेल डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
![]()
-
उबलते पानी में चावल डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
![]()
-
मध्यम आंच पर बीच-बीच में हिलाते हुए ८ से १० मिनट तक या चावल के 85% पकने तक पकाएं।
![]()
-
एक छलनी का उपयोग करके इसे छान लें और पानी को निकाल दें। यह आपको पकाने के बाद लगभग ३ कप चावल देगा। चावल को ओवरकुक न करें अन्यथा वे नरम और मशी हो जाएंगे।
![]()
-
आगे पकाने की प्रकिया को रोकने के लिए चावल पर थोड़ा ठंडा पानी डालें। सुनिश्चित करे की चावल से सारा पानी निकल जाए और नमी ना रहें।
![]()
-
बचा हुए १ टेबल-स्पून तेल डालें। यह चावल को एक दुसरे से चिपकने से रोकने में मदद करता है।
![]()
-
चावल को टॉस करें। सुनिश्चित करें कि प्रत्येक चावल के दाना को तेल अच्छी तरह से लग जाए।
![]()
-
पके हुए चावल को सपाट सतह या बड़ी प्लेट पर फैलाएं और उसे १ से २ घंटे तक ठंडा होने दें।
![]()
-
चावल को दूसरी प्लेट से ढक दें ताकि वे सूख न जाए।
![]()
-
चाइनीज फ्राइड राइस बनाने के लिए | वेज चाइनीज फ्राइड राइस की रेसिपी | वेजिटेबल फ्राइड राइस | वेज फ्राइड राइस | veg fried rice recipe in hindi | सभी सब्जियों को काट कर तैयार कर लें। सुनिश्चित करें कि सब्जियां ठंडी नहीं हो, क्योंकि उसमें नमी होती हैं और वे आसानी से नरम हो जाते हैं।
![]()
-
३ टेबल-स्पून तेल मध्यम-तेज आंच पर एक गहरे पैन या वोक / कढ़ाही में गरम करें। उच्च परिणाम के लिए तिल के तेल, वनस्पति तेल या मूंगफली के तेल का उपयोग कर सकते हैं। बारीक कटी हरी मिर्च, लहसुन और अदरक डालें। आप अपनी पसंद के अनुसार मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
![]()
-
इसके अलावा, अजमोदा डालें। यह इंडो-चाइनीज रेसिपी का सबसे महत्वपूर्ण घटक है, इसके लिए अजमोदा का कोई विकल्प नहीं है।
![]()
-
हरे प्याज़ का सफेद भाग डालें। यदि आपके पास हरा प्याज नहीं है, तो लाल प्याज या सफेद प्याज का उपयोग कर सकते हैं।
![]()
-
१ मिनट के लिए तेज आंच पर भून लें।
![]()
-
पत्तागोभी डालें।
![]()
-
अब फण्सी डालें।
![]()
-
गाजर डालें। समान रूप से आप मशरूम, बेबी कॉर्न, ब्रोकोली या बीन स्प्राउट्स भी डाल सकते हैं।
![]()
-
आखिर में शिमला मिर्च डालें। वेज फ्राइड राइस को और अधिक रंगीन बनाने के लिए, आप रंगीन शिमला मिर्च भी डाल सकते हैं।
![]()
-
अच्छी तरह मिलाएं और बीच-बीच में हिलाते हुए ३ से ४ मिनट के लिए तेज आंच पर भूनें। सब्ज़ियों को जरूरत से ज्यादा न भूनें, वरना उनका कुरकुरापन कम हो जाएगा।
![]()
-
अब चावल डालें। सुनिश्चित करें कि पके हुए चावल में कोई गांठ न हो और प्रत्येक दाना अलग हो। आप वेज फ्राइड राइस बनाने के लिए बचे हुए चावल का उपयोग भी कर सकते हैं।
![]()
-
नमक और सोया सॉस डालें। एक स्पाइसीयर वेरिएंट देने के लिए, चाइनीज फ्राइड राइस में चीली सॉस या सेज़वान सॉस डालें।
![]()
-
तेज आंच पर बीच-बीच में हिलाते हुए २ मिनट के लिए भूनें। वेजिटेबल फ्राइड राइस को ज्यादा न हिलाएं अन्यथा चावल के दाने टूट सकते हैं।
![]()
-
काली मिर्च के पाउडर को वेज फ्राइड राइस में | वेजिटेबल फ्राइड राइस | चाइनीज फ्राइड राइस | वेज फ्राइड राइस | veg fried rice in hindi | डालकर १ मिनट तक तेज आंच पर पकाएं।
![]()
-
चाइनीज वेजिटेबल फ्राइड राइस में हरे प्याज़ का हरा भाग डालें। अच्छी तरह मिलाएं और १ मिनट के लिए तेज आंच पर पकाएं।
![]()
-
वेज चाइनीज फ्राइड राइस को | वेजिटेबल फ्राइड राइस | चाइनीज फ्राइड राइस | वेज फ्राइड राइस | veg fried rice in hindi | गरमा गरम परोसें।
![]()