वेल्लरी का मतलब होता है "ककड़ी", और जैसा इसका नाम बताता है, यह एक लाल रंग की करी है। लेकिन इसका लाल रंग विभिन्न मसालों के मेल की वजह से मिलता है और ना ही केवल भरपुर मात्रा में लाल मिर्च के कारण। इसलिए, इस व्यंजन के नाम से घबराये नहीं, और अपनी पसंद अनुसार इसके तीखेपन को कम-ज़्यादा करें।
वेल्लरी रेड करी - Vellari Red Curry recipe in Hindi
Method- मेथी दानें और लाल मिर्च को एक छोटे पॅन में मिलाकर लगातार हिलाते हुए, धिमी आँच पर इनमें से खुशबु आने तक सूखा भुन लें। एक तरफ रख दें।
- ठंडा करने के बाद, मिक्सर में या खल-बत्ते में पीसकर दरदरा पाउडर बना लें। एक तरफ रख दें।
- कढ़ाई में तेल गरम करें और सरसों डालें।
- जब बीज चटकने लगे, तैयार पाडउर, हल्दी पाउडर, इमली का पल्प, नमक और 11/4 कप पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें और लगातार हिलाते हुए, धिमी आँच पर 1 मिनट के लिए पका लें।
- ककड़ी डालकर अच्छी तरह मिला लें और धिमी आँच पर 10-12 मिनट या ककड़ी के पक जाने तक पका लें।
- गरमा गरम परोसें।
Nutrient values per serving
ऊर्जा | 56 कैलरी |
प्रोटीन | 0.4 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 5.3 ग्राम |
फाइबर | 1.6 ग्राम |
वसा | 3.8 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
विटामिन ए | 34.3 mcg |
विटामिन बी 1 | 0 मिलीग्राम |
विटामिन बी 2 | 0 मिलीग्राम |
विटामिन बी 3 | 0.1 मिलीग्राम |
विटामिन सी | 4.6 मिलीग्राम |
फोलिक एसिड | 9.1 mcg |
कैल्शियम | 10.6 मिलीग्राम |
लोह | 0.5 मिलीग्राम |
मैग्नीशियम | 0 मिलीग्राम |
फॉस्फोरस | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 7.9 मिलीग्राम |
पोटेशियम | 68.8 मिलीग्राम |
जिंक | 0.1 मिलीग्राम |